Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव में सड़क नहीं है कलेक्टर को दिया आवेदन कई साल से ग्रामीण परेशान
Patrakar वंदे भारत न्यूज़
गांव में सड़क नहीं है कलेक्टर को दिया आवेदन कई साल से ग्रामीण परेशान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वाजिदपुर पुल से युवक ने लगाई छलांग, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र स्थित वाजिदपुर पुल से रविवार दोपहर एक युवक द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डौकी और थाना नगला सिंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा युवक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव कूमपुरा निवासी 30 वर्षीय गयाप्रसाद पुत्र बीरी सिंह रविवार को घर से धिमिश्री बाजार जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों के अनुसार घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है। बाद में सूचना मिली कि युवक ने वाजिदपुर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मां रामबती का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि गयाप्रसाद तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर का है तथा उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। फिलहाल थाना डौकी और थाना नगला सिंगी पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था और तलाश अभियान जारी था।1
- मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौराहा के आगे चार लोगों ने की फरियादी के साथ मारपीट मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौराहा के पास से गुजरते समय रविवार को ड्यूटी से गोहद घर वापस आते समय रोहित पुत्र सोमेश जोशी निवासी वार्ड 11 गोहद को घेरकर चार अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने सूचना लगते ही रविवार को लगभग 1 बजे घायल को गोहद अस्पताल पहुंचाया।जहां घायल का उपचार किया जा रहा है1
- आगरा; प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, चेहरों पर लौटी मुस्कान उफनती चंबल नदी के तेज बहाव में स्टीमर फंसने से उसमें सवार यात्रियों और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया. जो नगरा घाट से बहा था फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जहां लोगों के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आ रही थी, वहीं सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया आगरा; प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, चेहरों पर लौटी मुस्कान उफनती चंबल नदी के तेज बहाव में स्टीमर फंसने से उसमें सवार यात्रियों और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया. जो नगरा घाट से बहा था फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जहां लोगों के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आ रही थी, वहीं सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।1
- ईओ के APO पर भड़के नगर पालिका कार्मिक, कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला श्याम बिहारी गोयल की बहाली की मांग, कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी बसेड़ी। नगर पालिका बसेड़ी के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्याम बिहारी गोयल के APO किए जाने के विरोध में नगर पालिका कार्मिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी कर अपना रोष जताया। कार्मिकों ने ईओ श्याम बिहारी गोयल को पुनः बसेड़ी में पदस्थापित करने की मांग की। कार्मिकों का कहना है कि गोयल के करीब छह माह के कार्यकाल में नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली। उनके अनुसार पिछले कई वर्षों से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया, जिससे नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को रफ्तार मिली। कॉलोनियों के नियमन से विकास का रास्ता हुआ प्रशस्त कर्मचारियों के अनुसार गोयल के कार्यकाल में कई कॉलोनियों को लेआउट प्लान के तहत शामिल कर पट्टे जारी किए गए। इससे वर्षों से लंबित कॉलोनियों के नियमन और वहां मूलभूत सुविधाओं के विकास का रास्ता खुला। सड़क, नाली और बिजली सहित अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी गति मिली। नगरपालिका शिविरों के माध्यम से लंबे समय से लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा बड़ी संख्या में पट्टों का वितरण किया गया। इससे प्रमाण पत्र और पट्टों के लिए लंबे समय से नगरपालिका के चक्कर लगा रहे लोगों को राहत मिलने का दावा कर्मचारियों ने किया। पारदर्शी कार्यशैली और जनसुनवाई को बताया खासियत कार्मिकों ने कहा कि गोयल की कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी जनसुनवाई प्रमुख रही। