Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा में प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी PoP की मूर्तियों के धड़ल्ले से इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग अब तेज हो गई है। कुम्भकार प्रजापति समाज संघ ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक महोदय को एक ज्ञापन सौंपा है। समाज का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से PoP बैन करने के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समाज का यह भी आरोप है कि इससे केवल कुंभकार समाज ही नहीं, बल्कि आम जनमानस और हिंदू भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। ज्ञापन में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया है कि PoP की मूर्तियां जल प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण बनती जा रही हैं। ऐसे में समाज ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संतोष कुमार बाथरी
छिंदवाड़ा में प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी PoP की मूर्तियों के धड़ल्ले से इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग अब तेज हो गई है। कुम्भकार प्रजापति समाज संघ ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक महोदय को एक ज्ञापन सौंपा है। समाज का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से PoP बैन करने के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समाज का यह भी आरोप है कि इससे केवल कुंभकार समाज ही नहीं, बल्कि आम जनमानस और हिंदू भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। ज्ञापन में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया है कि PoP की मूर्तियां जल प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण बनती जा रही हैं। ऐसे में समाज ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छिंदवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20 हजार सीड बॉल का प्रक्षेपण किया गया। इस अभियान का लक्ष्य निगम क्षेत्र में कुल एक लाख सीड बॉल का प्रक्षेपण कर प्राकृतिक हरियाली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू सहित नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये सीड बॉल तैयार किए। अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला रोजगार, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।4
- कोर्ट ने पत्नी का मेंटनेंस केस खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है1
- हम सब पर्यावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दे,,, कई जनचेतना चलाए जा रहे है देश के सभी प्रांत में शहर से लेकर गांव तक सोशल प्लेटफॉर्म, चैनल, रेडियो और समाचार अखबार में पर्यावरण और वृक्षारोपण के लिए संदेश और मुहिम चला रहे है । सभी अपनी सोच को बदले और देश और environment को बचाने के लिए हमारा कर्तव्य होता है कि हम सभी इस पर अपना सहयोग और योगदान दे । शासकीय संस्थान, सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन स्कूल के विद्यार्थी,, नारी संगठन एक पेड़ लगाने और उसकी देखरेख का पूरा जिम्मा लेकर अपने व्यस्तम समय निकालकर उसे बढ़ाए taaki भविष्य में हमारा देश और बातावरण सुरक्षित रह सके ।।1
- स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय के 230 बच्चों ने देखी 'बच्चा गैंग' मूवी, शिक्षाप्रद फिल्म की सराहना* *सिंगोड़ी।* स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, नई आबादी सिंगोड़ी के 230 बालक-बालिकाओं ने एक साथ छिंदवाड़ा पहुंचकर *'बच्चा गैंग' मूवी* देखी। विद्यालय के संचालक *पवन राव सोनी* ने बताया कि बच्चा गैंग एक शिक्षाप्रद कहानी है, जिसमें ऊँच-नीच, गरीब-अमीर के भेदभाव को दूर कर सामाजिक बुराइयों को दर्शाया गया है। यह मूवी बच्चों के उचित संवर्धन एवं अच्छे संस्कार के लिए प्रेरित करती है। मूवी देखने के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर फिल्म के *निर्माता-निर्देशक इंद्रजीत जी का शाल-श्रीफल से अभिनंदन* किया गया। स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय के 230 बच्चों ने देखी 'बच्चा गैंग' मूवी, शिक्षाप्रद फिल्म की सराहना* *सिंगोड़ी।* स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, नई आबादी सिंगोड़ी के 230 बालक-बालिकाओं ने एक साथ छिंदवाड़ा पहुंचकर *'बच्चा गैंग' मूवी* देखी। विद्यालय के संचालक *पवन राव सोनी* ने बताया कि बच्चा गैंग एक शिक्षाप्रद कहानी है, जिसमें ऊँच-नीच, गरीब-अमीर के भेदभाव को दूर कर सामाजिक बुराइयों को दर्शाया गया है। यह मूवी बच्चों के उचित संवर्धन एवं अच्छे संस्कार के लिए प्रेरित करती है। मूवी देखने के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर फिल्म के *निर्माता-निर्देशक इंद्रजीत जी का शाल-श्रीफल से अभिनंदन* किया गया।1
- छिंदवाड़ा में गांजा तस्कर पकड़ाए छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही छिंदवाड़ा गांजा तस्कर1
- कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे1
- *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश* *चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त* बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।2
- शानो-शौकत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार छिंदवाड़ा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धार्मिक उत्साह और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे तकरीर का आयोजन किया गया, जिसमें सीतामढ़ी, बिहार से आए मौलाना जनाब मुफ्ती अहसन रजा कादरी साहब ने हुजूर की शान में बयान पेश किया। इसके बाद दोपहर 2 बजे जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस आजाद चौक से प्रारंभ होकर गोलगंज, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, यातायात थाना, छोटा तालाब, रॉयल चौक होते हुए करबला चौक पहुंचा और इसके बाद आजाद चौक में जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद विधवा महिलाओं को कपड़े वितरित किए गए। इसके बाद शाम को लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार, रात 9 बजे सवाल-जवाब का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश देना रहा।4