Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब श्रीकान्त उपाध्याय महापौर Kamini Rathore जी को जमीनी आईना दिखाता है। नगर निगम का विकास दिखाते है। तो हमारे राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों के फोन तक नहीं उठाए जाते। जिससे जनता के छोटे छोटे कार्य न करना पड़े। एक एक स्ट्रीट लाइट तक के लिए कहा जाता है। कि निगम में अभी है नहीं। यह स्थिति है। फिरोजाबाद स्मार्ट विकास की।
Pt. Shrikant upadhyay
जब श्रीकान्त उपाध्याय महापौर Kamini Rathore जी को जमीनी आईना दिखाता है। नगर निगम का विकास दिखाते है। तो हमारे राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों के फोन तक नहीं उठाए जाते। जिससे जनता के छोटे छोटे कार्य न करना पड़े। एक एक स्ट्रीट लाइट तक के लिए कहा जाता है। कि निगम में अभी है नहीं। यह स्थिति है। फिरोजाबाद स्मार्ट विकास की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिरसागंज में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू! सिरसागंज के त्रिलोक मेमोरियल स्कूल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा व्यास अतुल कृष्ण दास महाराज 23 से 30 मार्च तक कथा का वाचन करेंगे। 30 मार्च को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ आयोजन संपन्न होगा।1
- फिरोजाबाद फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक चलती लोडर मैजिक में अचानक धुएं के गुबार उठने लगे धुआं निकलते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया1
- 15 अप्रैल के बाद बड़ा झटका! SHRP नहीं तो ₹10,000 चालान,1
- फिरोजाबाद में वाहन चालकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। अब सभी पुरानी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (SHRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। 15 अप्रैल के बाद बिना SHRP वाली गाड़ियों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी मान्य नहीं होगा। अगर गाड़ी चेकिंग में पकड़ी गई तो सीधा ₹10,000 का भारी जुर्माना देना पड़ेगा। ARTO राजेश राजपूत के मुताबिक, लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। अब समय कम है… देर की तो जेब ढीली तय है!1
- जब श्रीकान्त उपाध्याय महापौर Kamini Rathore जी को जमीनी आईना दिखाता है। नगर निगम का विकास दिखाते है। तो हमारे राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों के फोन तक नहीं उठाए जाते। जिससे जनता के छोटे छोटे कार्य न करना पड़े। एक एक स्ट्रीट लाइट तक के लिए कहा जाता है। कि निगम में अभी है नहीं। यह स्थिति है। फिरोजाबाद स्मार्ट विकास की।1
- हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है कुछ दिनों पूर्व मे एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर गोलियाँ चलाने वाले तीनों शूटरों कों सीआईए पुलिस नें सोनीपत मे एसटीएफ टीम के साथ मिलकर पकड़ा है तीनों अभियुक्तों कों आप देख सकते है पुलिस बाजार मे सरेआम घुमा रही है देख सकते है तीनों बदमाश लंगड़ाते हुए नज़र आ रहे है | तीनों अभियुक्तों का रिमांड पुलिस की ओर से लिया गया है तीनों आरोपी मनी एक्सचेंज की दुकान पर गोलियाँ चलाकर फरार हो गए थे | किसी गैंग से जुड़े होने की सूचना है जिन्होंने अमेरिका मे बैठ कर इनकी जिम्मेदारी ली थी | आखिरकार पुलिस के हाथ मे बड़ी कामयादी हाथ लगी है | Updated News- 23/मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- जोधपुर। धार्मिक नगरी सूर्यनगरी में शनिवार को गणगौर का त्योहार उत्साह, परंपरा और खुशी के साथ मनाया गया। यहां सुहागिन महिलाओं ने गणगौर तीज का व्रत रखा और सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए पूजा अर्चना की। गीतों के साथ हाथों पर मेहंदी सजाई। इस दौरान शहर में शाम को सोलह श्रृंगार के साथ गवर माता की सवारी व शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले भीतरी शहर में तीजणियों की टोली गाजे बाजे के साथ जलाशयों पर जल भर कर पूजा स्थल पर लाई और गवर ईसर को अर्पित किया। इस दौरान तीजणियों ने सज धज कर सोलह श्रृंगार किए और साफा भी बांधा। गुलाब सागर, राणीसर पदमसर आदि जलाशय पर तीजणियों की टोली की रेलमपेल नजर आई। अपने सुहाग की रक्षा की कामना के लिए हर साल मनाया जाने वाला गणगौर का त्योहार इस बार भी मारवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की। सुखी वैवाहिक जीवन और4 परिवार में वैभव की कामना को लेकर गणगौरी तीज पर शंकर-पार्वती के प्रतीक ईसर-गवर का विशेष पूजन किया गया। गवर पूजन स्थलों पर तीजणियों ने गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गाकर गवर ईसर का पूजन किया और पारम्परिक गीत प्रस्तुत किए। इससे पूर्व तीजणियां समूह के रूप में मंगल गीत गाते हुए गाजे-बाजों के साथ पवित्र जलाशय पहुंची। