logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, टोपीदार बंदूक सहित एक आरोपी गिरफ्तार जयपुर ग्रामीण पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में पुलिस थाना नरेना ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वही नरेना थाना पुलिस की ओर से आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। थानाधिकारी उमराव सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद कर जब्त की है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड और हथियार के स्रोत की भी जांच की जा रही है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

1 hr ago
user_SUNIL KUMAWAT
SUNIL KUMAWAT
Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
1 hr ago

अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, टोपीदार बंदूक सहित एक आरोपी गिरफ्तार जयपुर ग्रामीण पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में पुलिस थाना नरेना ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वही नरेना थाना पुलिस की ओर से आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। थानाधिकारी उमराव सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद कर जब्त की है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड और हथियार के स्रोत की भी जांच की जा रही है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ट्रक ड्राइवर भाइयों को किस-किस चीज का सामना करना पड़ता है देखिए खास रिपोर्ट जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा
    1
    ट्रक ड्राइवर भाइयों को किस-किस चीज का सामना करना पड़ता है देखिए खास रिपोर्ट जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दौसा की शान, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास रमेश चंद मीणा जी की मशहूर दाल की पकौड़ी। कुरकुरी पकौड़ी, स्वादिष्ट चटनी और वर्षों से बरकरार वही देसी स्वाद। अगर दौसा आएं, तो यहां की पकौड़ी का स्वाद लेना न भूलें #Dausa #DausaFood #DalKiPakodi #Pakodi #RameshChandMeena #CityCablenewsjaipur
    1
    दौसा की शान, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास रमेश चंद मीणा जी की मशहूर दाल की पकौड़ी। कुरकुरी पकौड़ी, स्वादिष्ट चटनी और वर्षों से बरकरार वही देसी स्वाद। अगर दौसा आएं, तो यहां की पकौड़ी का स्वाद लेना न भूलें #Dausa #DausaFood #DalKiPakodi #Pakodi #RameshChandMeena #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर टंकी पर चढ़े छात्रों का आंदोलन समाप्त, टीकाराम जूली ने तुड़वाया आमरण अनशन जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर तीन छात्र पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए। छात्र पिछले दो दिनों से टंकी पर डटे हुए थे और आमरण अनशन भी कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल किए जाएं। शनिवार शाम को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया और आंदोलन समाप्त करने की अपील की। समझाइश के बाद छात्रों ने टंकी से नीचे उतरकर अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन छात्र हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए था। वहीं टीकाराम जूली ने छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रसंघ चुनाव बहाली के मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। आंदोलन के शांतिपूर्ण समापन के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन फिर से तेज किया जा सकता है।
    1
    राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर टंकी पर चढ़े छात्रों का आंदोलन समाप्त, टीकाराम जूली ने तुड़वाया आमरण अनशन
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर तीन छात्र पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए। छात्र पिछले दो दिनों से टंकी पर डटे हुए थे और आमरण अनशन भी कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल किए जाएं।
शनिवार शाम को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया और आंदोलन समाप्त करने की अपील की। समझाइश के बाद छात्रों ने टंकी से नीचे उतरकर अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन छात्र हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए था। वहीं टीकाराम जूली ने छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रसंघ चुनाव बहाली के मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
आंदोलन के शांतिपूर्ण समापन के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन फिर से तेज किया जा सकता है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • "मोदीजी ने गालियां देने वाले Gen-Z युवाओं को भी अपना माना। ताज़ा वीडियो में उन्होंने कहा— "मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। मेरी स्वर्गीय माताजी को भी गालियां दी गईं। लेकिन बच्चे तो अपने हैं। दांतों के बीच जीभ आ जाए तो दांत नहीं तोड़े जाते। आइए, मिलकर आगे बढ़ें, सुधरें।" और हां, आज एक बात अलग रही... सोशल मीडिया की दुनिया में जहां कहा जाता है कि रील एक मिनट की होनी चाहिए, वहीं मोदीजी का संदेश करीब तीन मिनट तक चला। लेकिन जब बात संवाद और संदेश की हो, तो समय से ज्यादा मायने उसकी बातों के होते हैं। आपकी राय? क्या इस तरह की भाषा और संदेश राजनीति में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं?
    1
    "मोदीजी ने गालियां देने वाले Gen-Z युवाओं को भी अपना माना।
ताज़ा वीडियो में उन्होंने कहा—
"मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। मेरी स्वर्गीय माताजी को भी गालियां दी गईं। लेकिन बच्चे तो अपने हैं। दांतों के बीच जीभ आ जाए तो दांत नहीं तोड़े जाते। आइए, मिलकर आगे बढ़ें, सुधरें।"
और हां, आज एक बात अलग रही... सोशल मीडिया की दुनिया में जहां कहा जाता है कि रील एक मिनट की होनी चाहिए, वहीं मोदीजी का संदेश करीब तीन मिनट तक चला। लेकिन जब बात संवाद और संदेश की हो, तो समय से ज्यादा मायने उसकी बातों के होते हैं।
आपकी राय? क्या इस तरह की भाषा और संदेश राजनीति में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं?
