गोगरी में पांच अग्नि पीड़ित परिवारों को दिया गया सहायता चेक, पंचायत के मुखिया अरुण शाह रहे मौजूद। गोगरी अंचल कार्यालय स्थित सीओ कक्ष में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पकरैल पंचायत के पांच अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत राशि का चेक वितरित किया गया। प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस संबंध में गोगरी अंचल के प्रभारी सीओ शशिकांत कुमार ने बताया कि पकरैल पंचायत में आग लगने की घटना में पांच परिवारों का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देना प्राथमिकता है। सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधान के तहत प्रत्येक परिवार को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर पकरैल पंचायत के मुखिया अरुण साह समेत सभी लाभार्थी परिवार सोनी देवी, साबो देवी, बिंदु देवी, प्रीति कुमारी एवं ममता देवी उपस्थित रहे।
गोगरी में पांच अग्नि पीड़ित परिवारों को दिया गया सहायता चेक, पंचायत के मुखिया अरुण शाह रहे मौजूद। गोगरी अंचल कार्यालय स्थित सीओ कक्ष में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पकरैल पंचायत के पांच अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत राशि का चेक वितरित किया गया। प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस संबंध में गोगरी अंचल के प्रभारी सीओ शशिकांत कुमार ने बताया कि पकरैल पंचायत में आग लगने की घटना में पांच परिवारों का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। प्रशासन
की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देना प्राथमिकता है। सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधान के तहत प्रत्येक परिवार को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर पकरैल पंचायत के मुखिया अरुण साह समेत सभी लाभार्थी परिवार सोनी देवी, साबो देवी, बिंदु देवी, प्रीति कुमारी एवं ममता देवी उपस्थित रहे।
- गोगरी में पंचायत समिति की बैठक, किसानों और विकास कार्यों पर हुई चर्चा गोगरी। प्रखंड के ट्रायसेम भवन में बुधवार की दोपहर पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मक्का और गेहूं की फसल को हुई क्षति को लेकर बोरना पंचायत सहित पूरे प्रखंड के किसानों के लिए क्षतिपूर्ति देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वहीं आम की फसल को हुए नुकसान पर बोरना एवं झिकटिया पंचायत के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बोरना हाई स्कूल परिसर में खोदे गए गड्ढों को लेकर मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल द्वारा जल्द से जल्द मिट्टी भरवाने की मांग रखी गई। गोविंदपुर रोड पर नाला निर्माण के बाद भी सड़क नहीं बनने के मामले को भी बैठक में उठाया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। महेशकुंट क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी केंद्र के बंद रहने का मुद्दा पंचायत समिति सदस्य नंदलाल पासवान ने उठाया, जिस पर संबंधित विभाग को निर्देश देने की बात कही गई। बैठक में गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- मुंगेर: मुंगेर विधिज्ञ संघ के हाल मैं बुधवार को मुंगेर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 9 मई2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रहा है आप सभी अधिवक्ता गण ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टिसिपेट करें और इसे सफल बनाएं। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार गुप्ता मुख्य न्यायाधीश अधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री दिनेश कुमार विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह महासचिव श्री त्रिपुरारी कुमार वर्मा सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।1
- यह वीडियो है मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत का जो की गोगरी और झाबुआ बिहार के बीच में पड़ता है मैं सरकार से निवेदन करता हूं इस पुल को बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए पानी का मौसम में बहुत तकलीफ होता है आदमी को आने जाने में1
- जनता गैस के कारण हो रहे हैं बर्बाद मुंगेर में नहीं मिल रहा है गैस जिसके कारण जनता बहुत है परेशान1
- मंगलवार को मुंगेर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान कार की रफ्तार करीब 120 किमी/घंटा थी।तीनों मृतक सड़क किनारे खड़े होकर खराब ट्रक को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर आगे जाकर दो बार पलट गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक पेट्रोल पंप के पास की है।मरने वाले तीनों मैकेनिक थे मृतकों में मोहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू (45) शामिल हैं, जो हाजी सुभान के रहने वाला था। वह पेशे से ट्रक मिस्त्री था। दूसरे मृतक की पहचान राजा मंडल (35) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कांतपुर का रहने वाला था। तीसरे मृतक की पहचान मो. अरमान (19) के रूप में हुई है, जो बनौधा गांव का रहने वाला था।1
- Post by Mahi Singh5
- bihar अजगैबीधाम मे अपराधी का तांडव सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति पर चली गोली1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी का हुआ प्रमोशन, ट्रांसफर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन गोगरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी के प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन होने के साथ ही सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय में स्थानांतरण होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला, जहां शिक्षिका मनीषा कुमारी को नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया और नए पद पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।1