Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांड ने फल विक्रेता को उठाकर पटका, पसलियां हुई क्रैक अस्पताल में भर्ती कोला मोड़ पर आवारा सांड ने फल ठेले वाले पर किया हमला, हुआ घायल जलालाबाद, 17 फरवरी 2026: कोला मोड़ पर मंगलवार दोपहर 2 बजे एक आवारा सांड ने फल का ठेला लगाए रामा आसरे (गांव रौली बौरी धियरपुरा निवासी) पर हमला कर दिया। सांड ने ठेले को टक्कर मारी, ठेला पलट गया और रामा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। हमले में उनकी पसलियां टूट गईं और हालत गंभीर हो गई।आसपास के लोग बताते हैं कि यह सांड पागलपन के तांडव मचा रहा है। कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों से पहुंचे और सांड को भगाया। घायल रामा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा
R. N. SHARMA
सांड ने फल विक्रेता को उठाकर पटका, पसलियां हुई क्रैक अस्पताल में भर्ती कोला मोड़ पर आवारा सांड ने फल ठेले वाले पर किया हमला, हुआ घायल जलालाबाद, 17 फरवरी 2026: कोला मोड़ पर मंगलवार दोपहर 2 बजे एक आवारा सांड ने फल का ठेला लगाए रामा आसरे (गांव रौली बौरी धियरपुरा निवासी) पर हमला कर दिया। सांड ने ठेले को टक्कर मारी, ठेला पलट गया और रामा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। हमले में उनकी पसलियां टूट गईं और हालत गंभीर हो गई।आसपास के लोग बताते हैं कि यह सांड पागलपन के तांडव मचा रहा है। कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों से पहुंचे और सांड को भगाया। घायल रामा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जलालाबाद में भुगतान न मिलने से सीएससी केंद्र पर आशा वर्करो का धरना प्रदर्शन जारी जमकर कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की आशा वर्करों ने प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दर्जन आशा वर्करों धरना प्रदर्शन जारी है संविधान स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खड़े होकर आज 3:30 बजे आशा वर्करो ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की और सीएससी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बतायाकी उन्होंने कहा सुरक्षा गार्ड्स से की इनको बाहर निकालो यह लोग यहां पर शोर मचा रहे हैं और उन्हें बताया कि होमगार्ड की जवानों ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और आशा वर्कों ने बताया कि सीएससी प्रभारी ने कहा इन लोगों पर मुकदमा लिखवा दो और उनके पद से उनको मुक्त कर दो सहित आशा वर्कों में तमाम आरोप लगाए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया1
- कोला मोड़ पर आवारा सांड ने फल ठेले वाले पर किया हमला, हुआ घायल जलालाबाद, 17 फरवरी 2026: कोला मोड़ पर मंगलवार दोपहर 2 बजे एक आवारा सांड ने फल का ठेला लगाए रामा आसरे (गांव रौली बौरी धियरपुरा निवासी) पर हमला कर दिया। सांड ने ठेले को टक्कर मारी, ठेला पलट गया और रामा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। हमले में उनकी पसलियां टूट गईं और हालत गंभीर हो गई।आसपास के लोग बताते हैं कि यह सांड पागलपन के तांडव मचा रहा है। कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों से पहुंचे और सांड को भगाया। घायल रामा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा1
- याकूबपुर में जनसभा: केशव देव मौर्य ने भरी हुंकार जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील क्षेत्र के गांव याकूबपुर (बाला जी धाम) में आयोजित जनसभा में प्रमुख नेता केशव देव मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। महान दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। केशव देव मौर्य ने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।2
- पत्नी ने अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी संतोष सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के साथ हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी मोनी ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार संतोष सिंह गाजियाबाद की दुर्गा कॉलोनी में अपने साढ़ू सोनू सिंह के साथ टाइल लगाने का कार्य करते थे। घटना से पूर्व संतोष ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और उनके मुंह पर चोट लगी है। इतना कहने के बाद फोन कट गया। इसके बाद परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो सका। घटना की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस ने 15 फरवरी 2026 को शव का पोस्टमार्टम कराया। चूंकि घटना स्थल गाजियाबाद बताया जा रहा है, इसलिए पुलिस ने परिजनों को संबंधित थाने में तहरीर देने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मृतक संतोष सिंह अपनी वृद्ध माता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में पत्नी मोनी, 9 वर्षीय बेटी देवांशी और एक वर्ष का पुत्र बिनायक हैं। संतोष ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। फिलहाल संतोष की मौत रहस्य बनी हुई है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।1
- Post by Devendra Kumar1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई ।1
- *दीपावली की रंजिश में खूनी संघर्ष: घात लगाकर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में दो युवक गंभीर घायल; फायरिंग को लेकर पुलिस-ग्रामीणों के दावे अलग-अलग* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि खेत से लौट रहे युवक पर पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले,जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने का दावा किया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र शालिग्राम अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मुकेश, वीरपाल व रामासरे के खेत के पास कई लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दिनेश वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दिनेश (30) और ध्यानपाल पुत्र अहिलकार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाकर मेडिकल परीक्षण कराया। ग्रामीणों के अनुसार मारपीट के दौरान करीब सात राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घायल दिनेश ने आरोप लगाया कि संदीप यादव समेत कई लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की। हालांकि चिकित्सीय परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हो सके। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीती दीपावली पर हुए विवाद के बाद से रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लाठी-डंडों से मारपीट का है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के संदीप यादव ने भी आरोप लगाया कि उनके घर की छत पर पथराव किया गया, जिससे उनके परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।4
- शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 30 गोवंश भूखे-प्यासे तड़पते नजर आए। निर्माण पूरा होने के बावजूद अभी चालू न होने वाले इस एक्सप्रेसवे पर मोहनिया गांव के ग्रामीणों ने आवारा गोवंश से परेशान होकर जानवरों को कैट वाहनों से ऊपर चढ़ा दिया था। करीब 10 दिनों से रास्ता भूल चुके ये पशु बाड़ के कारण नीचे नहीं उतर पाए और भूख-प्यास से जूझते रहे।एक राहगीर की सूचना पर राष्ट्रवादी भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मुनिराज सिंह अपनी टीम—गौरव पंडित, मोहित दुबे, शोभित राणा और प्रदीप श्रीवास्तव—मौके पर पहुंचे1