*सरकार ने “बेरोजगार” का नाम बदलकर “आकांक्षी युवा” कर दिया* *नाम बदलने की बजाय काम पर फोकस करने की जरूरत - विधायक ग्रेवाल* *वर्ष 2025 मे धार जिले मे 75146 बेरोजगारो ने पंजीयन करवाया* *सरकार ने “बेरोजगार” का नाम बदलकर “आकांक्षी युवा” कर दिया* *नाम बदलने की बजाय काम पर फोकस करने की जरूरत - विधायक ग्रेवाल* *वर्ष 2025 मे धार जिले मे 75146 बेरोजगारो ने पंजीयन करवाया* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 सरदारपुर न्यूज/सरकार ने “बेरोजगार” का नाम बदलकर “आकांक्षी युवा” जरूर कर दिया, लेकिन इससे किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ। अब सरकार को समझना होगा कि “नाम” की जगह “काम” पर फोकस करने की जरूरत है 2018 से 2025 के बीच में 2023 में सर्वाधिक 1371134 तथा 2024 में सबसे कम 175369 आकांक्षी युवाओ ने पंजीयन करवाया इस अवधि में 31 दिसम्बर को जीवित पंजीयन सबसे ज्यादा 2023 में 33.13 लाख एवं सबसे कम 2020 में 24.72 लाख। दिसंबर 2025 में प्रदेश में आकांक्षी युवाओं 25.96 लाख हैं जो दिसम्बर 2018 से 86 हजार कम हैं यह जानकारी मंत्री गौतम टेटवाल ने विधायक प्रताप ग्रेवाल के विधानसभा प्रश्न के उत्तर में दी। जिसमे बताया है कि धार जिले मे वर्ष 2025 मे 75146 आकांक्षी युवाओ ने रोजगार के लिए पंजीयन करवाया। मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में 31.55 लाख से जून 2025 तक 25.68 लाख इस लिए हो गए की प्रत्येक 3 वर्ष की अवधि में पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करने पर पंजीयन निरस्त हो जाता है। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न में बताया कि दिसंबर 2021 को 10वी उत्तीर्ण आकांक्षी युवाओ 8.07 लाख से दिसम्बर 25 में 3.17 लाख तथा स्नातकोत्तर 2.27 लाख से बढ़कर 2.29 लाख हो गए हैं जबकि अनुसूचित जाति के 1.84 से बढ़कर 4.71 लाख तथा पिछड़ा वर्ग के 13.28 लाख 10.55 लाख हो गए। अनुसूचित जाति मे महिलाओं की संख्या वर्ष 21 मे 75 हजार से बढ़कर 2.1 लाख तथा सामान्य में 4.53 लाख से घटकर 2.94 लाख हो गई मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि 2024-25 में दस कंपनियों नें मिलकर 53921 ऑफर जिनका ओसत वेतन 5000 से 28000 के बीच रहा भारतीय जीवन बीमा निगम ने 12984 तथा एल एण्ड टी कंपनी ने 6230 तथा एसबीआई लाइफ ने 4402 आफर लेटर दिए। मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया की जो आफर लेटर दिए जाते है उन पर कितने आवेदक को ज्वाइनिग मिली या नहीं इस संबंध में विभाग द्वारा जानकारी संधारित नहीं की जाती है।

- गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर आत्मा से माफी के लिए काला जादू... इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड का खौफनाक सच घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी पीयूष 10 फरवरी को छात्रा के साथ आते हुए दिखाई दिया. लगभग ढाई घंटे बाद वह अकेले एक बैग लेकर जाते हुए नजर आया. इंदौर: मुंबई के पनवेल इलाके में एक सुनसान जगह, मोबाइल पर यूट्यूब खुला… “आत्माओं से कैसे बात करें?” जैसे वीडियो चल रहे थे. सामने अगरबत्ती, कुछ तांत्रिक जैसी क्रियाएं और एक युवक बुदबुदा रहा था “मुझे माफ़ कर दो…” पुलिस के अनुसार यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि इंदौर की MBA छात्रा की हत्या के आरोपी की हरकत थी जिसने पहले हत्या की, फिर शव के साथ दरिंदगी की, और बाद में कथित तौर पर लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश की. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में जो परतें खुल रही हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं.1
