Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूएस ट्रेड डील को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच करने का जिम्मा अपने सर पर उठा लिया है। आंदोलनकारी किसानों को फिलहाल शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। जिस तरह किसानों ने पहले सबसे लंबा प्रोटेस्ट करके इस निकम्मी सरकार को झुकाया था, उसे देखकर लगता है कि आज फिर वही समय आ गया है। वही सरकार है और वही किसान हैं। यदि ये किसान भाई दिल्ली में घुस जाते हैं, तो सरकार को फिर से झुकाने का काम यही किसान करेंगे क्योंकि विपक्ष में तो कोई दम है नहीं। इस आक्रोश के साथ ही 'जय जवान जय किसान' और 'किसान एकता ज़िन्दाबाद' का उद्घोष किया जा रहा है।
Gordhan ram
यूएस ट्रेड डील को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच करने का जिम्मा अपने सर पर उठा लिया है। आंदोलनकारी किसानों को फिलहाल शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। जिस तरह किसानों ने पहले सबसे लंबा प्रोटेस्ट करके इस निकम्मी सरकार को झुकाया था, उसे देखकर लगता है कि आज फिर वही समय आ गया है। वही सरकार है और वही किसान हैं। यदि ये किसान भाई दिल्ली में घुस जाते हैं, तो सरकार को फिर से झुकाने का काम यही किसान करेंगे क्योंकि विपक्ष में तो कोई दम है नहीं। इस आक्रोश के साथ ही 'जय जवान जय किसान' और 'किसान एकता ज़िन्दाबाद' का उद्घोष किया जा रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के नागौर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह संस्थान बालिका शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि यदि बेटियों को प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो वे समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चियां देश और प्रदेश का भविष्य हैं तथा उनका वर्तमान बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।1
- राजस्थान के थांवला के पास पीह स्थित सद्गुरु कबीर चेतन आश्रम में कबीर पंथ के 16वें वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनिनाम साहेब का कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा (छत्तीसगढ़) से शुभ आगमन हुआ। महंत श्री हरिसिंह जी राठौर साहब की तपोस्थली माने जाने वाले इस आश्रम में उनके पधारने पर पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ राजस्थान के लगभग सभी जिलों से हजारों की संख्या में कबीरपंथी श्रद्धालु, साधु-संत और महंत पीह पहुंचे और गुरु परंपरा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। कबीर आश्रम पीह के वर्तमान महंत श्री सतनामसिंह जी राठौड़ साहेब ने बताया कि पंथ श्री हुजूर उदितमुनिनाम साहेब के आगमन पर महिला मंडल द्वारा एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद, सायंकाल लगभग 7 बजे पंथ श्री हुजूर साहेब के करकमलों द्वारा समस्त जीवों के कल्याण एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए सात्विक यज्ञ, आनंदी चौका एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर सत्संग का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान दोपहर से लेकर देर रात्रि तक एक विशाल सद्गुरु भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की जमकर सराहना करते हुए इसे अपने जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सद्गुरु की कृपा प्राप्त करने का एक दुर्लभ अवसर बताया।1
- नागौर के रियां बड़ी क्षेत्र में आने वाले राईका बाग चौराहे पर नाली के ऊपर लगी वर्षों पुरानी लोहे की जाली टूट गई है, जो आमजन के लिए बड़ा खतरा बन गई है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इस जाली में कई जगह बड़े गैप बन गए हैं, जिससे बाइक, स्कूटी और तीन पहिया टेम्पो चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। समाजसेवी आरिफ सिसोदिया ने एक हालिया हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले ही यहां एक मां-बेटी की जान बाल-बाल बची। एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ स्कूटी से जाली पार कर रही थी, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन को रास्ता देने के लिए उसने स्कूटी किनारे की, लेकिन गाड़ी का अगला पहिया टूटी जाली में फंस गया। संतुलन बिगड़ने पर महिला पिकअप की ओर गिरी और बच्ची नाली में जा गिरी, जिन्हें आसपास के दुकानदारों ने तुरंत दौड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासी मोहम्मद फिरोज के अनुसार, इस मुख्य मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं, और कई लोग पहिया फंसने से गिरकर घायल हो चुके हैं। फारूक खां सिलावट ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र सहित अन्य अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें सौंपी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक नई जाली लगाने या मरम्मत की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस प्रशासनिक अनदेखी से नाराज क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों, जिनमें मोहम्मद फिरोज, चांदमोहम्मद, दिनेश और कालूराम शामिल हैं, ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए टूटी जाली को तुरंत बदलकर मजबूत जाली लगाई जाए और नाली की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जाए।1