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी तीजणियों में खासा उत्साह नजर आया। सोलह श्रृंगार के साथ गवर माता की सवारी व शोभायात्रा शाम को निकाली गई। गणगौर समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा के लिए पार्वती रूपी गवर माता को विशेष रूप से स्वर्णाभूषणों से सजाया गया। शोभायात्रा राखी हाउस से शुरू होकर सिरे बाजार, पुगलपाड़ा, कबूतरों का चौक, नृसिंह थड़ा होकर जालोरीबारी, जालोरी गेट से निकली। यहां से पुष्टिकर स्कूल, खांडा फलसा, आडा बाजार, कुम्हारिया कुआं, सर्राफा बाजार, मिर्ची बाजार, सिटी पुलिस थाना, कटला बाजार होते हुए घंटाघर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में गवर माता को सोने के आभूषणों सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की पोशाक धारण करवाई गई। गवर माता को विराजित करने के लिए खिवाड़ा से विशेष चांदी की कारीगरी वाला रथ मंगवाया गया जिसमें आगे दो चांदी के हाथी, दोनों तरफ सिंह के मुख और बालाजी की तस्वीर विराजित थी। गवर माता अगले सात दिनों तक पीहर में रहेंगी और 27 मार्च को भोळावणी के दिन वापस ससुराल लौटेंगी, उस दिन भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। 16 दिन लगातार चलती है पूजा बता दे कि माता गणगौर की पूजा चैत्र कृष्ण प्रथम यानी धुलंडी से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया यानी तीसरे नवरात्र को पूरी होती है। यह 16 दिन तक चलने वाली गणगौर पूजा यूं तो राजस्थान का मुख्य पर्व है, लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ इलाकों में भी यह त्योहार मनाया जाता है। गणगौर को गौरी तृतीया भी कहते हैं। अखंड सौभाग्य के लिए मनाया जाने वाला गणगौर पर्व मनाने के लिए कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं घर-घर में गणगौर यानी शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इसमें ईसर और गौर यानी शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर सोलह श्रृंगार कर सजाया जाता है। यह पूजा 16 दिन तक लगातार चलती है। -तीजणियों का सामूहिक उद्यापन जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा हर वर्ष की भांति 40 तीजणियों का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम रातानाडा स्थित जनोपयोगी माहेश्वरी भवन में श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। सचिव विजय लक्ष्मी भूतड़ा ने बताया कि अध्यक्ष अलका जौहरी की अध्यक्षता एवं समाजसेविका आशा फोफलियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता जैसलमेरियां, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, सहसचिव भारती राठी सहित महिला मंडल की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह तीजणियों द्वारा सिर पर लोटिया रखकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद पंडित द्वारा विधि-विधान से गणगौर पूजन कराया गया और गणगौर प्रसादी का आयोजन हुआ।1
- पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है:- दिनांक 17.03.2026 को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से आभूषण लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को #थाना_जगदीशपुरा, सर्विलांस एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22/23.03.2026 की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किए गए। बाइट- सय्यद अली अब्बास, पुलिस उपायुक्त नगर। पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस टीम को ₹25,000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। Updated News-23/मार्च/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1