वायरल ऑडियो अधूरा, पहले थाने में मेरे साथ क्या हुआ सामने आए; जयराम महतो बोले- 11 मिनट की पूरी बातचीत जारी करें धनबाद। बरवाअड्डा थाना प्रभारी और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच कथित बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। थाना प्रभारी की शिकायत पर विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बीच जयराम महतो ने वायरल ऑडियो को लेकर अपनी सफाई दी है। विधायक ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा ऑडियो पूरी बातचीत नहीं, बल्कि करीब 11 मिनट की बातचीत का चुनिंदा हिस्सा है।जयराम महतो का कहना है कि दोनों के बीच करीब 11 मिनट तक बातचीत हुई थी, जबकि वायरल वीडियो लगभग ढाई मिनट का है। उनके अनुसार, वीडियो में केवल उनकी कही गई बातें दिखाई जा रही हैं, जबकि बातचीत के दूसरे पक्ष की कथित आपत्तिजनक बातों को हटा दिया गया है।विधायक ने कहा कि पूरी रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पूरी बातचीत सार्वजनिक करने की मांग की है। समर्थक की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा विवाद बताया जा रहा है कि पूरा विवाद बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के फर्जी पैड, मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप में जेएलकेएम नेता गणेश दास को हिरासत में लिए जाने के बाद शुरू हुआ। इसके बाद जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे थे। थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी।जयराम महतो का पक्ष है कि वे अपने समर्थक के मामले की जानकारी लेने और कथित पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने थाना पहुंचे थे। विधायक ने थाना परिसर में अपने साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR वहीं बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार की शिकायत पर जयराम महतो समेत कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में विधायक पर फोन पर कथित गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जयराम महतो का बड़ा दावा- पांच दिन बाद खोलेंगे पूरा मामला विधायक ने कहा है कि उनके पास बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े कई तथ्य और जानकारी हैं। उन्होंने ऐलान किया कि पांच दिन बाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करेंगे।विधायक के बयान के बाद अब विवाद सिर्फ वायरल ऑडियो और FIR तक सीमित नहीं रहा है। एक ओर पुलिस संगठन थाना प्रभारी के समर्थन में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर जयराम महतो पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और पूरी रिकॉर्डिंग सामने लाने पर जोर दे रहे हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वायरल हुई ढाई मिनट की रिकॉर्डिंग के पीछे करीब 11 मिनट की पूरी बातचीत में क्या हुआ था? विधायक के मुताबिक पूरी बातचीत सामने आने पर तस्वीर काफी अलग हो सकती है। #जयराममहतो #धनबाद

- छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग1
- डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?1
- क्या चाहती है झारखण्ड सरकार? #jpsc #jssc #jharkhand #ranchi #news1
- कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा1
- अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है! अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!1
- पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।1
- धनबाद में 16 वर्षों से भाईचारे की मिसाल पेश कर रही नौजवान कमेटी, मिलादुन्नबी पर किया श्रद्धालुओं का स्वागत धनबाद: ईद-उल-मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर शहर में आपसी सौहार्द, सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश पर नौजवान कमेटी की ओर से विशाल जन-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंतिम नबी का संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम, करुणा, दया और ऊँच-नीच का भेद मिटाने का है। पिछले 16 वर्षों से लगातार जारी इस सेवा यात्रा के तहत कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। जिस क्षेत्र में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता था, वहाँ आज कमेटी के युवाओं ने एम्बुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और शीतल जल की व्यवस्था कर मिसाल कायम की। कार्यक्रम में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कमेटी के प्रतिनिधि सोहराब खान और उनकी टीम ने कहा कि हमें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है, लेकिन जब हम एक 'भारतीय मुसलमान' के रूप में देश की सेवा करते हैं, तो यह गर्व दोगुना हो जाता है। धनबाद के युवाओं ने एक सुर में संदेश दिया कि हमारा वतन हमारी पहचान है और देश की प्रगति व सामाजिक सौहार्द के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे। बाइट: सोहराब खान2
- धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।1