logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए* जनपद में विगत 2 दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में सभी (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं जिसमें, जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल को अपनी मशीनरी एवं मैनपावर के साथ संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल खोला जा सके। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां कहीं भी मकानों को आंशिक क्षति या पशुहानि की सूचना है, वहां तहसीलदार के माध्यम से तत्काल राहत वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में लगभग चार दर्जन के आसपास मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें हैं। 4-5 स्टेट हाईवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का गरमपानी वाला भाग बारिश के कारण बाधित है, जिसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं कार्य जारी है जो शीघ्र खुल जाएगी। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकलें। क्रोनिक लैंडस्लाइड जोन, नदी, नालों, गधेरों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें। बरसाती नदियों का बहाव बहुत तेज होता है और अनहोनी की आशंका रहती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील है कि रील्स बनाने या फोटोग्राफी के लिए जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं और मानसून काल तक ऐसी गतिविधियों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

16 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
16 hrs ago

लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए* जनपद में विगत 2 दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में सभी (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं जिसमें, जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल को अपनी मशीनरी एवं मैनपावर के साथ संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल खोला जा सके। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां कहीं भी मकानों को आंशिक क्षति या पशुहानि की सूचना है, वहां तहसीलदार के माध्यम से तत्काल राहत वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में लगभग चार दर्जन के आसपास मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें हैं। 4-5 स्टेट हाईवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का गरमपानी वाला भाग बारिश के कारण बाधित है, जिसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं कार्य जारी है जो शीघ्र खुल जाएगी। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकलें। क्रोनिक लैंडस्लाइड जोन, नदी, नालों, गधेरों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें। बरसाती नदियों का बहाव बहुत तेज होता है और अनहोनी की आशंका रहती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील है कि रील्स बनाने या फोटोग्राफी के लिए जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं और मानसून काल तक ऐसी गतिविधियों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • किच्छा में बड़ा हादसा! कार नहर में पलटी 😱 स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨 किच्छा में बड़ा हादसा! कार नहर में पलटी 😱 स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨
    1
    किच्छा में बड़ा हादसा!
कार नहर में पलटी 😱
स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨


