logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आसींद के भीम गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148 डी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

6 hrs ago
user_Kailash Fulwari
Kailash Fulwari
अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
6 hrs ago

आसींद के भीम गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148 डी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शा चालकों को रोक कर चेतावनी दी जा रही है ई रिक्शा के ऊपर से करियर को नहीं हटाया गया तोई रिक्शा को एक हजार रुपए का चलन देना होगा इसको लेकर क्रांति सेना ल ई रिक्शा चालकों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
    1
    यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शा चालकों को रोक कर चेतावनी दी जा रही है ई रिक्शा के ऊपर से करियर को नहीं हटाया गया तोई रिक्शा को एक हजार रुपए का चलन देना होगा इसको लेकर क्रांति सेना ल ई रिक्शा चालकों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नारी जन जागृति संस्थान द्वारा ब्यावर में की गई जल सेवा - *कब और कहाँ*: 10 मई मदर्स डे पर, ब्यावर रेलवे स्टेशन पर - *क्या किया*: भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए जल सेवा की। केक काटकर विमेंस डे भी मनाया - *सहयोग*: एकम आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 2 महीने से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा चला रहा है। नारी जन जागृति संस्थान ने उसमें सहयोग किया - *मौजूद सदस्य*: अध्यक्ष ममता गुप्ता, सचिव सावित्री देवड़ा, शशि शर्मा, ममता जालवाल, उर्मिला जालवाल, दीपा वासनदानी, पवन कंवर, कुसुम कुमावत, आशा मूंदड़ा, प्रिया कुमावत, निर्मला चौहान - *एकम आसरा से*: रेणु सोनी, रौनक श्री माल निर्मला चौहान कैलाश फुलवारी संजय सेन गोपाल जी शर्मा सुमन सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
    1
    नारी जन जागृति संस्थान द्वारा ब्यावर में की गई जल सेवा 

- *कब और कहाँ*: 10 मई मदर्स डे पर, ब्यावर रेलवे स्टेशन पर
- *क्या किया*: भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए जल सेवा की। केक काटकर विमेंस डे भी मनाया
- *सहयोग*: एकम आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 2 महीने से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा चला रहा है। नारी जन जागृति संस्थान ने उसमें सहयोग किया
- *मौजूद सदस्य*: अध्यक्ष ममता गुप्ता, सचिव सावित्री देवड़ा, शशि शर्मा, ममता जालवाल, उर्मिला जालवाल, दीपा वासनदानी, पवन कंवर, कुसुम कुमावत, आशा मूंदड़ा, प्रिया कुमावत, निर्मला चौहान
- *एकम आसरा से*: रेणु सोनी, रौनक श्री माल निर्मला चौहान कैलाश फुलवारी संजय सेन गोपाल जी शर्मा  सुमन सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर के दरगाह बाजार में आदिल कादरी अतर और परफ्यूम का नया स्टोर खुला। ओपनिंग के दौरान इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और बाउंसर बुलाने पड़े। ख्वाजा गरीब नवाज से अकीदत के कारण यह अजमेर में उनका चौथा स्टोर है।
    1
    अजमेर के दरगाह बाजार में आदिल कादरी अतर और परफ्यूम का नया स्टोर खुला। ओपनिंग के दौरान इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और बाउंसर बुलाने पड़े। ख्वाजा गरीब नवाज से अकीदत के कारण यह अजमेर में उनका चौथा स्टोर है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • अजमेर में एक नाली लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोग जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
    1
    अजमेर में एक नाली लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोग जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
    user_Mohammad ali rangrez
    Mohammad ali rangrez
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • अजमेर के ओम टोयोटा शोरूम में देर रात एक हथियारबंद चोर ने 4 लाख रुपये के कार पार्ट्स चुराने की कोशिश की। शोरूम स्टाफ की सतर्कता और सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
    1
    अजमेर के ओम टोयोटा शोरूम में देर रात एक हथियारबंद चोर ने 4 लाख रुपये के कार पार्ट्स चुराने की कोशिश की। शोरूम स्टाफ की सतर्कता और सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी रियान बड़ी क्षेत्र की लूणी नदी में कथित अवैध बजरी खनन का मुद्दा अब भय और दबाव की राजनीति तक पहुंच गया है। अवैध बजरी परिवहन से परेशान होकर पुलिस को शिकायत करना एक छोटे दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि अब उसे खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मेड़ता सिटी मार्ग पर स्थित चावड़िया गांव का है, जहां किराना व्यापारी रामप्रकाश ने कुछ दिन पहले नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। रामप्रकाश का आरोप है कि उसके घर और दुकान के सामने से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर बजरी भरकर गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कें टूट चुकी हैं और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है। रामप्रकाश ने बताया कि शिकायत के कुछ ही दिनों बाद दिलीप चौधरी जिटिया निवासी और रामकिशोर बराड़ दासावास निवासी उसकी दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा, “पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई, अब तुझे जान से मार देंगे।” धमकी के बाद भयभीत दुकानदार ने पादूकलां थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और अपनी सुरक्षा की मांग की। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायतकर्ताओं की जानकारी आरोपियों तक पहुंची कैसे? जबकि पुलिस प्रशासन लगातार यह दावा करता है कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की गोपनीय व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। इस मामले में नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है। यदि किसी ने धमकी दी है तो मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों की शिकायत करने वालों को ही धमकियां मिलने लगें तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुलिस तक सूचना पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेगा। “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” का नारा अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी

बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी
रियान बड़ी क्षेत्र की लूणी नदी में कथित अवैध बजरी खनन का मुद्दा अब भय और दबाव की राजनीति तक पहुंच गया है। अवैध बजरी परिवहन से परेशान होकर पुलिस को शिकायत करना एक छोटे दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि अब उसे खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला मेड़ता सिटी मार्ग पर स्थित चावड़िया गांव का है, जहां किराना व्यापारी रामप्रकाश ने कुछ दिन पहले नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। रामप्रकाश का आरोप है कि उसके घर और दुकान के सामने से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर बजरी भरकर गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कें टूट चुकी हैं और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है।
रामप्रकाश ने बताया कि शिकायत के कुछ ही दिनों बाद दिलीप चौधरी जिटिया निवासी और रामकिशोर बराड़ दासावास निवासी उसकी दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा, “पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई, अब तुझे जान से मार देंगे।” धमकी के बाद भयभीत दुकानदार ने पादूकलां थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और अपनी सुरक्षा की मांग की।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायतकर्ताओं की जानकारी आरोपियों तक पहुंची कैसे? जबकि पुलिस प्रशासन लगातार यह दावा करता है कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की गोपनीय व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
इस मामले में नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है। यदि किसी ने धमकी दी है तो मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों की शिकायत करने वालों को ही धमकियां मिलने लगें तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुलिस तक सूचना पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेगा। “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” का नारा अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पीसांगन में 35 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पीसांगन पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
    1
    पीसांगन में 35 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पीसांगन पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका सामने आया है। बदमाश पहले लोगों और उनके परिवार की जानकारी जुटाते हैं, फिर पहचान का भरोसा दिलाकर वारदात को अंजाम देते हैं। ताजा मामला धोलाभाटा स्थित पानी की टंकी के पास का है, जहां भजनगंज निवासी कमल चित्तौड़िया उर्फ कुवरपाल के साथ लूट और साइबर ठगी की घटना हुई। पीड़ित कमल चित्तौड़िया ने बताया कि वह दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बोले, “अंकल जी आइए, आपको घर छोड़ देते हैं।” भरोसा दिलाने के लिए बदमाशों ने उनकी पत्नी कांता और पुत्री खुशबू का नाम भी लिया। कुछ दूरी पर ले जाकर एक युवक ने उनके हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने जेब की तलाशी लेकर 1600 रुपए, बैंक डायरी और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पहले से परिवार की जानकारी जुटा रखी थी। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के साथ भी इसी तरह मोबाइल हासिल कर बैंक डिटेल के जरिए खाते से रुपए निकाल लिए गए थे। मामले की शिकायत अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका 
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका सामने आया है। बदमाश पहले लोगों और उनके परिवार की जानकारी जुटाते हैं, फिर पहचान का भरोसा दिलाकर वारदात को अंजाम देते हैं। ताजा मामला धोलाभाटा स्थित पानी की टंकी के पास का है, जहां भजनगंज निवासी कमल चित्तौड़िया उर्फ कुवरपाल के साथ लूट और साइबर ठगी की घटना हुई।
पीड़ित कमल चित्तौड़िया ने बताया कि वह दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बोले, “अंकल जी आइए, आपको घर छोड़ देते हैं।” भरोसा दिलाने के लिए बदमाशों ने उनकी पत्नी कांता और पुत्री खुशबू का नाम भी लिया। कुछ दूरी पर ले जाकर एक युवक ने उनके हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने जेब की तलाशी लेकर 1600 रुपए, बैंक डायरी और मोबाइल फोन छीन लिया।
पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पहले से परिवार की जानकारी जुटा रखी थी। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के साथ भी इसी तरह मोबाइल हासिल कर बैंक डिटेल के जरिए खाते से रुपए निकाल लिए गए थे। मामले की शिकायत अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.