Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी
AMLA NEWS
ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंसदेही में गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद वारदात भैंसदेही भैंसदेही के मालवीय मोहल्ले में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर से गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले गया और मोटरसाइकिल पर रखकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ी ही चालाकी से घर में घुसा और सिलेंडर चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- छिंदवाड़ा वनमंडल में जहर देकर बाघ को मारा मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बाघ ने उसके बैल का शिकार किया था. अपने नुकसान का बदला लेने के लिए उदेसिंग ने मृत बैल के शरीर में 'यूरिया' नामक घातक कीटनाशक मिला दिया.मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मवेशी के शिकार का बदला लेने के लिए एक बाघ को ज़हर देकर मार दिया गया आज रविवार सुबह 10 बजे पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए न केवल बाघ का शव बरामद किया, बल्कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.1
- आज दिनांक 28/3/2026 को ग्राम पंचायत सैंदर ग्राम दक्खिनगांव ब्लॉक निंदूरा जिला बाराबंकी जिसमें सफाई कर्मी हरिकेश की1
- ग्राम जमुनिया में मजदूरी के पैसे मांगने पर 24 वर्षीय युवक के साथ आरोपी ने की मारपीट सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में शंकर मंदिर के पास फरियादी को मजदूरी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। उक्त बात को लेकर आरोपी ने 24 वर्षी युवक से बाल्टी से मारपीट कर दी और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से शनिवार दोपहर 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्ण कुमार प्रताप राजू अहिरवार उम्र 24 वर्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी हरिओम पिता सुरेंद्र अहिरवार से जब उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए स्टील की बाल्टी से उसे के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी भी थी। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है।1
- Post by Sandeep Palkhaniya1
- शनिवार दोपहर बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम खरसली में गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। खेत में धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि डीएलएफ फीडर की 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया था, जिससे सूखी फसल में आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग फैलने से पहले ही बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और फसल का भी बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- नगर में धूमधाम से निकले जवारे, खेड़ापति मंदिर पर हुआ जवारों का विसर्जन चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किए गए जवारों का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नवमी तिथि से शुरू हुआ यह क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह लगभग 11:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक नगर के रघुवंशीपुरा वार्ड, तिलक वार्ड, शास्त्री वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जवारों को लेकर खेड़ापति मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु देवी जस, भजनों और जयकारों के साथ झूमते-गाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्तिमय वातावरण ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। खेड़ापति मंदिर परिसर में विधि-विधान से जवारों का विसर्जन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा के मोहखेड़ विकास खंड के झामटा, झीरीया, करेर, ग्वारा, पहुंचे। बस हादसे के पीड़ितों व मृतकों के परिजनों से मिले, शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवारों का दर्द बांटा। सरकार पर निशाना साधते बोले- 'डरा-धमका कर भीड़ बुलाई, ग्रामीणों को बसों से भरकर ले गए। ये सरकारी हत्या है, CM को शर्म आनी चाहिए!' मृतक परिवारों को कोई आर्थिक मदद नहीं, सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट। पटवारी बोले- आश्वासन क्या यही है? #छिंदवाड़ा_बस_हादसा #जीतू_पटवारी #कांग्रेस_आक्रमण #मुख्यमंत्री_पर_प्रहार #मोहखेड़_विकासखंड #झामटा #झीरीया #करेर #ग्वारा #मध्यप्रदेश_समाचार #लोकल_न्यूज #MPPolitics1
- शबदायूँ बहेडी आरटीओ सम्राट अशोक चौक पर दिनांक 26 मार्च को जिला अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि1