Shuru
Apke Nagar Ki App…
चन्द्रावती प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सीखा गीले-सूखे कचरे को अलग रखने का तरीका लईक आफ़ताब
Laik AFTAB
चन्द्रावती प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सीखा गीले-सूखे कचरे को अलग रखने का तरीका लईक आफ़ताब
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर, सिगरा में प्रख्यात साहित्यकार एवं पद्मश्री से सम्मानित स्व. श्री मनु शर्मा जी की आज काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर, सिगरा में प्रख्यात साहित्यकार एवं पद्मश्री से सम्मानित स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के लोकार्पण एवं सारस्वत समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। मनु शर्मा जी की लेखनी ने भारतीय इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म और मानवीय संवेदनाओं को शब्दों में पिरोकर साहित्य जगत को समृद्ध किया है। उनकी साहित्य साधना हमारी अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। पद्मश्री डॉ. सोमा घोष जी की मधुर संगीत प्रस्तुति ने इस आयोजन को और भी भावपूर्ण बना दिया। काशी की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने के इस पुनीत प्रयास के लिए ‘हमारे मनु न्यास’ एवं ‘प्रभात प्रकाशन’ का हृदय से आभार। आइए, हम सब मिलकर अपने साहित्यिक मनीषियों की विचारधारा को आत्मसात करें और काशी की ज्ञान, कला एवं साहित्य की परंपरा को निरंतर समृद्ध बनाएं।1
- चन्द्रावती प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सीखा गीले-सूखे कचरे को अलग रखने का तरीका लईक आफ़ताब1
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक विवाहिता पर जानलेवा हमला मीरजापुर मे एक विवाहिता पर गंभीर रूप से हमला किया गया बताया जाता है कि पीड़ित परिवार जब थाने पे फरियाद लेकर गया तो 5 दिन से परिवार को आज कल कर के लौटा दिया जा रहा है।1
- खराब मौसम और बारिश ने बिगाड़ा करवा चौथ का रंग, दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय चंदौली खराब मौसम और बारिश ने बिगाड़ा करवा चौथ का रंग, दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी टांडाकला, चंदौली। सुहागिनों के प्रमुख पर्व करवा चौथ पर इस बार खराब मौसम और बारिश का असर देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम रौनक रही। व्रत की तैयारियों के लिए खरीदारी करने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। व्यापारियों को त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने उनके कारोबार को प्रभावित किया। बारिश से बाजार में कीचड़, रास्तों पर फिसलन गुरुवार सुबह करीब पांच बजे से ही आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह करीब दस बजे के बाद बारिश तेज हो गई, जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। बारिश के कारण बाजार में आवाजाही प्रभावित हुई। जरूरी सामान खरीदने निकली कुछ महिलाएं छाता लगाकर बाजार पहुंचीं, जबकि कई लोगों ने खराब मौसम के चलते बाहर निकलने से परहेज किया। लगातार बारिश से बाजार के रास्तों पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई। गंगा घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर भी लोगों को परेशानी हुई। वहीं, स्कूली बच्चों को बारिश के बीच आते-जाते देखा गया। धान और बाजरे की फसल को लेकर किसानों की चिंता बारिश का असर किसानों की चिंता के रूप में भी सामने आया। इस समय कई खेतों में धान की फसल पककर तैयार है, जबकि कुछ स्थानों पर किसान बाजरे की कटाई कर रहे हैं। ऐसे में बारिश के कारण कटी हुई फसल और खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय किसान मुन्ना पांडेय ने बताया कि फिलहाल हुई बारिश से फसल को बहुत बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। आस्था पर मौसम का असर नहीं बारिश के चलते बाजार की चहल-पहल भले ही कम रही, लेकिन करवा चौथ को लेकर महिलाओं में व्रत और परंपराओं के प्रति उत्साह बना रहा। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत की तैयारियां जारी रखीं। हालांकि, त्योहार के दिन खराब मौसम ने दुकानदारों की बिक्री और आम लोगों की आवाजाही को प्रभावित किया।1
- वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज छावनी में तेंदुए की दहशत केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नं. 33 पर घूमता दिखा रात में सड़क पर खुलेआम घूमते वीडियो से इलाके में हड़कंप वाराणसी से न्यूज टू इंडिया उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की रिपोर्ट वाराणसी के छावनी कैंटोनमेंट एरिया से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नंबर 33 की तरफ देर रात एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया, प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो रात का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आता है और कुछ देर तक सड़क किनारे चलने के बाद वापस छावनी की झाड़ियों की ओर चला जाता है, उसकी आंखें रात में चमक रही थीं। बता दें कि कैंटोनमेंट एरिया में घनी झाड़ियां, पेड़ और खाली बंगले होने के कारण पहले भी जंगली जानवरों के देखे जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन रिहायशी और स्कूल वाले इलाके के इतने करीब तेंदुए के आने से स्थानीय लोगों, खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई है, घटना की सूचना वन विभाग और कैंट प्रशासन को दे दी गई है, वन विभाग की टीम द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। News2India की अपील 1. छावनी क्षेत्र में रात में और सुबह अंधेरे में अकेले न निकलें 2. बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन न भेजें 3. यदि तेंदुआ दिखाई दे तो शोर न मचाएं, उसके पास जाने की कोशिश न करें 4. तुरंत वन विभाग, कैंट बोर्ड या डायल 112 पर सूचना दें फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है।1
- अर्नब चक्रवाती तूफान का कहर, खेतों में धान की फसल बर्बाद होने की आशंका सेवापुरी क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें, बेमौसम बारिश से बढ़ी परेशानी अर्नब चक्रवाती तूफान का कहर, खेतों में धान की फसल बर्बाद होने की आशंका सेवापुरी क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें, बेमौसम बारिश से बढ़ी परेशानी वाराणसी जिले के सेवापुरी विकासखंड के विभिन्न गांवों में अर्नब चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से हो रही बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ ही कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल भी भीग गई है। इससे धान की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सेवापुरी क्षेत्र के भटौली, हरिहरपुर, सातो, हाथी बाजार, मनियारीपुर, बरेमा, सत्तनपुर, देईपुर, बड़ौरा और जगापट्टी सहित कई गांवों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है। धान की कटाई के समय हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटी हुई फसल भीगने से उसके खराब होने का खतरा है, वहीं खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। हालांकि, रबी की फसलों की बुवाई के लिहाज से बारिश लाभकारी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश अधिक होती है, तो इससे रबी की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान मौसम साफ होने और अपनी फसल को सुरक्षित बचाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- इस दीपावली, काशी के 2,69,923 उज्ज्वला परिवारों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आ रही है केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल। इस दीपावली, काशी के 2,69,923 उज्ज्वला परिवारों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आ रही है केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के कुशल नेतृत्व में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुँचाने का यह प्रयास, उनके जीवन में खुशहाली और सम्मान बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प है कि त्योहार की खुशियाँ हर घर तक पहुँचें, हर रसोई में खुशहाली हो और कोई भी परिवार सुविधाओं से वंचित न रहे। काशी के प्रत्येक परिवार के चेहरे पर मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।1
- वाराणसी ब्रेकिंग छावनी में तेंदुए की दहशत, केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नं. 33 पर घूमता दिखा न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी News2India वाराणसी के छावनी कैंटोनमेंट एरिया से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नंबर 33 की तरफ देर रात एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो रात का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आता है और कुछ देर तक सड़क किनारे चलने के बाद वापस छावनी की झाडियों की ओर चला जाता है। उसकी आंखें रात में चमक रही थीं। इलाके में दहशत का माहौल बता दें कि कैंटोनमेंट एरिया में घनी झाड़ियां, पेड़ और खाली बंगले होने के कारण पहले भी जंगली जानवरों के देखे जाने की खबरें आती रही हैं। लेकिन रिहायशी और स्कूल वाले इलाके के इतने करीब तेंदुए के आने से स्थानीय लोगों, खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई है।वन विभाग को सूचना घटना की सूचना वन विभाग और कैंट प्रशासन को दे दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।News2India की अपील:1. छावनी क्षेत्र में रात में और सुबह अंधेरे में अकेले न निकलें। 2. बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन न भेजें। 3. यदि तेंदुआ दिखाई दे तो शोर न मचाएं, उसके पास जाने की कोशिश न करें। 4. तुरंत वन विभाग, कैंट बोर्ड या डायल 112 पर सूचना दें।फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है।1