पीलीभीत में दो अलग-अलग घटनाओं में किशोरियों ने खाया जहर; तीन की हालत नाजुक सेहरामऊ क्षेत्र में प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी और युवक ने गन्ने के खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। आसपास के लोगों ने बिगड़ती हालत देख परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात की। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। पूरनपुर क्षेत्र में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाया पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी अपने परिवार के साथ एक ईंट-भट्टे पर रहती है, जहाँ उसका परिवार ईंट पथाई का काम करता है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी अपने परिवार में पांच भाइयों और चार बहनों में से एक है।

- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने समाजवादी विचारधारा में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। उनके सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद पीलीभीत में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान फूल बाबू को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें क्षेत्र की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में अनीस अहमद ने कहा कि वे प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज की भागीदारी के लिए सपा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां आम जनता, किसानों और युवाओं के हित में हैं और वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। स्थानीय सपा नेताओं ने कहा कि फूल बाबू के शामिल होने से पार्टी को पीलीभीत सहित आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से जिले की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी चुनावों में सपा को मजबूत बनाने का संकल्प1
- पीलीभीत। जनपद के पीलीभीत क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने खेत में बाघ को मृत पशु के पास बैठे देखा। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डेरा जमाए बैठा रहा, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई। कई राहगीरों ने दूर से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही थी, लेकिन वन विभाग की ओर से पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर और टीम मौके पर पहुंचे, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय रहते निगरानी नहीं की गई, जिससे ऐसी घटना हुई। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे खेतों में अकेले न जाएं और समूह में ही आवागमन करें। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। किसान अपने खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।1
- कबीरपुर कसगंजा पिता और भाइयों पर चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी करन पुत्र मुकेश बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर करन ने अपने पिता और दो भाइयों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। युवक के आरोपों के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक शराब पीने और अन्य नशा करने का आदी है। नशे की आदतों के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है, जिससे युवक मानसिक रूप से अवसाद में है। थाना प्रभारी के अनुसार करन ने अपने गले पर ब्लेड से स्वयं कट लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पारिवारिक विवादों में उलझ चुका है और पूर्व में भी इसी प्रकार खुद को ब्लेड से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि युवक की आदतों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह आत्मघाती प्रयास प्रतीत होता है, न कि परिजनों द्वारा हमला। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।1
- यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। #uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit1
- ग्राम दियुरा थाना गजरौला इधर यह उत्तर साइड में रोड पर नाली खोद रहे इधर भी रोड बंद कर रहे हैं उधर पूरा साइड में अभी रोड बंद हो रहा है बताओ यह बीच वाले कहां जाएंगे दो घर हैं कैसे निकालेंगे हम और लोग खड़े होकर बंद करवा रहे हैं बोले इधर से बड़ा बड़ा बंद कर दो रोड1
- नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने दबोचा। सीओ सदर नताशा गोयल ने दी जानकारी। खबर की पीलीभीत के थाना अमरिया से है।3
- पीलीभीत नगर पालिका द्वारा वल्लभनगर कॉलोनी में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार रामनरेश वर्मा अपने ही निजी भट्टे से पीला अरोड़ा (घटिया गुणवत्ता की सामग्री) मंगवाकर सड़क निर्माण में डलवा रहे हैं। ग्राउंड पर जब टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि सड़क को पूरी तरह नए तरीके से बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार का दावा है कि यह सिर्फ मरम्मत कार्य है। ठेकेदार का अपना भट्टा, वहीं से आ रही सामग्री पीला अरोड़ा और घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप नया निर्माण या सिर्फ मरम्मत? बयानों में विरोधाभास कॉलोनीवासियों में भारी रोष स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही घटिया सामग्री डाली गई तो सड़क कुछ ही महीनों में टूट सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। अब सवाल यह उठता है कि: क्या नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया क्या गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी? आखिर मरम्मत के नाम पर नया निर्माण क्यों?4
- Post by यूपी समाचार1