आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, एक्सईएन हाइडिल पर कार्रवाई के निर्देश आजमगढ़ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन की लंबित शिकायतों, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने में लापरवाही, आईजीआरएस के निस्तारण में उदासीनता और बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन हाइडिल के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकता वाला पोर्टल है। कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। तहसीलदार लालगंज और उप कृषि निदेशक द्वारा शिकायतकर्ताओं से पर्याप्त संपर्क नहीं किए जाने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन गांवों से अधिक शिकायतें या असंतुष्ट फीडबैक मिल रहे हैं, वहां अधिकारी स्वयं पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से संवाद करें और समस्याओं का समाधान कराएं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, एडीएम गम्भीर सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

- आजमगढ़: छात्र संघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन आजमगढ़। छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने तथा जौहर यूनिवर्सिटी और MSDU में कथित प्रशासनिक मनमानी बंद करने की मांग को लेकर छात्रों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि छात्र संघ लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्र संघ के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याएं विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचती थीं, लेकिन चुनाव नहीं होने से छात्रों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लगातार फीस बढ़ने से छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाते हुए इसे शैक्षणिक अधिकारों से जुड़ा मामला बताया गया। वहीं, MSDU विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में छात्रों को कथित प्रशासनिक मनमानी के कारण होने वाली परेशानियों का समाधान कराने की मांग की गई। सात सूत्रीय मांगों में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने, मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने, पूर्व में बढ़ाई गई फीस की समीक्षा करने, जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कथित गैरकानूनी कार्रवाई बंद करने, MSDU में प्रशासनिक मनमानी रोकने, छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा फीस, छात्रवृत्ति सहित अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में लालजीत यादव, दिग्विजय यादव, ऋषभ मौर्य सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।1
- जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश । जहानागंज, आजमगढ़। युग सृजन ट्रस्ट के वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत जन्मदिन के अवसर पर दीप चश्मा सागर, जहानागंज, आजमगढ़ के संचालक डॉ. सुदीप सिंह ने एक पीपल के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर डॉ. सुदीप सिंह ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर यदि एक पौधा लगाया जाए और उसकी नियमित देखभाल की जाए, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार होगा। युग सृजन ट्रस्ट द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। एक पौधा आज, स्वच्छ हवा कल। आइए, हर शुभ अवसर को हरियाली से जोड़ें।1
- आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, एक्सईएन हाइडिल पर कार्रवाई के निर्देश आजमगढ़ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन की लंबित शिकायतों, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने में लापरवाही, आईजीआरएस के निस्तारण में उदासीनता और बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन हाइडिल के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकता वाला पोर्टल है। कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। तहसीलदार लालगंज और उप कृषि निदेशक द्वारा शिकायतकर्ताओं से पर्याप्त संपर्क नहीं किए जाने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन गांवों से अधिक शिकायतें या असंतुष्ट फीडबैक मिल रहे हैं, वहां अधिकारी स्वयं पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से संवाद करें और समस्याओं का समाधान कराएं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, एडीएम गम्भीर सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान युवक ने की बतमीजी पुलिस ने भेजा जेल1
- आज़मगढ़ कलेक्ट्रेट में छात्रों का बड़ा हंगामा — छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक, एडीएम के समझाने पर सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन1
- Azamgarh: अहरौला और तहबरपुर पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ों में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार 🚨 आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अहरौला और तहबरपुर पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ों में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक, चारों के पैर में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे, कारतूस, सोने-चांदी के जेवरात, ₹29,230 नकद, 5 मोबाइल, चोरी के उपकरण और XUV-500 वाहन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने आजमगढ़ समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं 4 अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का प्रयास जारी है। 📍 अहरौला–तहबरपुर, आजमगढ़ #Azamgarh #AzamgarhPolice #Ahraula #Tahbarpur #PoliceEncounter #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice1
- घाघरा नदी सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर बना आफत, बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने जताई चिंता1
- उत्तर प्रदेश की बेबाक पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की लखनऊ के गोमती नगर में ICICI बैंक के सामने गोली मार कर हत्या...1