धरहरा में पुलिस गश्ती दल पर हमला, बुलेट सवारों ने मारी टक्कर, 35 लोगों ने किया घेराव महिला सिपाही से अभद्रता, हथियार छीनने की धमकी—हमलावर फरार, बाइक व मोबाइल जब्त धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-35 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मोटर गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक चालक ने मोबाइल से कॉल कर 25-35 लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का हथियार छीनकर हत्या करने की धमकी दी और महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ भी की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया। इस संबंध में पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार के आवेदन पर अज्ञात बुलेट चालक व 25-35 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-35 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मोटर गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक चालक ने मोबाइल से कॉल कर 25-35 लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का हथियार छीनकर हत्या करने की धमकी दी और महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ भी की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया। इस संबंध में पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार के आवेदन पर अज्ञात बुलेट चालक व 25-35 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- यह वीडियो है मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत का जो की गोगरी और झाबुआ बिहार के बीच में पड़ता है मैं सरकार से निवेदन करता हूं इस पुल को बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए पानी का मौसम में बहुत तकलीफ होता है आदमी को आने जाने में1
- जनता गैस के कारण हो रहे हैं बर्बाद मुंगेर में नहीं मिल रहा है गैस जिसके कारण जनता बहुत है परेशान1
- मंगलवार को मुंगेर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान कार की रफ्तार करीब 120 किमी/घंटा थी।तीनों मृतक सड़क किनारे खड़े होकर खराब ट्रक को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर आगे जाकर दो बार पलट गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक पेट्रोल पंप के पास की है।मरने वाले तीनों मैकेनिक थे मृतकों में मोहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू (45) शामिल हैं, जो हाजी सुभान के रहने वाला था। वह पेशे से ट्रक मिस्त्री था। दूसरे मृतक की पहचान राजा मंडल (35) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कांतपुर का रहने वाला था। तीसरे मृतक की पहचान मो. अरमान (19) के रूप में हुई है, जो बनौधा गांव का रहने वाला था।1
- Post by Mahi Singh5
- “DGP के आदेश के बावजूद नहीं थमा रील का सिलसिला: महिला पुलिसकर्मी ने टीका लगाकर किया खुला ऐलान”1
- मुंगेर: नगर निगम के वार्ड नंबर 11 छोटी केलाबाड़ी के क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क 15 दिनों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है सड़क निर्माण एजेंसी बुडको के द्वारा मुख्य सड़क की मरम्मत करवाने के लिए सर की खुदाई की गई लेकिन अब तक मरम्मत नहीं करवाया गया है जिस कारण आने-जाने वाले मोहल्ले वासियों एवं राजगीरों को काफी कठिनाई होती है छोटी केलाबाड़ी निवासी अधिवक्ता ललित मोहन प्रसाद सिंह ने कहा कि 15 दिन पूर्व छोटी केलाबाड़ी के मुख्य सड़क को खुद का चार्ज अवस्था में छोड़ दिया गया है जल्द से जल्द छोटी केलाबाड़ी के मुख्य सड़क की मरम्मत करवाया जाए।1
- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने सुल्तानगंज नगर परिषद के EO की दफ्तर में गोली मारकर हत्या मामले में दी सफाई1