Shuru
Apke Nagar Ki App…
“JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर नीम गिलोय जैव रसायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर नीम गिलोय जैव रसायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Yogendra Prajapati
“JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर नीम गिलोय जैव रसायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर नीम गिलोय जैव रसायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Mukesh kumar1
- खेत के पास दुर्लभ दृश्य देख जुटी भीड़, लोगों ने बरती सतर्कता :::::::::::::::::::::::::::::::;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;; Simaria क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब एक साथ नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। यह दृश्य खेत के पास दोपहर के समय देखा गया, जहां दोनों सांप कुछ देर तक एक-दूसरे से लिपटे नजर आए। इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए और कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल में कैद भी किया। घटना के बाद इलाके में उत्सुकता के साथ-साथ हल्का भय भी देखा गया। ग्रामीणों के बीच इसे लेकर अलग-अलग मान्यताएं सामने आ रही हैं, जहां कुछ लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं, वहीं अन्य लोगों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्थानीय जानकारों ने लोगों से अपील की है कि सांपों से दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। #JharkhandNews #Chatra #Simaria #SnakeSighting #ViralNews #LocalNews #Nature #Trending #HindiNews2
- लखीसराय: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया गया। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में ओ.डी. (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) एवं डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, उपस्थिति एवं कार्यशैली की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को सतर्कता बरतने, त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाना तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था।1
- आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार1
- “DGP के आदेश के बावजूद नहीं थमा रील का सिलसिला: महिला पुलिसकर्मी ने टीका लगाकर किया खुला ऐलान”1
- धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-35 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मोटर गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक चालक ने मोबाइल से कॉल कर 25-35 लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का हथियार छीनकर हत्या करने की धमकी दी और महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ भी की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया। इस संबंध में पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार के आवेदन पर अज्ञात बुलेट चालक व 25-35 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- Post by Nandan Kumar Paswan1
- टेंडर प्रक्रिया के दौरान घुसे हथियारबंद अपराधी, सभापति को कई गोलियां; इलाके में दहशत ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: Sultanganj में मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के अंदर दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज गोलीकांड में कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया के दौरान चार हथियारबंद अपराधी अचानक कार्यालय में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने सीधे अधिकारियों को निशाना बनाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में टेंडर विवाद या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह वारदात एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, जहां सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। #BhagalpurNews #Sultanganj #Firing #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #LawAndOrder #Shootout #HindiNews1
- Post by THE LIVE1