- विश्व पर्यटक नगरी मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की निकली बारात भक्त डीजे और ढोल पर झूमते नजर आए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई बाबा की बारात में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य पालकी के साथ भक्त डीजे ढोल ताशे पर झूमते हुवे चल रहे थे साथ ही मांडू के युवा के द्वारा अखाड़ा भी घुमाया जा रहा था वहीं भव्य झाकियां में मां पार्वती जी ओर ओर बाबा भोले नाथ की मनमोहक की प्रसूति हो रही थी बाबा मंडपेश्वर महादेव का मांडू में भक्तों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही सुबह से ही मांडू के मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर मंडपेश्वर मंदिर सेवा समिति के द्वारा सुबह से ही भक्तों को फरियाली ओर दूध वितरण क्या गया वही शाम होते ही नगर में भव्य बारात निकाली गई वही बारात मंडपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे मांडू नगर भ्रमण के बाद वापस मंडपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बात भव्य आरती की गई मंडपेश्वर महादेव समिति के विकास बिट्टू श्रीवास ने बताया कि लगातार 15 वर्ष से बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली जाती है जिसमें मांडू के साथ साथ मांडू से लगे क्षेत्र के भक्त भी बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात में शामिल होते हैं वहीं हमारी मंडपेश्वर महादेव समिति के द्वारा सुबह से ही फरियाल ओर ठंडाई दूध वितरण क्या जाता है वही इस मौके पर पूरे मांडू नगर ओर मांडू पुलिस प्रशासन का सहयोग हमारे साथ बना रहता है4
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- देपालपुर तहसील के ग्राम बोरसी में आपसी विवाद में महिला मजदूर हाई टेंशन बिजली पोल पर बैठ गई, बाद में काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया ।1
- मध्य प्रदेश के महू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… महू सिमरोल रोड स्थित साई रेजीडेंसी में कुत्तों के विवाद ने ले लिया हिंसक रूप… बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोग घर में घुस गए और हमला कर दिया… इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद पालतू कुत्तों को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सवाल ये है… क्या छोटी-सी बहस अब सीधे घर में घुसकर हमले तक पहुंचने लगी है? क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- प्रेस विज्ञप्ति 17 फरवरी 2026 धार - मध्यप्रदेश निजीकरण विरोधी आंदोलन के बैनर तले नौजवानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आज धार में मुख्यमंत्री महोदय के नाम कलेक्टर को प्रदेश के प्रगतिशील सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, छात्रों- नौजवानों के मंच "निजीकरण विरोधी आंदोलन" के तहत विभिन्न जरूरी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन महेश चौहान ने किया। कलेक्टर महोदय ने उक्त मांगो पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हे। ज्ञापन देने में मंच के धार संयोजक सुरेंद्र कुमार सहित अंतिम मुजाल्दा, महेश गिरवाल, जितेंद्र मुनिया, नीलेश मेडा, अखिलेश सोनार्थी, जितेंद्र कटिजा उपस्थित रहे। ज्ञापन की मुख्य मांगे - -सरकार सभी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराए ,इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। -मध्य प्रदेश के 94000 सरकारी स्कूल बंद करने की नीति रद्द करो। -जल जंगल जमीन पर कॉर्पोरेटस का कब्जा बंद करो। -बिजली को महंगा करने वाले प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो। -स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली,पानी का निजीकरण बंद करो। -देशभर में धर्म, जाति, संप्रदाय, लिंग,भाषा, क्षेत्र इत्यादि के आधार पर बढ़ रहे भेदभाव के संदर्भ में यू जी सी विनियम 2026 को लाया गया,पर UGC के नाम पर जानबूझकर किए गए उपद्रव व घटिया राजनीति कर जनता को बांटने की साजिश को तुरंत बंद करे। -प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाओ एवं सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर तुरंत भर्ती करो। -विकास के नाम पर बस्तियां उजाड़ना बंद करो। -चार लेबर कोड रद्द कर पुराने श्रमिक हितैषी श्रम कानून बहाल करो। -महिलाओं व बच्चों पर बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाओ। नशे व अश्लीलता पर रोक लगाओ। जारीकर्ता सुमित सोलंकी1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1