Shuru
Apke Nagar Ki App…
bihar अजगैबीधाम मे अपराधी का तांडव सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति पर चली गोली bihar अजगैबीधाम मे अपराधी का तांडव सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति पर चली गोली
Pawan Kumar Choudhary
bihar अजगैबीधाम मे अपराधी का तांडव सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति पर चली गोली bihar अजगैबीधाम मे अपराधी का तांडव सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति पर चली गोली
More news from बिहार and nearby areas
- मुंगेर: नगर निगम के वार्ड नंबर 11 छोटी केलाबाड़ी के क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क 15 दिनों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है सड़क निर्माण एजेंसी बुडको के द्वारा मुख्य सड़क की मरम्मत करवाने के लिए सर की खुदाई की गई लेकिन अब तक मरम्मत नहीं करवाया गया है जिस कारण आने-जाने वाले मोहल्ले वासियों एवं राजगीरों को काफी कठिनाई होती है छोटी केलाबाड़ी निवासी अधिवक्ता ललित मोहन प्रसाद सिंह ने कहा कि 15 दिन पूर्व छोटी केलाबाड़ी के मुख्य सड़क को खुद का चार्ज अवस्था में छोड़ दिया गया है जल्द से जल्द छोटी केलाबाड़ी के मुख्य सड़क की मरम्मत करवाया जाए।1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी का हुआ प्रमोशन, ट्रांसफर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन गोगरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी के प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन होने के साथ ही सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय में स्थानांतरण होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला, जहां शिक्षिका मनीषा कुमारी को नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया और नए पद पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- पोखरिया वार्ड संख्या 14 में बीते दिनों डीजे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है इस मामले में एक पक्ष के द्वारा बलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-35 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मोटर गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक चालक ने मोबाइल से कॉल कर 25-35 लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का हथियार छीनकर हत्या करने की धमकी दी और महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ भी की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया। इस संबंध में पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार के आवेदन पर अज्ञात बुलेट चालक व 25-35 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- “DGP के आदेश के बावजूद नहीं थमा रील का सिलसिला: महिला पुलिसकर्मी ने टीका लगाकर किया खुला ऐलान”1
- Post by THE LIVE1
- सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल। रिपोर्ट: गौरव मिश्रा,मुंगेर भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसने और अज्ञात अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।1
- खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर ढाला के पास से 9 लीटर विदेशी शराब एक बाइक के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- गोगरी अंचल कार्यालय स्थित सीओ कक्ष में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पकरैल पंचायत के पांच अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत राशि का चेक वितरित किया गया। प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस संबंध में गोगरी अंचल के प्रभारी सीओ शशिकांत कुमार ने बताया कि पकरैल पंचायत में आग लगने की घटना में पांच परिवारों का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देना प्राथमिकता है। सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधान के तहत प्रत्येक परिवार को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर पकरैल पंचायत के मुखिया अरुण साह समेत सभी लाभार्थी परिवार सोनी देवी, साबो देवी, बिंदु देवी, प्रीति कुमारी एवं ममता देवी उपस्थित रहे।2