- सोजत सिटी में देर रात 1 बजे से ही अच्छी और मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते जहाँ मौसम सुहावना हो गया है, वहीं किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।1
- ब्यावर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अजमेर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्यावर सदर थाना के हेड कांस्टेबल रामाकिशन और दलाल कानाराम को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि परिवादी की बहन द्वारा ब्यावर सदर थाने में दर्ज कराए गए एक परिवाद में राजीनामा करवाने के बदले पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के अनुसार, हेड कांस्टेबल रामाकिशन और कांस्टेबल मनोज ने पहले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो सत्यापन के दौरान 8 हजार रुपये तय हुई थी। इस ट्रैप कार्रवाई को उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी अजमेर रेंज नारायण टोगस के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत के नेतृत्व में निरीक्षक कुशालाराम व उनकी टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल रामाकिशन ने परिवादी से दलाल कानाराम को 8 हजार रुपये दिलवाए, लेकिन एसीबी की टीम को देखकर कानाराम ने वह राशि अपने परिचित राहुल काठात को थमा दी। राहुल मौके से रिश्वत की राशि लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई के साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सहयोग की अपील की है। विभाग ने सूचित किया है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए एसीबी की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर चौबीसों घंटे संपर्क किया जा सकता है।1
- यूएस ट्रेड डील को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच करने का जिम्मा अपने सर पर उठा लिया है। आंदोलनकारी किसानों को फिलहाल शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। जिस तरह किसानों ने पहले सबसे लंबा प्रोटेस्ट करके इस निकम्मी सरकार को झुकाया था, उसे देखकर लगता है कि आज फिर वही समय आ गया है। वही सरकार है और वही किसान हैं। यदि ये किसान भाई दिल्ली में घुस जाते हैं, तो सरकार को फिर से झुकाने का काम यही किसान करेंगे क्योंकि विपक्ष में तो कोई दम है नहीं। इस आक्रोश के साथ ही 'जय जवान जय किसान' और 'किसान एकता ज़िन्दाबाद' का उद्घोष किया जा रहा है।1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पचपदरा रिफाइनरी से राजस्थान में पेट्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक उद्योग, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंप और कोल्ड चेन जैसे अनेक क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, इससे राज्य के 1 लाख से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार व स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस रिफाइनरी से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।1
- नागौर के रियान बड़ी क्षेत्र में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को मंगलवार सुबह बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में सोमवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था, जिसके बाद देर रात आसमान में घने बादलों की गर्जना और आकाशीय बिजली की चमक के साथ कई गांवों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भी क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। दरअसल, पिछले कई दिनों से बारिश की कमी के कारण खेतों में बाजरा, मूंग और ग्वार जैसी खरीफ फसलें मुरझाने लगी थीं और कई स्थानों पर तो ये खराब होने की अंतिम स्थिति में पहुंच चुकी थीं। किसान राकेश जाखड़ ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी, लेकिन इस मौसम परिवर्तन से अब नई उम्मीद जगी है। किसानों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहकर अच्छी बारिश करता है, तो इन फसलों को अभी भी बचाया जा सकता है और पर्याप्त नमी मिलने से फसलों की बढ़वार में सुधार होगा, जिससे वे भारी आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे। सुबह हुई हल्की बारिश के बाद क्षेत्र में उमस जरूर बढ़ गई है, लेकिन इसके बावजूद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। कई किसान बारिश के दौरान ही अपने खेतों का निरीक्षण करने पहुंचे और फसलों की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का भी मानना है कि यदि मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो जाता है, तो कृषि कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। फिलहाल, पूरे क्षेत्र की निगाहें आगामी दिनों की बारिश पर टिकी हैं और किसान उम्मीद कर रहे हैं कि मानसून अब लगातार मेहरबान रहेगा।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव पुलिस से भिड़ गए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं की पुलिस के साथ सीधे तौर पर भिड़ंत देखने को मिली है।1