logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मैहर: 7 महीने से दाने-दाने को मोहताज बम्हनी और कोठी के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है *कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है *कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश* ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल* ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे *प्रमुख माँगें व चेतावनी* 7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी *एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।

2 hrs ago
user_Anuj Singh
Anuj Singh
Voice of people उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

*मैहर: 7 महीने से दाने-दाने को मोहताज बम्हनी और कोठी के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है *कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है *कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश* ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल* ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे *प्रमुख माँगें व चेतावनी* 7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी *एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आस्था के सागर मैब डूब उंचेहरा से मा शारदा के दरबार तक निकाली जा रही 351 मीटर लंबी चूनर यात्रा। जंगत जननी मा तेरे उपकार को कैसे भूल जाऊ,मोल ममाता का मा बोल मै कैसे चुकाऊ इस आस्था के साथ उंचेहरा क्षेत्र के भक्तों ने निकाली 351 मीटर लंबी चूनर यात्रा।जो मा शारदा कब दरबार मैंहर में चढ़ाई जाएगी।इस बीच माता रानी के भक्ति में डूब भक्त माता रानी के दरबार हुए रवाना।
    1
    आस्था के सागर मैब डूब उंचेहरा से मा शारदा के दरबार तक निकाली जा रही 351 मीटर लंबी चूनर यात्रा।
जंगत जननी मा तेरे उपकार को कैसे भूल जाऊ,मोल ममाता का मा बोल मै कैसे चुकाऊ इस आस्था के साथ उंचेहरा क्षेत्र के भक्तों ने निकाली 351 मीटर लंबी चूनर यात्रा।जो मा शारदा कब दरबार मैंहर में चढ़ाई जाएगी।इस बीच माता रानी के भक्ति में डूब भक्त माता रानी के दरबार हुए रवाना।
    user_सुमित हर्बल न्यूज़
    सुमित हर्बल न्यूज़
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *सतना डाली बाबा दाल मील के पास एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पुलिस और परिवार के काफी इंतजार के बाद भी नही पहुंची दमकल की टीम, जिसके बाद पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना टली, पुलिस ने खुद ही घरेलू नुस्खे आज़मा कर आग पर पाया काबू, तब कही जा कर पूरा परिवार राहत की ली सांस।*
    1
    *सतना डाली बाबा दाल मील के पास एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पुलिस और परिवार के काफी इंतजार के बाद भी नही पहुंची दमकल की टीम, जिसके बाद पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना टली, पुलिस ने खुद ही घरेलू नुस्खे आज़मा कर आग पर पाया काबू, तब कही जा कर पूरा परिवार राहत की ली सांस।*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    2 hrs ago
  • अजब गजब सतना के स्मार्ट कार्य सतना। स्टेशन रोड से वीनस की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन कार्य के बाद बनाई गई घटिया सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से नीचे बह रहे नाले का पानी भी दिखाई देने लगा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। बाकी सतना स्मार्ट सिटी है कुछ भी हो सकता है। कल शाम की घटना।
    2
    अजब गजब सतना के स्मार्ट कार्य
सतना। स्टेशन रोड से वीनस की ओर जाने वाले मार्ग पर  सीवर लाइन कार्य के बाद बनाई गई घटिया सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से नीचे बह रहे नाले का पानी भी दिखाई देने लगा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। बाकी सतना स्मार्ट सिटी है कुछ भी हो सकता है। कल शाम की घटना।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ​सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। ​क्या है पूरा मामला? ​सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को जितेंद्र अहिरवार (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहपुर थाना क्षेत्र के महुटा का निवासी बताया जा रहा है। ​मिली जानकारी के अनुसार: ​सोशल मीडिया से शुरुआत: 19 वर्षीय पीड़िता की पहचान आरोपी जितेंद्र से करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। ​लंबे समय तक दोस्ती: दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत और मेल-जोल का सिलसिला चलता रहा। ​शादी का वादा और शोषण: आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी की बात आई, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। ​पुलिस की कार्रवाई ​पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ​मध्य भारत न्यूज़ की अपील: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।
    1
    ​सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
​क्या है पूरा मामला?
​सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को जितेंद्र अहिरवार (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहपुर थाना क्षेत्र के महुटा का निवासी बताया जा रहा है।
​मिली जानकारी के अनुसार:
​सोशल मीडिया से शुरुआत: 19 वर्षीय पीड़िता की पहचान आरोपी जितेंद्र से करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।
​लंबे समय तक दोस्ती: दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत और मेल-जोल का सिलसिला चलता रहा।
​शादी का वादा और शोषण: आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी की बात आई, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
​पुलिस की कार्रवाई
​पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
​मध्य भारत न्यूज़ की अपील: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *मैहर: 7 महीने से दाने-दाने को मोहताज बम्हनी और कोठी के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है *कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है *कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश* ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल* ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे *प्रमुख माँगें व चेतावनी* 7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी *एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।
    1
    *मैहर: 7 महीने से दाने-दाने को मोहताज बम्हनी और कोठी के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨*
*निर्भीकता से कोई समझौता नहीं*
खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है
*कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप*
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है
*कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश*
ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
*प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल*
ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे
*प्रमुख माँगें व चेतावनी*
7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
*एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा*
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रजक समाज मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रजक सतना का नागौद नगर में स्वागत वंदन किया। अखिल भारतीय रजक महासंघ मध्यप्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक रजक जी सतना से पूर्व प्रदेश मंत्री रामविशाल रजक जी जैतवारा, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा ने नागौद में फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए मुलाकात करके सामाजिक विषयों पर चर्चाएं की गई है और संगठन विस्तार करने की विशेष चर्चा की गई है l
    1
    रजक समाज मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रजक सतना का नागौद नगर में स्वागत वंदन किया।
अखिल भारतीय रजक महासंघ मध्यप्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक रजक जी सतना से पूर्व प्रदेश मंत्री रामविशाल रजक जी जैतवारा, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा ने नागौद  में फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए मुलाकात करके सामाजिक विषयों पर चर्चाएं की गई है और संगठन विस्तार करने की विशेष चर्चा की गई है l
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैहर में VIP दर्शन देने पर सोशल मीडिया में हुई किरकिरी सोशल मीडिया में दर्शनार्थी द्वारा मैहर मंदिर परिसर में बनाई गई एक वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं vip दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद काफी देर तक पुलिस और दर्शनार्थियों के बीच बहसबाजी देखने को मिली ,किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला और लिखा कि मैहर स्थित शारदा माता मंदिर में शर्मनाक वीआईपी संस्कृति का बोलबाला है। तहसीलदार के विशेष दर्शन के लिए आम श्रद्धालु घंटों इंतजार करते हैं। मंदिर कोई वीआईपी लाउंज नहीं है, मां शारदा के सामने सब बराबर होने चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान करना बंद करें। वीडियो दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।
    1
    मैहर में VIP दर्शन देने पर सोशल मीडिया में हुई किरकिरी
सोशल मीडिया में दर्शनार्थी द्वारा मैहर मंदिर परिसर में बनाई गई एक वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं vip दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद काफी देर तक पुलिस और दर्शनार्थियों के बीच बहसबाजी देखने को मिली ,किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला और लिखा कि मैहर स्थित शारदा माता मंदिर में शर्मनाक वीआईपी संस्कृति का बोलबाला है। तहसीलदार के विशेष दर्शन के लिए आम श्रद्धालु घंटों इंतजार करते हैं। मंदिर कोई वीआईपी लाउंज नहीं है, मां शारदा के सामने सब बराबर होने चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान करना बंद करें। वीडियो दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    2 hrs ago
