logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ: लखनऊ में वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, 98.5 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित। शहीद पथ के पास सुलतानपुर रोड पर वेलनेस सिटी फेज-2 के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। छह गांवों की 98.51 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए डीएम स्तर से SIA अधिसूचना जारी हो गई है। मोहनलालगंज तहसील के बक्कास, मस्तेमऊ, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी और नूरपुर बेहटा के 201 गाटों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी को 60 दिन में SIA सर्वे पूरा कर रिपोर्ट देनी होगी। वेलनेस सिटी करीब 1,474 एकड़ में विकसित हो रही है और इसे 7 सेक्टरों में बांटा गया है। परियोजना का उद्देश्य सुनियोजित विकास और आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। करीब 150 एकड़ में विशेष अस्पताल क्षेत्र और सुपर-स्पेशियलिटी मेडिसिटी विकसित की जा रही है। इससे लखनऊ में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। परियोजना में दवाओं के कारोबार का बड़ा केंद्र विकसित करने की भी योजना है। करीब 204 एकड़ यानी 17% क्षेत्र पार्क, ग्रीन बेल्ट और खुले हरित क्षेत्र के लिए रखा गया है। वेलनेस सिटी में करीब 2,935 प्रीमियम आवासीय प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं। इसे ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ने के साथ यातायात के लिए चार नई सड़कें बनाई जाएंगी। परियोजना का बुनियादी ढांचा और आंतरिक विकास कार्य 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। विशाल परियोजना को अलग-अलग चरणों में विकसित किया जा रहा है। लैंड पूलिंग योजना के तहत स्थानीय किसानों और भू-स्वामियों को पहले चरण की लॉटरी में विकसित भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। सीवेज, बिजली, पानी और ड्रेनेज जैसे बुनियादी कार्यों के लिए 225 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है और काम शुरू किया जा रहा है।

18 hrs ago
user_Mahendra Deora पत्रकार
Mahendra Deora पत्रकार
Court reporter मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

लखनऊ: लखनऊ में वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, 98.5 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित। शहीद पथ के पास सुलतानपुर रोड पर वेलनेस सिटी फेज-2 के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। छह गांवों की 98.51 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए डीएम स्तर से SIA अधिसूचना जारी हो गई है। मोहनलालगंज तहसील के बक्कास, मस्तेमऊ, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी और नूरपुर बेहटा के 201 गाटों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी को 60 दिन में SIA सर्वे पूरा कर रिपोर्ट देनी होगी। वेलनेस सिटी करीब 1,474 एकड़ में विकसित हो रही है और इसे 7 सेक्टरों में बांटा गया है। परियोजना का उद्देश्य सुनियोजित विकास और आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। करीब 150 एकड़ में विशेष अस्पताल क्षेत्र और सुपर-स्पेशियलिटी मेडिसिटी विकसित की जा रही है। इससे लखनऊ में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। परियोजना में दवाओं के कारोबार का बड़ा केंद्र विकसित करने की भी योजना है। करीब 204 एकड़ यानी 17% क्षेत्र पार्क, ग्रीन बेल्ट और खुले हरित क्षेत्र के लिए रखा गया है। वेलनेस सिटी में करीब 2,935 प्रीमियम आवासीय प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं। इसे ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ने के साथ यातायात के लिए चार नई सड़कें बनाई जाएंगी। परियोजना का बुनियादी ढांचा और आंतरिक विकास कार्य 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। विशाल परियोजना को अलग-अलग चरणों में विकसित किया जा रहा है। लैंड पूलिंग योजना के तहत स्थानीय किसानों और भू-स्वामियों को पहले चरण की लॉटरी में विकसित भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। सीवेज, बिजली, पानी और ड्रेनेज जैसे बुनियादी कार्यों के लिए 225 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है और काम शुरू किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज गौरवान्वित विषय यह है कि दिवंगत पंडित महेश दत्त शर्मा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939 के जन्म दिवस पर ब्रह्म एकता दिवस पर विशिष्ट अतिथि नितिन जयराम गडकरी परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय केबिनेट ने 45 मिनट तक सरकार की सनातन धर्म वैदिक ब्राह्मण समाज के पक्ष पर कार्य करने को दोहराया भगवान परशुराम हो या हमारे संत साधु साधक बनकर आज अपने ज्ञान ऊर्जा के बल पर ब्राह्मण सर्व प्रथम पद पर पहुंच रहा है। संसार को संतुलित समर्पण का एक आदर्श मिसाल आर्यभट्ट, मदनमोहन मालवीय चाणक्य जैसे वंशज ने कायम की है।