Shuru
Apke Nagar Ki App…
BREAKING AIMA MEDIA NEWS BIHAR update news viral video
Rupak kumar jha
BREAKING AIMA MEDIA NEWS BIHAR update news viral video
More news from बिहार and nearby areas
- BREAKING AIMA MEDIA NEWS BIHAR update news viral video1
- लेवाना पब्लिक स्कूल (Levana Public School), चकिया, पूर्वी चंपारण, बिहार — बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर स्कूल का परिचय इस तरह प्रस्तुत किया जा सकता है। Levana Public School की विशेषताएँ एवं सुविधाएँ लेवाना पब्लिक स्कूल (Levana Public School), चकिया, पूर्वी चंपारण, बिहार — बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर स्कूल का परिचय इस तरह प्रस्तुत किया जा सकता है। पता: National Highway 27, चकिया, वरमाडिया, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार – 845412 ### प्रमुख विशेषताएँ * गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: बच्चों की बुनियादी समझ, ज्ञान और शैक्षणिक क्षमता को विकसित करने पर जोर। * अनुशासन एवं संस्कार: बच्चों में अच्छे व्यवहार, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना का विकास। * व्यक्तित्व विकास: आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना। * गतिविधि आधारित शिक्षा: पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर। * खेलकूद एवं प्रतिभा विकास: बच्चों की रुचि और प्रतिभा को निखारने पर ध्यान। * उज्ज्वल भविष्य की तैयारी: बच्चों को आगे की पढ़ाई और जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने का लक्ष्य। ### स्कूल में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएँ उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार, लेवाना पब्लिक स्कूल CBSE से संबद्ध सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इसकी संबद्धता संख्या 330600 है और CBSE के रिकॉर्ड में संबद्धता अवधि 31 मार्च 2030 तक दर्ज है। CBSE +1 1\. आधुनिक शिक्षण व्यवस्था व्यवस्थित कक्षाओं और बच्चों की पढ़ाई पर केंद्रित शैक्षणिक वातावरण। 2\. लाइब्रेरी एवं प्रयोगशाला पुस्तकालय, कंप्यूटर और विज्ञान संबंधी सुविधाओं की जानकारी स्कूल की उपलब्धता के अनुसार सत्यापित की जा सकती है। 3\. खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ बच्चों की शारीरिक फिटनेस, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देने वाली गतिविधियाँ 4\. आवागमन एवं छात्र सहायता परिवहन, छात्रावास और स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान उपलब्धता के लिए स्कूल प्रशासन से पुष्टि करें। स्कूल का संपर्क एवं पता * स्कूल का नाम: LEVANA PUBLIC SCHOOL * पता: नेशनल हाईवे 27, चकिया, वरमाडिया, पूर्वी चंपारण, बिहार – 845412 * CBSE संबद्धता संख्या: 330600 CBSE +11
- हनुमत धाम के मठाधीश मुरारी पांडे ने दैनिक सिरहा टाइम्स की प्रखंड संवाददाता सोनी कुमारी को किया सम्मानित हनुमत धाम के मठाधीश मुरारी पांडे ने दैनिक सिरहा टाइम्स की प्रखंड संवाददाता सोनी कुमारी को किया सम्मानित मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। हनुमत धाम एवं नरसिंह बाबा मंदिर के मठाधीश मुरारी पांडे के द्वारा दैनिक सिरहा टाइम्स की मोतिहारी प्रखंड संवाददाता सोनी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित कर उनके पत्रकारिता कार्यों के प्रति प्रोत्साहन व्यक्त किया गया।सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारिता के महत्व पर चर्चा करते हुए समाज में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।मुरारी पांडे ने सोनी कुमारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देती रहेंगी। वहीं, इस सम्मान को पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन का प्रतीक माना गया। इस सम्मान से दैनिक सिरहा टाइम्स परिवार में खुशी का माहौल है।1
- dubaii me bin driver ka car chalne laga kitna age aa gay hai duniya1
- सुरक्षित बचपन अभियान: केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी* *सुरक्षित बचपन अभियान: केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी* ============== राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय, शिवहर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी गई। अदिथि कवच परियोजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक कोमल कुमारी ने बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के संरक्षण पर प्रकाश डाला। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अभय कुमार सिंह एवं कृष्णा कुमारी ने बच्चों को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। वहीं, अधिकार मित्र रामकृष्ण विकास ने निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को शोषण एवं दुर्व्यवहार के विरुद्ध जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। सहायता हेल्पलाइन: जिला विधिक सेवा प्राधिकार—7070092435, नालसा—15100, चाइल्ड हेल्पलाइन—1098 और पुलिस—112।4
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत, भूषण झा को 594 मतों से हराया तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत, भूषण झा को 594 मतों से हराया1
- शिवहर में गुंजा नशामुक्ति संकल्प अभियान।1
- हरिशंकर विद्यालय में रात्रि प्रहरी संघ का चुनाव अनंत मंडल बने जिला अध्यक्ष साहिल कुमार सिंह पूर्व जिला ब्यूरो चीफ दैनिक सिरहा टाइम्स शाखा कटिहार बिहार। हरिशंकर विद्यालय में रात्रि प्रहरी संघ का चुनाव अनंत मंडल बने जिला अध्यक्ष साहिल कुमार सिंह पूर्व जिला ब्यूरो चीफ दैनिक सिरहा टाइम्स शाखा कटिहार बिहार। कटिहार 27 अक्टूबर 2026 कटिहार:- रात्रि प्रहरी संघ, कटिहार जिला इकाई का अध्यक्ष पद हेतु चुनाव मंगलवार को हरिशंकर उच्च विद्यालय कटिहार में संपन्न हुआ। संघ के सदस्यों की उपस्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य अरुण सिंह ने की। चुनाव में जिले के सभी प्रखंडों से आए रात्रि प्रहरी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मोहम्मद जिकरुल हक मौजूद रहे। चुनाव में अनंत कुमार मंडल को सर्वसम्मति / बहुमत से जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया। वहीं उपाध्यक्ष मोहम्मद जिकरुल हक को उपाध्यक्ष, सचिव साहील कुमार सिंह को सचिव और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल को कोषाध्यक्ष एंव मीडिया प्रभारी विपिन कुमार मंडल एंव प्रवक्ता भोला कुमार मंडल ओर दुलाल शर्मा चुना गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनंत कुमार मंडल ने कहा कि रात्रि प्रहरियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके हक के लिए संघर्ष करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि रात्रि प्रहरी विद्यालयों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें अभी तक उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संघ इसके लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार दुलाल शर्मा सिकन्दर कुमार मोहम्मद आशिक शांतनु सोनू पृथ्वी मुकेश सुमित सज्जाद मुकेश कपिल देव छोटू आलम गोपाल दुखाई अभिनाश इनताज अली दामोदर पिंटू टुनटुन किशन सुमन राजू पवन प्रतुल दिलीप दिनेश अनिल विसरत अली रवि खुशबुर अरुण सिंह आदि] सहित दर्जनों रात्रि प्रहरी उपस्थित थे।1