Shuru
Apke Nagar Ki App…
संगीत की रानी आशा भोसले जी को तिरगे में लपेटकर राजकीय शान से विदा किया।
Chunmun Gupta पत्रकार
संगीत की रानी आशा भोसले जी को तिरगे में लपेटकर राजकीय शान से विदा किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary1
- गर्मीउझानी में अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता और एक नागरिक फांसी के फंदे पर झूला, दोनों की हुई मौत बदायूं। जिले के थाना उझानी क्षेत्र के गांव मलिकपुर में एक विवाहिता तो उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा था वही दूसरी ओर मृतक की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर विवाहिता के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी दिनेश की पत्नी आरती का अपने पति से विवाद हो गया था। जिस पर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में अपने कमरें में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तब आरती को फांसी पर लटकते हुए देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया। इधर आरती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरती की शादी छह वर्ष पूर्व की थी और तभी से उनका दामाद और उसका भाई दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। हादसे के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था। जब उसकी बुजुर्ग मां घर पहुंची तब उसे घटना की जानकारी हुई और उसने मौहल्लावासियों को बता कर शव को नीचे उतरवा कर पुलिस को सूचना दी मूल रूप से गठौना गांव का रहने वाला दिनेश कुमार दुबे उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। बताते है कि दिनेश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी जिससे वह अपसाद में रहता था और इसी के चलते उसने सोमवार को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही मकान में साड़ी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी।4
- Post by Ashish Kumar1
- उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों को विवाहिता के फांसी पर लटकने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है। गांव मलिकपुर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी आरती का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चर्चा है कि विवाद के बाद से आरती अपने पति को रेल से कटने और सबको फंसाने की धमकी देती थी और वह अपने घर से भी निकल गई। चर्चा है कि पति और उसके परिवार वालो ने आरती को समझाबुझा कर वापस घर ले आए। बताते हैं कि जिस कमरे में आरती रहती थी उस कमरे के दरवाजे पर पति ने कुंडे में ताला डाल दिया था ताकि आरती किसी अनहोनी को अंजाम न दे सके। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जब घर के लोग खेत-खलिहान के काम में लगे थी तभी आरती ने मौका देख कमरे का दरवाजा चुनरी से बंद कर लिया और फांसी का फंदा बना कर उस पर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि जब परिजन खेत-खलिहान से वापस घर लौटे तब आरती के कमरे को बंद देख उन्होंने दराज से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में आरती फंदे पर मृतावास्था में लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से विवाहिता का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट हाथी नाला जंगल क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो ट्रकों की आमने - सामने टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई । हादसे में ट्रक चालक का पैर केबिन के आगे लोहे के हिस्से में बुरी तरह फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका । मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी थी कि पैर को काटकर निकालना भ संभव नहीं हो पाया । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया । इस घटना से हलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary1
- ब्रेकिंग न्यूज बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, लोगों में खुशी की लहर संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9926249659 बदायूँ। बदायूँ वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। कई दशकों से चली आ रही बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग आखिरकार पूरी हो गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आज इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सेवा शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस नई रेल सेवा से अब बदायूँ से दिल्ली की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। व्यापार, शिक्षा और नौकरी के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताया है। लंबे इंतजार के बाद मिली इस सौगात को बदायूँ के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वाईट केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा वाईट ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ।1
- आठवें दिन भी धरना जारी भाकियू चढूनी बिल्सी। तहसील क्षेत्र में आज आठवें दिन भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी का लगातार धरना रहा जारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत परगना कोट के ग्राम अगोल का मजरा नगला खुर्द में गाटा संख्या 352 पर दबंग किस्म के लोगो से अवैध कब्जे को हटवाने के लिए भाकियू चढूनी कार्यकर्ता लगातार बिल्सी तहसील प्रांगण में धरना दे रहे हैं। जिस पर आज तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। तमाम तमाम कोशिशें के बाद भी ना तो कोई सुनने को तैयार है और ना ही कोई अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और ना ही अब तक कोई कार्रवाई हुई है वही लेखपाल की सांठगांठ से दबंग अवैध कब्ज़ा जमा हुए हैं और पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे हैं दबंग के हौसले बुलंद हैं इन दबंगों के आगे प्रशासन भी हुआ फेल भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है अवैध कब्ज़े को हटवाया जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए और उसकी जमीन वापस की जाए। महिला सोमवती 6 अप्रैल से लगातार तहसील बिल्सी में धरने पर बैठी हुई है। उसे न्याय दिलाने में तहसील प्रशासन नाकाम होता देख भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह तहसील अध्यक्ष, सोमवती, इरशाद खान जिला उपाध्यक्ष,रहिस अहमद,नैपाली,अनवार शहा आदि लोग मौजूद रहे।1