हिन्दी भवन मे आये व उपस्थित विभिन्न राज्य उडीसा,बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार ,उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हजारो संख्या मे प्रमुख एनसीआर भारत के विभिन्न पदाधिकारीगण राष्ट्रीय अध्यक्ष वैघ गोपाल दत्त ,जे के गौड,डा.विजय कुमार मिश्र महामंत्री, पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी/सलाहकार अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण एनसीआर संगठन मंत्री राममेहर शर्मा आदि ने विशिष्ट अतिथि नितिन गडकरी केंद्रीय केबिनेट मंत्री व लक्ष्मीकांत वाजपेई आदि को पुष्पगुच्छ फूलमाला से स्वागत अभिनंदन किया सभी ने दिल्ली प्रदेश ब्रह्म एकजुट मजबूत होकर कार्य क्रम की सराहनीय प्रयास एनसीआर ब्राह्मण समाज को हार्दिक धन्यवाद दिया हिन्दी भवन दिल्ली मे अखिल भारतवर्षीय ब्रह्म महासभा[ पंजीकृत 1939] के ब्रह्म एकता समाज विभिन्न पदाधिकारीगण राज्य अध्यक्षो के सम्मेलन मे एकजुट मजबूत समाज बनाए के लिए संबोधन" पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य मीडिया कार्यक्रम प्रभारी, नरेश पाल कौशिक अध्यक्ष व महामंत्री डा विजय कुमार मिश्र व राममेहर शर्मा आदि
    1
    आज गौरवान्वित विषय यह है कि दिवंगत पंडित महेश दत्त शर्मा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939  के जन्म दिवस पर ब्रह्म एकता दिवस पर विशिष्ट अतिथि नितिन जयराम गडकरी परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय केबिनेट ने 45 मिनट तक सरकार की सनातन धर्म वैदिक ब्राह्मण समाज के पक्ष पर कार्य करने को दोहराया भगवान परशुराम हो या हमारे संत साधु साधक बनकर आज अपने ज्ञान ऊर्जा के बल पर ब्राह्मण सर्व प्रथम पद पर पहुंच रहा है। संसार को संतुलित समर्पण का एक  आदर्श मिसाल आर्यभट्ट,  मदनमोहन मालवीय चाणक्य जैसे वंशज ने कायम की है।हिन्दी भवन मे आये व उपस्थित विभिन्न राज्य उडीसा,बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार ,उत्तराखंड  और उत्तर प्रदेश के हजारो संख्या मे प्रमुख एनसीआर भारत के विभिन्न पदाधिकारीगण राष्ट्रीय अध्यक्ष वैघ गोपाल दत्त ,जे के गौड,डा.विजय कुमार मिश्र महामंत्री, पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी/सलाहकार अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण एनसीआर संगठन मंत्री राममेहर शर्मा आदि ने विशिष्ट अतिथि नितिन गडकरी केंद्रीय केबिनेट मंत्री व लक्ष्मीकांत वाजपेई आदि को पुष्पगुच्छ फूलमाला से स्वागत अभिनंदन किया सभी ने दिल्ली प्रदेश ब्रह्म एकजुट मजबूत होकर कार्य क्रम की सराहनीय प्रयास एनसीआर ब्राह्मण समाज को हार्दिक धन्यवाद दिया
हिन्दी भवन दिल्ली मे अखिल भारतवर्षीय ब्रह्म महासभा[ पंजीकृत 1939] के ब्रह्म एकता समाज विभिन्न पदाधिकारीगण राज्य अध्यक्षो के सम्मेलन मे एकजुट मजबूत समाज बनाए के लिए संबोधन" पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य मीडिया कार्यक्रम प्रभारी, नरेश पाल कौशिक अध्यक्ष व महामंत्री डा विजय कुमार मिश्र व राममेहर शर्मा आदि
    user_कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    Ashram मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाज़ियाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 555 मोबाइल बरामद। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट में नगर जोन पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नगर जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी माध्यमों से काम कर रही है। बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    1
    गाज़ियाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 555 मोबाइल बरामद।
गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट में नगर जोन पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नगर जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी माध्यमों से काम कर रही है।
बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    user_Monu kumar
    Monu kumar
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर जोन सर्विलांस टीम की निगरानी से 555 मोबाइल बरामद। सोफे गए असली मालिकों को। जनपद गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में पुलिस को गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नगर जोन की सर्विलांस टीम ने सभी थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों का पता लगाया। इसके बाद बरामद सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम और खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई। बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    1
    नगर जोन सर्विलांस टीम की निगरानी से 555 मोबाइल बरामद। सोफे गए असली मालिकों को।
जनपद गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में पुलिस को गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नगर जोन की सर्विलांस टीम ने सभी थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों का पता लगाया। इसके बाद बरामद सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम और खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई।
बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती मेरठ-प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, उसके एक साथी अभ्यर्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। दौड़ के दौरान करीब नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए मेडिकल थाना पुलिस को तैनात किया गया है। घटना से संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।
    4
    होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती

मेरठ-प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, उसके एक साथी अभ्यर्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
दौड़ के दौरान करीब नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है।
होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए मेडिकल थाना पुलिस को तैनात किया गया है। घटना से संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दादा दादी की जमीन पर पोता पोती का हक है
    1
    दादा दादी की जमीन पर पोता पोती का हक है
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला
    1
    मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज,
इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, 
लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, 
पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, 
नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, 
राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, 
एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, 
 पल्लवपुरम फेज 2 का मामला
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज से मचा हड़कंप, कॉलोनी खाली कराने का कराया अनाउंसमेंट मेरठ/ संवाददाता। पल्लवपुरम फेज-2 में मंगलवार देर रात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को गैस की चपेट में आने के बाद आंखों में जलन और खांसी की शिकायत होने लगी। अचानक लोगों की हालत बिगड़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर आसपास की कॉलोनी में अनाउंसमेंट कराकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी विनायक भोंसले भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गैस किस कारण से लीक हुई और इसकी चपेट में कितने लोग आए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    4
    सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज से मचा हड़कंप, कॉलोनी खाली कराने का कराया अनाउंसमेंट
मेरठ/ संवाददाता। पल्लवपुरम फेज-2 में मंगलवार देर रात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को गैस की चपेट में आने के बाद आंखों में जलन और खांसी की शिकायत होने लगी। अचानक लोगों की हालत बिगड़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर आसपास की कॉलोनी में अनाउंसमेंट कराकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एसपी सिटी विनायक भोंसले भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गैस किस कारण से लीक हुई और इसकी चपेट में कितने लोग आए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गाजियाबाद गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 16 वर्षीय छात्रा ने, 15वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, आई लव यू मम्मी पापा, ​गाजियाबाद :- विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर में, मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 16 वर्षीय किशोरी शनाया बिष्ट ने एकेडमिक प्रेशर के चलते 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। ​सूचना मिलते ही डायल-112 और विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शनाया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पिता देवेंद्र सिंह के साथ फ्लैट नंबर 1576 में रहती थी। ​पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शनाया ने पढ़ाई और एकेडमिक प्रेशर को सहन न कर पाने की बात लिखी है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी और को नहीं बल्कि खुद को ठहराया और अंत में 'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    गाजियाबाद गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 16 वर्षीय छात्रा ने, 15वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, आई लव यू मम्मी पापा, 
​गाजियाबाद :- विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर में, मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 16 वर्षीय किशोरी शनाया बिष्ट ने एकेडमिक प्रेशर के चलते 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
​सूचना मिलते ही डायल-112 और विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शनाया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पिता देवेंद्र सिंह के साथ फ्लैट नंबर 1576 में रहती थी।
​पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शनाया ने पढ़ाई और एकेडमिक प्रेशर को सहन न कर पाने की बात लिखी है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी और को नहीं बल्कि खुद को ठहराया और अंत में 'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.