logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने की आईजीआरएस प्रकरणों की गहन समीक्षा, दिए निर्देश ASTv24 digital शाहिद लखाही आईजीआरएस पर डीएम सख्त : बोले शिकायतकर्ता संतुष्ट तभी मानें निस्तारण लखीमपुर खीरी 11 मई। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अब प्रशासन का रुख और सख्त हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना किसी भी मामले का निस्तारण पोर्टल पर अपलोड न किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में न पहुंचे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क कर उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए किसी भी प्रकरण का निस्तारण पोर्टल पर अपलोड न किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अफसर प्रतिदिन अपने-अपने आईजीआरएस पोर्टल लॉगिन पर प्राप्त शिकायतों का स्वयं पर्यवेक्षण करें और उनका गुणवत्तापरक, समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि किसी अधिकारी का संदर्भ डिफॉल्टर पाया गया तो संबंधित के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि समाधान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि कई मामलों में औपचारिक निस्तारण कर दिया जाता है, जबकि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता। ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जहां भी शिकायतें लंबित हैं या शिकायतकर्ता असंतुष्ट है, वहां तत्काल कारणों का पता लगाकर प्रभावी समाधान कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

2 hrs ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
bbb2c764-8bd1-4011-a419-423deb71fc48

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कल विदेश यात्रा न करने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विदेश दौरा फ़ाइनल हो गया है 15 मई से 20 मई तक यूरोप यात्रा पर रहेंगे… नीदरलैंड (15-17 मई) स्वीडन (17 मई) नॉर्वे (17-19 मई) इटली (19-20 मई)
    1
    कल विदेश यात्रा न करने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विदेश दौरा फ़ाइनल हो गया है

15 मई से 20 मई तक यूरोप यात्रा पर रहेंगे…

नीदरलैंड (15-17 मई)
स्वीडन (17 मई) 
नॉर्वे (17-19 मई) 
इटली (19-20 मई)
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले ग्राम भिठौली में बांध में मांद बनाकर रह रहा विशाल मगरमच्छ लखीमपुर खीरी जिले वि0 छे0 धौरहरा ऐरा पुल ग्राम भिठौली के पश्चिम बने तटबांध में काफी समय से मांद बनाकर रह रहा विशाल मगरमच्छ लोगों में भय बना हुआ लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    1
    लखीमपुर खीरी जिले ग्राम भिठौली में बांध में मांद बनाकर रह रहा विशाल मगरमच्छ
लखीमपुर खीरी जिले वि0 छे0 धौरहरा ऐरा पुल ग्राम भिठौली के पश्चिम बने तटबांध में  काफी समय से मांद बनाकर रह रहा  विशाल मगरमच्छ  लोगों में भय बना हुआ लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    user_Ajeet chaudhary
    Ajeet chaudhary
    Lawyer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
    1
    अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों को दबोचा और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।
    1
    उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों को दबोचा और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।
    user_Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने मेट्रो, कार-पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके। पीएम ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने मेट्रो, कार-पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके। पीएम ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
    1
    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अशोगापुर में सरकारी भांग में गोबर की मिलावट का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने ठेकेदार अकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने जनस्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए तत्काल जांच और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अशोगापुर में सरकारी भांग में गोबर की मिलावट का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने ठेकेदार अकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने जनस्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए तत्काल जांच और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।
    user_Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.