logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौवागढ़ी कांतपुर मोड़ पर मृतक राजा मंडल के परिजनों ने सड़क पर शव रख कर किया मुआवजा की मांग। मंगलवार को मुंगेर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान कार की रफ्तार करीब 120 किमी/घंटा थी।तीनों मृतक सड़क किनारे खड़े होकर खराब ट्रक को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर आगे जाकर दो बार पलट गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक पेट्रोल पंप के पास की है।मरने वाले तीनों मैकेनिक थे मृतकों में मोहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू (45) शामिल हैं, जो हाजी सुभान के रहने वाला था। वह पेशे से ट्रक मिस्त्री था। दूसरे मृतक की पहचान राजा मंडल (35) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कांतपुर का रहने वाला था। तीसरे मृतक की पहचान मो. अरमान (19) के रूप में हुई है, जो बनौधा गांव का रहने वाला था।

3 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
Munger, Bihar•
3 hrs ago

नौवागढ़ी कांतपुर मोड़ पर मृतक राजा मंडल के परिजनों ने सड़क पर शव रख कर किया मुआवजा की मांग। मंगलवार को मुंगेर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान कार की रफ्तार करीब 120 किमी/घंटा थी।तीनों मृतक सड़क किनारे खड़े होकर खराब ट्रक को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर आगे जाकर दो बार पलट गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक पेट्रोल पंप के पास की है।मरने वाले तीनों मैकेनिक थे मृतकों में मोहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू (45) शामिल हैं, जो हाजी सुभान के रहने वाला था। वह पेशे से ट्रक मिस्त्री था। दूसरे मृतक की पहचान राजा मंडल (35) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कांतपुर का रहने वाला था। तीसरे मृतक की पहचान मो. अरमान (19) के रूप में हुई है, जो बनौधा गांव का रहने वाला था।

More news from बिहार and nearby areas
  • उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी का हुआ प्रमोशन, ट्रांसफर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन गोगरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी के प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन होने के साथ ही सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय में स्थानांतरण होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला, जहां शिक्षिका मनीषा कुमारी को नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया और नए पद पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी का हुआ प्रमोशन, ट्रांसफर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन
गोगरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी के प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन होने के साथ ही सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय में स्थानांतरण होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला, जहां शिक्षिका मनीषा कुमारी को नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया और नए पद पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • पोखरिया वार्ड संख्या 14 में बीते दिनों डीजे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है इस मामले में एक पक्ष के द्वारा बलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है
    1
    पोखरिया वार्ड संख्या 14 में बीते दिनों डीजे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है इस मामले में एक पक्ष के द्वारा बलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-35 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मोटर गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक चालक ने मोबाइल से कॉल कर 25-35 लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का हथियार छीनकर हत्या करने की धमकी दी और महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ भी की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया। इस संबंध में पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार के आवेदन पर अज्ञात बुलेट चालक व 25-35 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    1
    धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-35 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मोटर गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक चालक ने मोबाइल से कॉल कर 25-35 लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का हथियार छीनकर हत्या करने की धमकी दी और महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ भी की।
हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। पुलिस ने  बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया।
इस संबंध में पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार के आवेदन पर अज्ञात बुलेट चालक व 25-35 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    user_CHANDRASHEKHAR KUMAR
    CHANDRASHEKHAR KUMAR
    News Reporter धरहरा, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • “DGP के आदेश के बावजूद नहीं थमा रील का सिलसिला: महिला पुलिसकर्मी ने टीका लगाकर किया खुला ऐलान”
    1
    “DGP के आदेश के बावजूद नहीं थमा रील का सिलसिला: महिला पुलिसकर्मी ने टीका लगाकर किया खुला ऐलान”
    user_JTV Bihar
    JTV Bihar
    रिपोर्टर सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by News Bihar
    1
    Post by News Bihar
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    28 min ago
  • Post by NITISH KUMAR SHARMA
    2
    Post by NITISH KUMAR SHARMA
    user_NITISH KUMAR SHARMA
    NITISH KUMAR SHARMA
    Plumber बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    55 min ago
  • सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल। रिपोर्ट: गौरव मिश्रा,मुंगेर भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसने और अज्ञात अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    1
    सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल।
रिपोर्ट: गौरव मिश्रा,मुंगेर
भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसने और अज्ञात अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    8 hrs ago
  • खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर ढाला के पास से 9 लीटर विदेशी शराब एक बाइक के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    1
    खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर ढाला के पास से 9 लीटर विदेशी शराब एक बाइक के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • गोगरी अंचल कार्यालय स्थित सीओ कक्ष में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पकरैल पंचायत के पांच अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत राशि का चेक वितरित किया गया। प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस संबंध में गोगरी अंचल के प्रभारी सीओ शशिकांत कुमार ने बताया कि पकरैल पंचायत में आग लगने की घटना में पांच परिवारों का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देना प्राथमिकता है। सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधान के तहत प्रत्येक परिवार को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर पकरैल पंचायत के मुखिया अरुण साह समेत सभी लाभार्थी परिवार सोनी देवी, साबो देवी, बिंदु देवी, प्रीति कुमारी एवं ममता देवी उपस्थित रहे।
    2
    गोगरी अंचल कार्यालय स्थित सीओ कक्ष में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पकरैल पंचायत के पांच अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत राशि का चेक वितरित किया गया। प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
इस संबंध में गोगरी अंचल के प्रभारी सीओ शशिकांत कुमार ने बताया कि पकरैल पंचायत में आग लगने की घटना में पांच परिवारों का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने कहा कि अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देना प्राथमिकता है। सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधान के तहत प्रत्येक परिवार को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।
मौके पर पकरैल पंचायत के मुखिया अरुण साह समेत सभी लाभार्थी परिवार सोनी देवी, साबो देवी, बिंदु देवी, प्रीति कुमारी एवं ममता देवी उपस्थित रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.