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए गए। कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल में नगरपालिका की व्यवस्थाओं में सुधार का भी दावा किया। कार्मिकों ने प्रशासन से श्याम बिहारी गोयल को तत्काल पुनः बसेड़ी में पदस्थापित करने की मांग की। उनका कहना है कि अधिकारी को हटाए जाने से नगरपालिका के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। बहाली नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी विरोध कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि ईओ श्याम बिहारी गोयल को पुनः बसेड़ी में पदस्थापित नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते नगरपालिका के कामकाज पर भी असर पड़ा। फिलहाल कार्मिकों का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।3
- फतेहाबाद महिला मंडल के द्वारा *हरियाली तीज* का उत्सव पूनम अरुण दोनेरिया जी के यहां रेनू संजय अनवरिया की अध्यक्षता में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ से मनाया गयाl सर्वप्रथम ईश बंदना और संकल्पगान हुआl कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि शल्या जी, केंद्रीय रक्तदान संयोजिका शिवानी जी, भजन मंडली की बहने और महिला मंडल की बहने शामिल रहींl सभी बहनों का स्वागत और सम्मान टीका लगाकर और पौधा देकर किया गयाl सभी बहनों से अपील की पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएl पर्यावरण सुरक्षित है, तभी तक यह सृष्टि सुरक्षित हैl तत्पश्चात मनोरंजन गेम तंबोला सभी बहनों को खिलाया गया जिसमें प्रथम ममता गुप्ता, द्वितीय कल्पना गुप्ता, तृतीय राखी गुप्ता और शिवानी गुप्ता जी विजई हुईl समय पर आने का पुरस्कार रिंकी गुप्ता जी को दिया गयाl सभी विजई बहनों को पुरस्कार दिया गयाl सभी बहनों ने मिलकर सावन की मल्हार और सावन के गीतों का आनंद लियाl बहनों ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और सभी झूला झूलीl इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बबीता रवि शल्या जी के द्वारा सभी बहनों से गीला कूड़ा और सुखा कूड़ा अलग-अलग देने की अपील की,जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सकेl सभी बहनों को अंत में सभी बहनों ने स्वल्पाहार का कियाl इस अवसर पर रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, राखी गुप्ता, पूनम गुप्ता, रेखा गुप्ता, रिंकी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कंचन गुप्ता, गीता गुप्ता, साधना गुप्ता, ममता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, रजनी गुप्ता, उषा गुप्ता, सीता गुप्ता आदि अनेक बहने शामिल रहीं l केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया फतेहाबाद महिला मंडल1
- भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप #bhindnews #news #viralvideos #livenews #viral1
- अचानक बंद हो गया इंजन, फिर तेज बहाव में बहने लगा स्टीमर” — युवक ने सुनाई आपबीती मुरैना। नगरा घाट से यात्रियों को लेकर चंबल नदी पार कर रहा स्टीमर जब बीच नदी में अचानक बहने लगा, तो उसमें सवार लोगों के बीच दहशत फैल गई। स्टीमर में मौजूद एक युवक ने पूरी घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि शुरुआत में किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। युवक के मुताबिक, स्टीमर नदी के बीच पहुंचा ही था कि अचानक इंजन बंद हो गया। इसके बाद स्टीमर धीरे-धीरे अपनी दिशा से हटकर चंबल के तेज बहाव के साथ बहने लगा। कुछ देर बाद जब स्टीमर लगातार आगे की ओर बहता दिखाई दिया तो यात्रियों में घबराहट बढ़ गई। युवक ने बताया कि स्टीमर में बड़ी संख्या में यात्री और कांवड़िए मौजूद थे। कई लोगों के साथ बाइक भी थीं। तेज बहाव देखकर लोगों को अपनी जान की चिंता सताने लगी और स्टीमर में चीख-पुकार मच गई। उसने बताया कि सभी लोग यही उम्मीद कर रहे थे कि किसी तरह स्टीमर को रोका जाए या इंजन दोबारा चालू हो जाए। लेकिन तेज धार के कारण स्टीमर लगातार बहता चला गया। युवक के अनुसार, करीब पांच किलोमीटर तक बहने के बाद स्टीमर अटेर क्षेत्र की ओर पहुंच गया। इस दौरान यात्रियों के बीच लगातार डर का माहौल बना रहा। घटना ने एक बार फिर चंबल नदी में बढ़े जलस्तर के बीच स्टीमर संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि ऐसे तेज बहाव में नदी पार कराने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्टीमर की तकनीकी जांच बेहद जरूरी है।4
- भारत विकास परिषद गोहद का प्रेम वाटिका में दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न प्रेम वाटिका में भारत विकास परिषद शाखा गोहद का रविवार को 4 बजे दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह संकल्प लिया। तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।1
- पंचवटी कॉलोनी नालेवाला रोड जगदीश तिराहा की स्थिति दयनीय कॉलोनी में भरा पानी, आवाजाही करने में खासी दिक्कत1