Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीवर लाइन में साफ सफाई करते समय बीती मंगलवार को दो सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस से हुई मौत, ठेकेदार, जई और एसडीओ पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज। लापरवाही बरतने का बड़ा संगीन मामला ! सीवर लाइन में साफ सफाई करते समय बीती मंगलवार को दो सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस से हुई मौत, ठेकेदार, जई और एसडीओ पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज। लापरवाही बरतने का बड़ा संगीन मामला !
जफरूदीन गूमल
सीवर लाइन में साफ सफाई करते समय बीती मंगलवार को दो सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस से हुई मौत, ठेकेदार, जई और एसडीओ पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज। लापरवाही बरतने का बड़ा संगीन मामला ! सीवर लाइन में साफ सफाई करते समय बीती मंगलवार को दो सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस से हुई मौत, ठेकेदार, जई और एसडीओ पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज। लापरवाही बरतने का बड़ा संगीन मामला !
More news from हरियाणा and nearby areas
- सीवर हादसे में, दो सफाई कर्मियों की मौत — जान जोखिम में डालकर फारूक मलिक बना इंसानियत की मिसाल। एसपी मेवात ने किया सम्मानित! "सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी मौत की वजह, विभाग और ठेकेदार पर केस दर्ज"1
- फिरोजपुर झिरका शहर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले के परिजन ने लगाई इंसाफ की गुहार।1
- नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में सीवर लाइन की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और संबंधित जेई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका शहर में मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे सीवरेज की सफाई करने के लिए राजेंद्र उर्फ कलुआ (28) निवासी सेवली जिला पलवल सफाई करने के लिए सिवरेज में उतारा था। आरोप है कि ठेकेदार ने किसी तरह का कोई सेफ्टी उपकरण नहीं दिया। जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो तुरंत जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। इसकी सूचना ठेकेदार ने अन्य कर्मचारियों को दी। जिसके बाद पास में काम कर रहे गांव नूनाबड़ी जिला सहारनपुर के रहने वाले अब्दुल कलाम भी गटर में कूद गया। जब करीब 5 मिनट बाद अब्दुल कलाम भी अंदर बेहोश हो गया तो एक अन्य कर्मचारी अरबाज निवासी मेरठ भी सिवरेज में उतर गया। अंदर जहरीली गैस से उसका भी काम उड़ गया और वह बेहोश हो गया। लेकिन अरबाज को वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में निकाल लिया और गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा बीते रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही सीवर में उतार दिया गया था । ना तो उन्हें गैस मास्क दिए गए और ना ही कोई अन्य जरूरी सुरक्षा किट। ऐसे में जहरीली गैस का असर सीधे उनके शरीर पर पड़ा, जिससे ये हादसा हुआ। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे सीधी लापरवाही बताया है। बताया जा रहा है कि सीवर सफाई का काम एक ठेकेदार को दिया गया था। हादसे के बाद वो मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर काम सही तरीके से और नियमों के तहत कराया जाता, तो शायद ये हादसा टल सकता था। घायल अरबाज को मिली सेफ्टी बेल्ट, बच गई जान घायल अरबाज के बताया कि अब्दुल कलाम राजेंद्र को बचाने के चक्कर में अंदर कूदा था। लेकिन जल्दी में उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहनी थी। अब्दुल करीब 3 मिनट बाद ही बेहोश होकर नीचे गिर गया। अरबाज ने बताया कि वह दोनों को बचाने के लिए जैसे ही अंदर कूद रहा था,इतने में ही किसी ने उसके शरीर पर सेफ्टी बेल्ट लगा दी और वह मदद के लिए अंदर कूद गया। अरबाज बताते है कि उसने अब्दुल और राजेंद्र को अपने हाथों में उठा लिया था। लेकिन ,थोड़ी देर बाद ही वह बेहोश हो गए। जिसके बाद अरबाज को ऊपर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे खींच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 3 घंटे बाद अस्पताल में अरबाज को होश आया। अरबाज ने बताया कि अगर उन्हें भी सही समय पर सेफ्टी बेल्ट नहीं मिलती तो आज वह भी जिंदा नहीं रहते। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों को करीब 45 मिनट बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर निकाला गया था। डर की वजह से कोई उन्हें बचाने के लिए नहीं कूदा। मृतक अब्दुल कलाम के दो बच्चे है। जिनमें 2 साल का लड़का और 2 महीने की लड़की है। वहीं मृतक राजेंद्र के भी दो बच्चे है, जिनमें 4 साल की लड़की, वहीं 4 महीने का एक लड़का है। वहीं इस हादसे के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम रूम में फर्जी नहीं होने से शव से आई बदबू मृतकों परिजन सोनू , अरबाज सहित अन्य लोगों ने बताया कि वह करीब 11 बजे शवों को लेकर अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम रूम में फ्रीजर नहीं होने से शवों को वैसे हो रखा गया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बर्फ की सिल्लियां लाने के लिए बोला ताकि शव खराब नहीं हो। जिसके बाद दोनों के परिजन रात भर बर्फ की सिल्लियां ढूंढते रहे। काफी देर बाद उन्हें बर्फ मिली। इसके बाद बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे फिर से उन्हें बर्फ लाने के लिए बोला गया। फिर से वह बर्फ की सिल्लियां लेने गए। उन्होंने कहा कि बिना फ्रिजर के शवों से बदबू आने लगी था। अल आफिया अस्पताल में बहुत बुरे हालत है।2
- जाने पहचाने मेवाती सिंगर असलम पर हुई FIR हाल ही में आया न्यू सॉन्ग को लेकर असलम सिंगर हुआ परेशान देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें #aslamsinger #mewati #nuhpolice #IpsArpitJain1
- जिला के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर बढ़ाई जा रही भागीदारी* *-महिला सशक्तिकरण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में प्रभावी पहल* *पलवल, 16 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिला पलवल के विभिन्न गांवों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत गुरुवार को भजन मंडलियों ने जनाचौली, दीघोट, खाम्बी, उटावड़, सिहोल, अलावलपुर गांवों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। यह अभियान 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचा रही हैं। इन प्रस्तुतियों के जरिए महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों, उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की सूचीबद्ध भजन पार्टियां भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि इसका अधिकतम प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके। डीआईपीआरओ ने कहा कि कलाकारों का यह प्रयास महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में उनकी भूमिका और महत्व को भी रेखांकित कर रहा है, जिससे नारी सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 0001
- गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने यूनिवर्सिटी पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव की अगुवाई में कांग्रेस अनुसूचित विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक अपने दल बल के साथ पहुंचे ?1
- हरियाणा के रेवाड़ी के अंदर लोक सेवा मंच द्वारा विद्यार्थियों के कई मुद्दों को उजागर किया गया इस दौरान संस्था के सामाजिक कार्य करता अशोक प्रधान ने कहा कि सभी बच्चों के लिए वार्षिक कैलेंडर एचएसएससी को लागू करना चाहिए साथी एग्जाम के टाइम में फ्री ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलनी चाहिए और गांव के अंदर फ्री लाइब्रेरी और मैं खेल मैदान सरकार द्वारा खोले जाने चाहिए | एडिट रिपोर्ट न्यूज़ जंक्शन हरियाणा1
- स्वास्थ्य विभाग ने की रनियाला फिरोजपुर में अवैध रूप से चल रहा MR जच्चा-बच्चा केंद्र डाक्टर मनप्रीत डिप्टी सीएमओ की टीम ने की छापेमारी, संचालिका मौके देख हो गयी फरार। पुलिस को दी गयी शिकायत।1