  • ​कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उन्हत्तर पारधी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी डिजायन पारधी के साथ बीरूहली गांव के डेरे में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को जब युवक अपनी पत्नी के साथ पटेहरा के पास था, तभी ऑटो से आए कुछ हमलावरों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। ​पहाड़ी के पास मिला शव ​अपहरण के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह युवक का शव बूढ़ा-ललितपुर की पहाड़ी के पास एक खेत में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ। शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने अत्यंत क्रूरता के साथ हत्या को अंजाम दिया। ​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। ​पुलिस का बयान: "मृतक के परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर ऑटो से आए थे, जिसकी तलाश की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" ​इस घटना के बाद से बीरूहली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तनाव और दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। ​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, कटनी
    1
    ​कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उन्हत्तर पारधी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी डिजायन पारधी के साथ बीरूहली गांव के डेरे में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को जब युवक अपनी पत्नी के साथ पटेहरा के पास था, तभी ऑटो से आए कुछ हमलावरों ने उसे जबरन अगवा कर लिया।
​पहाड़ी के पास मिला शव
​अपहरण के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह युवक का शव बूढ़ा-ललितपुर की पहाड़ी के पास एक खेत में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ। शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने अत्यंत क्रूरता के साथ हत्या को अंजाम दिया।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
​पुलिस का बयान: "मृतक के परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर ऑटो से आए थे, जिसकी तलाश की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
​इस घटना के बाद से बीरूहली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तनाव और दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।
​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, कटनी
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *मैहर अज्ञात चोरों ने दलित परिवार के घर में लगाई आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक* मैहर, मध्यप्रदेश मैहर नगर के पुरानी बस्ती, उत्तर दरवाजा (वार्ड नंबर 09) में बीती रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले रामचरण (शंखू चौधरी) पिता लोलला चौधरी के सूने घर को अज्ञात चोरों ने न केवल अपना निशाना बनाया, बल्कि चोरी के बाद घर में आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है *घटना का विवरण* बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात घर में प्रवेश किया और कीमती सामान समेटने के बाद साक्ष्य मिटाने या अन्य किसी दुर्भावना से घर को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रामचरण (शंखू चौधरी)का आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है *परिवार के पास न छत बची, न अन्न* पीड़ित दलित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। आगजनी में घर के कपड़े, बर्तन और संजोई हुई पूरी गृहस्थी के साथ-साथ खाने के लिए रखा अन्न (अनाज) भी जल गया है। परिवार के पास अब न तो सिर छिपाने के लिए छत बची है और न ही दो वक्त की रोटी का इंतजाम है *प्रशासन से मदद की गुहार* घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने मैहर जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उन्हें तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया कराई जाए सरकार द्वारा आपदा और आगजनी के मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि अविलंब प्रदान की जाए। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गरीब परिवार की सुध लेनी चाहिए ताकि इन्हें इस भीषण संकट से उबारा जा सके
    1
    *मैहर अज्ञात चोरों ने दलित परिवार के घर में लगाई आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक*
मैहर, मध्यप्रदेश मैहर नगर के पुरानी बस्ती, उत्तर दरवाजा (वार्ड नंबर 09) में बीती रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले रामचरण (शंखू चौधरी) पिता लोलला चौधरी के सूने घर को अज्ञात चोरों ने न केवल अपना निशाना बनाया, बल्कि चोरी के बाद घर में आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है
*घटना का विवरण*
बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात घर में प्रवेश किया और कीमती सामान समेटने के बाद साक्ष्य मिटाने या अन्य किसी दुर्भावना से घर को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रामचरण (शंखू चौधरी)का आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है
*परिवार के पास न छत बची, न अन्न*
पीड़ित दलित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। आगजनी में घर के कपड़े, बर्तन और संजोई हुई पूरी गृहस्थी के साथ-साथ खाने के लिए रखा अन्न (अनाज) भी जल गया है। परिवार के पास अब न तो सिर छिपाने के लिए छत बची है और न ही दो वक्त की रोटी का इंतजाम है
*प्रशासन से मदद की गुहार*
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने मैहर जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उन्हें तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया कराई जाए सरकार द्वारा आपदा और आगजनी के मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि अविलंब प्रदान की जाए।
दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गरीब परिवार की सुध लेनी चाहिए ताकि इन्हें इस भीषण संकट से उबारा जा सके
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.