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • यह मानवता का ऐसा दृश्य इसको देखकर आत्मा जग उठेगी .... कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे पिता को जब अहसास हुआ कि उनके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, तो उन्होंने अपने बेटे मंत्र को अपने पास बुलाया. उन्होंने बहुत ही प्यार और दुलार से अपने बेटे को समझाया कि उनके जाने के बाद उसे कैसे रहना है. पिता ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां की हर बात सुने और कभी भी बदमाशी न करे. उन्होंने मासूम को समझाया कि अब परिवार की जिम्मेदारी और मां-बहनों का ख्याल रखने का वक्त उसका ही है. वीडियो में पिता अपने मासूम बेटे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. जब बच्चा भावुक होने लगता है, तो पिता बड़े ही प्यार से उससे कहते हैं कि रोना नहीं है, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो ना. उन्होंने बेटे से रोने का वादा भी लिया ताकि उनके जाने के बाद बच्चा हिम्मत से काम ले सके. पिता की ये बातें सुनकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक हो रहा है और इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहा है. उन्होंने अपने बेटे को साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां का ख्याल रखेगा और उनकी हर बात मानेगा. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि उसे अपनी दो छोटी बहनों का भी ध्यान रखना है और उनकी रक्षा करनी है. छोटी सी उम्र में बेटे को एक जिम्मेदार इंसान बनाने की यह कोशिश दिल छू लेने वाली है
    1
    यह मानवता का ऐसा दृश्य  इसको देखकर आत्मा जग उठेगी ....
कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे पिता को जब अहसास हुआ कि उनके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, तो उन्होंने अपने बेटे मंत्र को अपने पास बुलाया. उन्होंने बहुत ही प्यार और दुलार से अपने बेटे को समझाया कि उनके जाने के बाद उसे कैसे रहना है. पिता ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां की हर बात सुने और कभी भी बदमाशी न करे. उन्होंने मासूम को समझाया कि अब परिवार की जिम्मेदारी और मां-बहनों का ख्याल रखने का वक्त उसका ही है.
वीडियो में पिता अपने मासूम बेटे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. जब बच्चा भावुक होने लगता है, तो पिता बड़े ही प्यार से उससे कहते हैं कि रोना नहीं है, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो ना. उन्होंने बेटे से रोने का वादा भी लिया ताकि उनके जाने के बाद बच्चा हिम्मत से काम ले सके. पिता की ये बातें सुनकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक हो रहा है और इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहा है.
उन्होंने अपने बेटे को साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां का ख्याल रखेगा और उनकी हर बात मानेगा. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि उसे अपनी दो छोटी बहनों का भी ध्यान रखना है और उनकी रक्षा करनी है. छोटी सी उम्र में बेटे को एक जिम्मेदार इंसान बनाने की यह कोशिश दिल छू लेने वाली है
    user_Jitesh kumar
    Jitesh kumar
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • अस्थमा हों नजला ज़ुकाम बलग़म आना छींक आना सांस लेने में दिक्कत हो एलर्जी हो। 7568628143
    1
    अस्थमा हों नजला ज़ुकाम बलग़म आना छींक आना सांस लेने में दिक्कत हो एलर्जी हो।
7568628143
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter किशनगढ़ रेनवाल, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जस्ट जयपुर लाइव आम पब्लिक और पुलिस का बात करने का तरीका देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए जस्ट जयपुर लाइव से
    1
    जस्ट जयपुर लाइव आम पब्लिक और पुलिस का बात करने का तरीका देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए 
जस्ट जयपुर लाइव से
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Ruchika Singh, जिनका जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर वायरल हुआ था, ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बच्चों को माफ करने और उन्हें सही संस्कार व सही दिशा देने की अपील की है #NarendraModi #PMModi #RuchikaSingh #JantarMantar #CityCablenewsjaipur
    1
    Ruchika Singh, जिनका जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर वायरल हुआ था, ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बच्चों को माफ करने और उन्हें सही संस्कार व सही दिशा देने की अपील की है
#NarendraModi #PMModi #RuchikaSingh #JantarMantar #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 12 दिन से अन त्याग कर पैदल चलने की वजह से महिपाल सिंह मकराना की बिगड़ी -तबीयत 12 दिन से अन त्याग कर पैदल चलने की वजह से महिपाल सिंह मकराना की बिगड़ी -तबीयत
    1
    12 दिन से अन त्याग कर पैदल चलने की वजह से महिपाल सिंह मकराना की बिगड़ी -तबीयत
12 दिन से अन त्याग कर पैदल चलने की वजह से महिपाल सिंह मकराना की बिगड़ी -तबीयत
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.