किच्छा में बड़ा हादसा!
कार नहर में पलटी 😱
स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨
    user_LOCAL news kichha
    LOCAL news kichha
    Newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • गांधी चबूतरा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने भाजपा पर साधा निशाना गांधी चबूतरा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने भाजपा पर साधा निशाना
    1
    गांधी चबूतरा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने भाजपा पर साधा निशाना
गांधी चबूतरा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने भाजपा पर साधा निशाना
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया. कांग्रेस और बीजेपी में तेज हुई बयानों की जंग.
    1
    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया 
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया. कांग्रेस और बीजेपी में तेज हुई बयानों की जंग.
    user_स्वर स्वतंत्र Vipin Joshi
    स्वर स्वतंत्र Vipin Joshi
    Tour Guide बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • लखनऊ पूर्व डिप्टी CM के घर समाने सड़क धंसी गड्ढे में गिर बाइक सवार गौरतलब है कि सितंबर 2024 में भी इसी जगह सड़क धंस गई थी तब करीब 20 फीट चौड़ा और 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया था #Lucknow #DineshSharma #RoadCaveln #UttarPradesh #ViralVideos
    1
    लखनऊ पूर्व डिप्टी CM के घर समाने सड़क धंसी गड्ढे में गिर बाइक सवार 
गौरतलब है कि सितंबर 2024 में भी इसी जगह सड़क धंस गई थी तब करीब 20 फीट चौड़ा और 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया था #Lucknow #DineshSharma #RoadCaveln #UttarPradesh #ViralVideos
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट चम्पावत, 02 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सड़क पर कहीं मलबा आने की स्थिति में विभागीय मशीनरी के माध्यम से तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। प्रशासन का फोकस यात्रियों की सुरक्षा के साथ हाईवे पर आवागमन को निर्बाध बनाए रखने पर है। उपचारात्मक कार्यों से स्वाला में बढ़ी स्थिरता अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में किए गए उपचारात्मक कार्यों से स्थिति में काफी सुधार आया है। लगातार बारिश के बावजूद स्वाला में मार्ग पूरी तरह सुचारू है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर परिस्थितियों के अनुसार कुछ समय के लिए यातायात नियंत्रित किया जाता है और स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाता है। उपचारित हिस्से पर भूस्खलन का प्रभाव नहीं अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाल में स्वाला सुगम जोन के आसपास भूस्खलन की स्थिति सामने आई थी, लेकिन इसका प्रभाव उपचारित हिस्से पर नहीं पड़ा है। भूस्खलन उपचारित हिस्से से अलग स्थान पर हुआ है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाए रखने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय मशीनरी एवं कार्मिक संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं। अप्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील जिला प्रशासन ने आमजन एवं यात्रियों से मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए केवल प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी सत्यापित सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं एवं वीडियो को बिना सत्यापन आगे साझा न करने की अपील की गई है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना है। लगातार बारिश के बावजूद विभागीय टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
    4
    लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
चम्पावत, 02 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
सड़क पर कहीं मलबा आने की स्थिति में विभागीय मशीनरी के माध्यम से तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। प्रशासन का फोकस यात्रियों की सुरक्षा के साथ हाईवे पर आवागमन को निर्बाध बनाए रखने पर है।
उपचारात्मक कार्यों से स्वाला में बढ़ी स्थिरता
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में किए गए उपचारात्मक कार्यों से स्थिति में काफी सुधार आया है। लगातार बारिश के बावजूद स्वाला में मार्ग पूरी तरह सुचारू है।
उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर परिस्थितियों के अनुसार कुछ समय के लिए यातायात नियंत्रित किया जाता है और स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाता है।
उपचारित हिस्से पर भूस्खलन का प्रभाव नहीं
अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाल में स्वाला सुगम जोन के आसपास भूस्खलन की स्थिति सामने आई थी, लेकिन इसका प्रभाव उपचारित हिस्से पर नहीं पड़ा है। भूस्खलन उपचारित हिस्से से अलग स्थान पर हुआ है।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाए रखने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय मशीनरी एवं कार्मिक संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
अप्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन एवं यात्रियों से मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए केवल प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी सत्यापित सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।
साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं एवं वीडियो को बिना सत्यापन आगे साझा न करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना है। लगातार बारिश के बावजूद विभागीय टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • स्कूली बच्चों को दिक्कत आवागमन में टुटी सड़क बाधा बाधा, स्कूली बच्चों को दिक्कत ।बहेड़ी बहेड़ी के भूडिया से सिली कॉलोनी तक की सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिसके कारण बारिश के मौसम में थोड़ी सी भी बरसात होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों को भूडिया कॉलोनी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भीगते हुए या कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
    1
    स्कूली बच्चों को दिक्कत 
 आवागमन में टुटी सड़क बाधा बाधा, स्कूली बच्चों को दिक्कत ।बहेड़ी
बहेड़ी के भूडिया से सिली कॉलोनी तक की सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिसके कारण बारिश के मौसम में थोड़ी सी भी बरसात होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को दिक्कत होती है।
ग्रामीणों को भूडिया कॉलोनी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भीगते हुए या कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
    user_योगेश सिंह
    योगेश सिंह
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मौसम के ऑरेंज अलर्ट को लेकर आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा कुमाऊँ मंडल में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किये जाने के दृष्टिगत आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों (नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर) को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि, सभी जनपदों में जिला आपदा कंट्रोल रूम, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें। कुमाऊँ आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए और जेसीबी एवं पर्याप्त मैनपावर संवेदनशील स्थलों पर तैनात की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों, नालों, गधेरों के किनारे एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए। आयुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    1
    मौसम के ऑरेंज अलर्ट को लेकर आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा  कुमाऊँ मंडल में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किये जाने के दृष्टिगत आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों (नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर) को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि, सभी जनपदों में जिला आपदा कंट्रोल रूम, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें।
कुमाऊँ आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं  लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए और जेसीबी एवं पर्याप्त मैनपावर संवेदनशील स्थलों पर तैनात की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों, नालों, गधेरों के किनारे एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए।
आयुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • नानक सागर डैम में हुआ बारी बारिश से बड़ा जलस्तर kichha news Witness the incredible power of water at Nanakmatta Dam! Have you ever visited this amazing spot during the monsoon season? Let us know in the comments. #NanakmattaDam #MonsoonVibes #NaturePower
    1
    नानक सागर डैम में हुआ बारी बारिश से बड़ा जलस्तर kichha news 
Witness the incredible power of water at Nanakmatta Dam! Have you ever visited this amazing spot during the monsoon season? Let us know in the comments. #NanakmattaDam #MonsoonVibes #NaturePower
    user_LOCAL news kichha
    LOCAL news kichha
    Newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • यूपी बलिया कि सात वर्षीय रागिनी के मामले में जिलाधिकारी का बयान सामने आया है डीएम के निर्देश पर दिव्यांगजन अधिकारी और डॉक्टर बच्ची के घर पहुंचे हैं जिसके बाद रागिनी को ट्राइसाइकिल मिलने की संभावना है #Ballia #UttarPradesh #Ragini #DisabilitySupport Childcare #ViralVideo
    1
    यूपी बलिया कि सात वर्षीय रागिनी के मामले में जिलाधिकारी का बयान सामने 
आया है डीएम के निर्देश पर दिव्यांगजन अधिकारी और डॉक्टर बच्ची के घर पहुंचे हैं 
जिसके बाद रागिनी को ट्राइसाइकिल मिलने की संभावना है 
#Ballia #UttarPradesh #Ragini #DisabilitySupport Childcare #ViralVideo
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.