Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोकशी के मामलें में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
माथुर पत्रकार
गोकशी के मामलें में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
More news from हरियाणा and nearby areas
- गोकशी के मामलें में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार1
- नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल की विजिलेंस टीम ने 25 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी वैध कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो वे इसकी सूचना तत्काल संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी को दें। नागरिक 'सतर्क-हरियाणा' मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत तथा फोटो, वीडियो या ऑडियो जैसे साक्ष्य साझा कर सकते हैं। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए SV&ACB की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल ने घर गिराने की कार्रवाई न करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को दी ओर विजिलेंस टीम ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पलवल हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद, पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के मकान को न गिराने की एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 25 हजार रुपये पहले लिए, शेष रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार शिकायतकर्ता ने SV & ACB को शिकायत दी थी कि आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर उसके मकान को गिराने की कार्रवाई न करने के बदले उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 5 अक्टूबर 2026 को 25 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद शेष 25 हजार रुपये देने के लिए शिकायतकर्ता से मांग की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए SV&ACB ने आज 6 अक्टूबर 2026 को ट्रैप लगाया। आरोपी चिम्मन लाल तेवतिया को शिकायतकर्ता से शेष 25 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर राजकुमार, इंचार्ज SV&ACB यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान गजटेड ऑफिसर डॉ. महेंद्र सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पलवल स्वतंत्र गवाह के रूप में मौजूद रहे। SV&ACB द्वारा ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।2
- नूंह में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर जताया विरोध रफीक खान नूंह।8अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को नूंह में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पुराने बस स्टैंड से एडबर चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, मेहताब, हाजी अख्तर, काटपुरी, पिनगवां ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, सैफुल्ला, इम्तियाज, उस्मान, शरीफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।1
- गौकशी के मामले में नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार1
- CM योगी और नितिन नवीन वडनगर से वाराणसी पहुंचे, सेवा यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। 'सेवा संकल्प अभियान' के क्रम में गुजरात के वडनगर से बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी तक आस्था एवं जनसंपर्क की अनूठी बाइक सेवा यात्रा के समापन समारोह में आज Bharatiya Janata Party (BJP) के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin जी, असम के मा. मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma जी तथा BJP Uttar Pradesh के मा. प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मा. उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य जी एवं ब्रिजेश ब्रजेश पाठक जी तथा BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Hemang Joshi जी की भी उपस्थिति रही। Head of the Government के रूप में सफलतम 25 वर्ष पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक बधाई।1
- मानेसर बस अड्डे पर शिव मंदिर में भंडारा1
- नागरिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताए नागरिक अधिकार और कर्तव्य पलवल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (रजिस्टर्ड) की पलवल जिला इकाई द्वारा पातली गेट स्थित दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नागरिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर घनश्याम दास बड़ौली वाले ने किया, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंगला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदत्त गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं तथा स्कूल के शिक्षण स्टाफ को नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। श्री गर्ग ने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहां संवैधानिक नियमों के आधार पर सरकार जनोपयोगी एवं कल्याणकारी कार्य करती है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत ही सरकार प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देती है। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं के लिए आमजन को नेताओं के चक्कर लगाने की बजाय अपनी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र में शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों की एक निर्धारित व्यवस्था है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी आपराधिक घटना या दुर्घटना के मामले में सबसे पहले पुलिस चौकी में शिकायत दी जा सकती है। यदि पुलिस चौकी प्रभारी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से कार्रवाई नहीं करता है तो संबंधित थाने के एसएचओ/थाना प्रभारी को शिकायत दी जा सकती है। वहां भी संतुष्टि न मिलने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी, इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक तथा आवश्यकता पड़ने पर मंडल स्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से शिकायत की जा सकती है। इसके बाद सबसे उच्च पुलिस अधिकारी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के समक्ष भी शिकायत की जा सकती है। यदि इसके बावजूद न्याय अथवा संतुष्टि नहीं मिलती है तो न्यायिक व्यवस्था का सहारा लिया जा सकता है। लोग निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को निष्पक्ष कार्रवाई के लिए राजनेताओं के चक्कर काटने की बजाय अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. नीलम सिंगला ने खाद्य पदार्थों में रासायनिक अवयवों एवं मिलावट के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने डैमो के द्वारा हल्दी, मिर्च पाउडर, बिस्किट तथा दालों में मिलावट की पहचान करने के सरल तरीके भी बताए। उन्होंने लोगों से मिलावटी दूध, खोया-पनीर तथा जंक फूड के अत्यधिक प्रयोग से बचने की अपील की। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंगला ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1974 में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का गठन हुआ था। तब से लेकर आज तक संगठन देशभर में ग्राहकों को जागरूक करने तथा उन्हें संगठित करने के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्य वीरेंद्र भारद्वाज ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे बाजार में खरीदारी करते समय पूरी तरह सजग रहें। हर प्रकार की खरीदारी के बाद बिल अवश्य लें। उन्होंने कहा कि मॉल्स में खरीदारी करते समय ‘दो के साथ एक फ्री’ अथवा ‘दो के साथ तीन फ्री’ जैसी आकर्षक योजनाओं में फंसने से पहले योजना के तहत खरीदी जा रही वस्तुओं की गुणवत्ता और कीमत का अच्छी तरह अध्ययन कर लेना चाहिए। इसके बाद ही समझदारी से खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने सनातन वैदिक नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार एवं अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का भी आह्वान किया। सोनिया गोयल ने कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिजनों तथा अन्य लोगों के साथ साझा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल बिजेंद्र गौड़ ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का विद्यार्थियों और स्टाफ को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में मास्टर घनश्याम दास बड़ौली वाले ने दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।2
- आज दिनांक 07.10.2026 को थाना सेक्टर-39 पर डायल-112 के माध्यम से रवि पुत्र विनोद निवासी ग्राम जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा वर्तमान पता हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 29 वर्ष के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूदने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। मौके पर उपस्थित रवि की पत्नी द्वारा बताया गया कि उसका अपने पति रवि के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे वह गुस्सें में आकर नाले में कूद गया है। फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारियों द्वारा नाले में उतरकर रवि की तलाश की जा रही है। SDRF/NDRF यूनिट भी मौके पर रवाना है, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज दिनांक 07.10.2026 को थाना सेक्टर-39 पर डायल-112 के माध्यम से रवि पुत्र विनोद निवासी ग्राम जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा वर्तमान पता हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 29 वर्ष के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूदने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। मौके पर उपस्थित रवि की पत्नी द्वारा बताया गया कि उसका अपने पति रवि के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे वह गुस्सें में आकर नाले में कूद गया है। फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारियों द्वारा नाले में उतरकर रवि की तलाश की जा रही है। SDRF/NDRF यूनिट भी मौके पर रवाना है, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।1