Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया. कांग्रेस और बीजेपी में तेज हुई बयानों की जंग.
स्वर स्वतंत्र Vipin Joshi
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला गरमाया. कांग्रेस और बीजेपी में तेज हुई बयानों की जंग.
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- गांधी चबूतरा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने भाजपा पर साधा निशाना गांधी चबूतरा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने भाजपा पर साधा निशाना1
- जंग लगे लोहे के तारों से बनी अस्थायी गरारी के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण. नौ वर्षों से जंग लगे लोहे के तारों से बनी अस्थायी गरारी के सहारे रामगंगा नदी पार करने को मजबूर बागेश्वर और पिथौरागढ़ की सीमा पर बसे कई गांवों के लिए राहत भरी खबर है। वर्ष 2018 की आपदा में बहा झूला पुल अब तक नहीं बन पाया, भकोना, खेती, कालापैर कापड़ी समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण पिछले नौ वर्षों से जंग लगे लोहे के तारों से बनी अस्थायी गरारी के सहारे जान जोखिम में डालकर रामगंगा नदी पार करने को मजबूर हैं। इसी रास्ते से बच्चे स्कूल और ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आवागमन करते हैं। पूर्व विधायक ललित फर्शवाण ने बताया की 2018में बहे झूला आज ताकि नहीं बनने से भकोना, खेती, कालापैर कापड़ी समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण पिछले सात वर्षों से जंग लगे लोहे के तारों से बनी अस्थायी गरारी के सहारे जान जोखिम में डालकर रामगंगा नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने जल्द पुल बनाने की मांग की है, जिससे वर्षों से झेल रहे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित और स्थायी आवागमन की सुविधा मिल सके..1
- Kasganj ke Kshetra dola gaon kaun aane Rajaram Inka kahana hai Raj Ram Gambhir Hai Bidi peene se iski jaldi se jaldi sunvaee ki jaaye1
- बारिश के बाद नैनी झील में पहुंचे प्लास्टिक कचरे की एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने की सफाई नैनीताल, 2 सितंबर। बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न नालों एवं जलधाराओं के माध्यम से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य ठोस कचरा नैनी झील में पहुंच गया। झील के पर्यावरण एवं स्वच्छता को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए नैनिताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने बुधवार को विशेष झील सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने झील से बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन तथा अन्य तैरता हुआ कचरा बाहर निकाला। स्वयंसेवकों ने झील के विभिन्न हिस्सों में जाकर कचरा एकत्र किया और उसे सुरक्षित रूप से निस्तारण के लिए अलग किया। अभियान का उद्देश्य बारिश के साथ झील में पहुंचने वाले प्लास्टिक कचरे को तत्काल हटाने के साथ-साथ नैनी झील के संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना भी रहा। सफाई अभियान में प्रो. रीतेश साह, प्रो. संजय घिल्डियाल, यशपाल सिंह रावत, सिद्धि, धीरज बिष्ट, विक्रम, आशीष मेहता सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की। सदस्यों ने कहा कि नैनी झील केवल नैनीताल की पहचान ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण आधार है। वर्षा के दौरान शहर से झील में पहुंचने वाले प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को रोकने के लिए निरंतर जनभागीदारी और नियमित सफाई अभियान आवश्यक हैं। एसोसिएशन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन और अन्य कचरा झील अथवा उसके आसपास न फेंकें तथा नैनी झील को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।3
- लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट चम्पावत, 02 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सड़क पर कहीं मलबा आने की स्थिति में विभागीय मशीनरी के माध्यम से तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। प्रशासन का फोकस यात्रियों की सुरक्षा के साथ हाईवे पर आवागमन को निर्बाध बनाए रखने पर है। उपचारात्मक कार्यों से स्वाला में बढ़ी स्थिरता अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में किए गए उपचारात्मक कार्यों से स्थिति में काफी सुधार आया है। लगातार बारिश के बावजूद स्वाला में मार्ग पूरी तरह सुचारू है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर परिस्थितियों के अनुसार कुछ समय के लिए यातायात नियंत्रित किया जाता है और स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाता है। उपचारित हिस्से पर भूस्खलन का प्रभाव नहीं अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाल में स्वाला सुगम जोन के आसपास भूस्खलन की स्थिति सामने आई थी, लेकिन इसका प्रभाव उपचारित हिस्से पर नहीं पड़ा है। भूस्खलन उपचारित हिस्से से अलग स्थान पर हुआ है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाए रखने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय मशीनरी एवं कार्मिक संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं। अप्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील जिला प्रशासन ने आमजन एवं यात्रियों से मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए केवल प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी सत्यापित सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं एवं वीडियो को बिना सत्यापन आगे साझा न करने की अपील की गई है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना है। लगातार बारिश के बावजूद विभागीय टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।4
- चम्पावत:*लगभग 257 करोड़ की लागत से निर्माण किये जा रहें गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* चम्पावत:*लगभग 257 करोड़ की लागत से निर्माण किये जा रहें गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*1
- लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए* जनपद में विगत 2 दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में सभी (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं जिसमें, जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल को अपनी मशीनरी एवं मैनपावर के साथ संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल खोला जा सके। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां कहीं भी मकानों को आंशिक क्षति या पशुहानि की सूचना है, वहां तहसीलदार के माध्यम से तत्काल राहत वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में लगभग चार दर्जन के आसपास मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें हैं। 4-5 स्टेट हाईवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का गरमपानी वाला भाग बारिश के कारण बाधित है, जिसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं कार्य जारी है जो शीघ्र खुल जाएगी। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकलें। क्रोनिक लैंडस्लाइड जोन, नदी, नालों, गधेरों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें। बरसाती नदियों का बहाव बहुत तेज होता है और अनहोनी की आशंका रहती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील है कि रील्स बनाने या फोटोग्राफी के लिए जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं और मानसून काल तक ऐसी गतिविधियों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।1
- नोएडा स्लीपर बस कांड: 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप | 47 KM तक नहीं रुकी बस | G Express दिल्ली-NCR से सामने आए इस नोएडा स्लीपर बस कांड ने महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस चेकिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में हम पूरे मामले की टाइमलाइन, पुलिस कार्रवाई और अब तक सामने आई सभी अहम जानकारियों को विस्तार से बता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की 16 साल की छात्रा नोएडा में अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। देर रात परी चौक पर एक खाली स्लीपर बस में मदद के बहाने बैठाने का आरोप है। इसके बाद छात्रा ने बस के अंदर गैंगरेप का आरोप लगाया। बाद में वह कश्मीरी गेट पहुंचकर पुलिस के पास गई, जिसके बाद बस नंबर के आधार पर ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया। G Express पर आपको देश और उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, निष्पक्ष विश्लेषण और हर महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले देखने को मिलते हैं। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और G Express को Subscribe करना न भूलें। नोट: यह वीडियो अब तक सामने आई पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। जांच जारी है। नोएडा स्लीपर बस कांड, Noida Sleeper Bus Case, Delhi NCR Crime, परी चौक, कश्मीरी गेट, 16 साल की छात्रा, गैंगरेप केस, ड्राइवर गिरफ्तार, कंडक्टर गिरफ्तार, पुलिस जांच, Uttar Pradesh News, Delhi News, Crime News Hindi, Breaking News Hindi, G Express, Noida Crime News, Women Safety1