सुल्तानगंज गोली कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल। रिपोर्ट: गौरव मिश्रा,मुंगेर भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसने और अज्ञात अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

- मुंगेर: मुंगेर विधिज्ञ संघ के हाल मैं बुधवार को मुंगेर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 9 मई2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रहा है आप सभी अधिवक्ता गण ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टिसिपेट करें और इसे सफल बनाएं। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार गुप्ता मुख्य न्यायाधीश अधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री दिनेश कुमार विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह महासचिव श्री त्रिपुरारी कुमार वर्मा सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।1
- जनता गैस के कारण हो रहे हैं बर्बाद मुंगेर में नहीं मिल रहा है गैस जिसके कारण जनता बहुत है परेशान1
- मंगलवार को मुंगेर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान कार की रफ्तार करीब 120 किमी/घंटा थी।तीनों मृतक सड़क किनारे खड़े होकर खराब ट्रक को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर आगे जाकर दो बार पलट गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक पेट्रोल पंप के पास की है।मरने वाले तीनों मैकेनिक थे मृतकों में मोहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू (45) शामिल हैं, जो हाजी सुभान के रहने वाला था। वह पेशे से ट्रक मिस्त्री था। दूसरे मृतक की पहचान राजा मंडल (35) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कांतपुर का रहने वाला था। तीसरे मृतक की पहचान मो. अरमान (19) के रूप में हुई है, जो बनौधा गांव का रहने वाला था।1
- Post by Mahi Singh5
- bihar अजगैबीधाम मे अपराधी का तांडव सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति पर चली गोली1
- गोगरी में पंचायत समिति की बैठक, किसानों और विकास कार्यों पर हुई चर्चा गोगरी। प्रखंड के ट्रायसेम भवन में बुधवार की दोपहर पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मक्का और गेहूं की फसल को हुई क्षति को लेकर बोरना पंचायत सहित पूरे प्रखंड के किसानों के लिए क्षतिपूर्ति देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वहीं आम की फसल को हुए नुकसान पर बोरना एवं झिकटिया पंचायत के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बोरना हाई स्कूल परिसर में खोदे गए गड्ढों को लेकर मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल द्वारा जल्द से जल्द मिट्टी भरवाने की मांग रखी गई। गोविंदपुर रोड पर नाला निर्माण के बाद भी सड़क नहीं बनने के मामले को भी बैठक में उठाया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। महेशकुंट क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी केंद्र के बंद रहने का मुद्दा पंचायत समिति सदस्य नंदलाल पासवान ने उठाया, जिस पर संबंधित विभाग को निर्देश देने की बात कही गई। बैठक में गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- यह वीडियो है मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत का जो की गोगरी और झाबुआ बिहार के बीच में पड़ता है मैं सरकार से निवेदन करता हूं इस पुल को बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए पानी का मौसम में बहुत तकलीफ होता है आदमी को आने जाने में1
- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने सुल्तानगंज नगर परिषद के EO की दफ्तर में गोली मारकर हत्या मामले में दी सफाई1