मैहर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 15 घायल,बरहों कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग मैहर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत NH-30 पर ग्राम रिगरा ब्रिज के पास हुई, जहां हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग बरहों कार्यक्रम में शामिल होकर बेलदरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो जाने के कारण वाहन हाईवे किनारे खड़ा कर दिया गया था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही डायल 112, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को 108 एंबुलेंस और 1033 हाईवे एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मैहर और अमरपाटन पहुंचाया गया। घायलों में संखिबाई साकेत (50 वर्ष), अजय बुंकर (17 वर्ष), प्रदीप साकेत (24 वर्ष) और संतोष साकेत (50 वर्ष) सहित अन्य लोग शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है, जबकि अन्य का का इलाज मैहर सिविल अस्पताल और अमरपाटन सिविल अस्पताल में जारी है। मामले में पंचराज सिंह, थाना प्रभारी नादन देहात ने बताया कि ट्रेलर को क्रेन की मदद से जब्त कर थाने लाया जा रहा है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- *मैहर में जंगलराज की बानगी जरूर देखे जिम्मेवार।* *भदनपुर बराखुर्द मार्ग बना मौत का जाल, ओवरलोड ट्रकों पर भड़के ग्रामीण, दी सीधी चेतावनी!* मैहर के भदनपुर बराखुर्द मार्ग की जर्जर हालत ने अब स्थानीय लोगों का गुस्सा विस्फोटक बना दिया है। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, गड्ढों में तब्दील रास्ता हादसों को खुला न्योता दे रहा है। इसके बावजूद बेलगाम ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे हालात और भयावह हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालकों को लड्डू खिलाकर सख्त संदेश दिया है—इस मार्ग का इस्तेमाल तुरंत बंद करें और निजी रास्तों का उपयोग करें। चेतावनी साफ है, अगर अब भी अनदेखी हुई तो ग्रामीण खुद सड़कों पर उतरकर ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह ठप कर देंगे।1
- Post by Neeraj Ravi1
- ग्राम पंचायत भरहटा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सुरक्षा के इंतजाम। बीते दिवस कुछ अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में काला पेंट पोतने के साथ प्रतिमा खंडित की थी।जिस बात से नाराज क्षेत्र के लोगो ने टिकुरा में धारा दिया था और नागौद उंचेहरा मॉर्ग में जाम जैसे हालात निर्मित हुए थे।इस बीच उंचेहरा एसडीएम सोमेश दुबे और थाना प्रभारी सतीश मिश्रा के तत्वाधान में चित्रकूट से नई प्रतिमा विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ विराजित हुई थी।तब कही धरना समाप्त हुआ था,मानव समाज को बांटने वाली घटना दोबारा नही घटित हो इस बात का ख्याल रख ग्राम पंचायत बाबा साहब का व्यवस्थित चबूतरा व कैमरा लगवाने का कार्य करेगी। साथ ही ऐसा निंदनीय कृत्य करने वालो के विरुद्ध प्रशासन से सख्त कार्यवाही करने की आवाज बुलंद की है।आइये जानते है शनिवार की शाम गाव के उपसरपंच ने मामले को लेकर क्या कैसी बात कही है।1
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 11/04/2026 दिन शनिवार के संध्या कालीन श्रृंगार के दर्शन श्रृंगार🙏1
- सतना स्मार्ट सिटी: करीब ₹50 करोड़ का ITMS फेल, ट्रैफिक सुधार के दावे निकले हवाई शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए करीब ₹50 करोड़ की लागत से लगाया गया 'इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' (ITMS) पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। बड़े दावों के साथ प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट सिग्नल और सर्विलांस सिस्टम लगाए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। अधिकांश व्यस्त चौराहों पर सिग्नल के नीचे ही दुकानों का अतिक्रमण है, जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। रखरखाव के अभाव में करोड़ों के उपकरण शोपीस बन चुके हैं। आरोप है कि इस भारी-भरकम बजट से शहर का यातायात तो नहीं सुधरा, लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों की जेबें जरूर भर गईं। अव्यवस्था के बीच आम जनता केवल चालान और जाम के बोझ तले दब रही है। बाकी फील गुड है।2
- *सतना में चंदन तस्करों का दुस्साहस: रिटायर्ड फौजी की बगिया से कीमती पेड़ पार।* ग्राम कचनार में बीती रात चंदन तस्करों ने रिटायर्ड आर्मी मैन पुष्पेंद्र सिंह की बगिया पर धावा बोला। घर के सामने लगे कीमती चंदन के दो विशाल पेड़ चोर काट ले गए, जबकि कई अन्य पेड़ों को आरी से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- ग्राम पंचायत जमुना के पटरहाई ग्राम में आज लाइट की वजह से आग लग जाने के कारण करीव 10 एकड़ की गेंहू की खड़ी फसल जल कर राख हो गई समय पर ग्राम वासियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन आग इतनी तेज थी की वीरेंद्र सिंह पिता रामचरण सिंह, वासुदेव सिंह पिता रामखेलमन सिंह एवं रामलला गौतम पिता रामसुन्दर गौतम की फसल को नहीं बचाया जा सका1
- Post by Neeraj Ravi1