logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ औरैया के अजीतमल में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का सात दिवसीय भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो उठा। कलश यात्रा ब्लॉक परिसर स्थित आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव की भक्ति में सहभागिता की।

3 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ औरैया के अजीतमल में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का सात दिवसीय भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो उठा। कलश यात्रा ब्लॉक परिसर स्थित आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव की भक्ति में सहभागिता की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया जिले के अजीतमल कस्बे में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का 5 से 11 मार्च 2026 तक ब्लॉक परिसर में मेला व विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
    1
    औरैया जिले के अजीतमल कस्बे में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का 5 से 11 मार्च 2026 तक ब्लॉक परिसर में मेला व विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • औरैया,सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आवास विकास कालोनी अग्रसेन महाराज पार्क में आज महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे होली के रंग लगते नजर आए।
    1
    औरैया,सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आवास  विकास कालोनी अग्रसेन महाराज पार्क में आज महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे होली के रंग लगते नजर आए।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।
    4
    औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया।
होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने
सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • होली पर्व के दौरान संदलपुर कस्बे में हुआ फाग कार्यक्रम.
    1
    होली पर्व के दौरान संदलपुर कस्बे में हुआ फाग कार्यक्रम.
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लाठी-डंडों से सगे भाइयों की पिटाई, दो घायल मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। गांव के ही तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पदमपुर गांव निवासी हरपाल व उनके भाई लम्बरदार के साथ गांव के ही मदन, गुलाब व रामू ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    लाठी-डंडों से सगे भाइयों की पिटाई, दो घायल
मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। गांव के ही तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार पदमपुर गांव निवासी हरपाल व उनके भाई लम्बरदार के साथ गांव के ही मदन, गुलाब व रामू ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अजीतमल कस्बे में गुरुवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो उठा। कलश यात्रा शाम करीब 5 बजे ब्लॉक स्थित आयोजन स्थल से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजकों के अनुसार यह मेला 5 मार्च से 11 मार्च 2026 तक अजीतमल ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले में 36 फुट ऊंचे विशाल शिवलिंग की स्थापना की गई है, साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। वहीं सुबह 8 बजे और शाम 7 बजे आरती होगी, तथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक राजयोग शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहन मंजू, लक्ष्मी बहन (औरैया), राखी बहन, प्रगति बहन सहित दिल्ली से आए विक्रम सिंह, लाल जी, गुरुदेव और अमित भाई का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की।
    3
    अजीतमल कस्बे में गुरुवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो उठा।
कलश यात्रा शाम करीब 5 बजे ब्लॉक स्थित आयोजन स्थल से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
आयोजकों के अनुसार यह मेला 5 मार्च से 11 मार्च 2026 तक अजीतमल ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले में 36 फुट ऊंचे विशाल शिवलिंग की स्थापना की गई है, साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। वहीं सुबह 8 बजे और शाम 7 बजे आरती होगी, तथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक राजयोग शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहन मंजू, लक्ष्मी बहन (औरैया), राखी बहन, प्रगति बहन सहित दिल्ली से आए विक्रम सिंह, लाल जी, गुरुदेव और अमित भाई का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया के बिधूना क्षेत्र के मऊ गूरा सिद्ध पीठ देवगट बाबा शिव मंदिर पर होली की दूज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए फल, फूल, प्रसाद इत्यादि लेकर पहुंचे। जहां महिलाओं ने ढोलक मंजीरा के बीच भगवान भोलेनाथ के भजनों को गाया, वहीं बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ देवघट बाबा की पावन आरती की गई। वहीं दूसरी तरफ ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम के बीच भगवान भोलेनाथ के पूरे दिन भजन कीर्तन चलते रहे। इस अवसर पर मंदिर के महंत शरद विज्ञानानंद पुरी जी महाराज ने कहा कि देवघट मंदिर भोलेनाथ के भक्तों के आस्था का केंद्र है, यहां औरैया जनपद ही नहीं कई जनपदों और प्रदेशों के शिव भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
    1
    औरैया के बिधूना क्षेत्र के मऊ गूरा सिद्ध पीठ देवगट बाबा शिव मंदिर पर होली की दूज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए फल, फूल, प्रसाद इत्यादि लेकर पहुंचे। जहां महिलाओं ने ढोलक मंजीरा के बीच भगवान भोलेनाथ के भजनों को गाया, वहीं बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ देवघट बाबा की पावन आरती की गई। वहीं दूसरी तरफ ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम के बीच भगवान भोलेनाथ के पूरे दिन भजन कीर्तन चलते रहे। इस अवसर पर मंदिर के महंत शरद विज्ञानानंद पुरी जी महाराज ने कहा कि देवघट मंदिर भोलेनाथ के भक्तों के आस्था का केंद्र है, यहां औरैया जनपद ही नहीं कई जनपदों और प्रदेशों के शिव भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोहारी ब्रिज पर गुरुवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। जहाँ डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया।
    1
    अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोहारी ब्रिज पर गुरुवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। जहाँ डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Jagat kushwaha
    1
    Post by Jagat kushwaha
    user_Jagat kushwaha
    Jagat kushwaha
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.