Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। इस बीच ईरान ने कहा है कि वह एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देगा। इस बीच भारत समेत कई देशोंं में तेल और गैस की कीमतों में जबरदस्त बढोतरी देखने को मिल रही है, जिससे महंगाई की तगड़ी मार पर सकती है।
Sabki Pol Yahi Khulegi
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। इस बीच ईरान ने कहा है कि वह एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देगा। इस बीच भारत समेत कई देशोंं में तेल और गैस की कीमतों में जबरदस्त बढोतरी देखने को मिल रही है, जिससे महंगाई की तगड़ी मार पर सकती है।
- User3569Saraikela, Saraikela Kharsawan💣on 18 March
More news from झारखंड and nearby areas
- सरायकेला : सरायकेला के अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के बाना गांव में चड़क पूजा एवं छऊ नृत्य धूमधाम से हुआ समापन। कार्यक्रम को देखने के लिए दूर दराज से महिला पुरुष हजारों की संख्या में पहुंचे थे। ग्रामीण देर रात तक छऊ नृत्य का आनंद लिया।1
- राजनगर प्रखंड के चलियामा स्थित लोधा पहाड़ में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब शाम 6 बजे उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते पहाड़ के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के घने जंगल और वन्य जीवों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला वन विभाग हरकत में आ गया। पदाधिकारी शुभम पांडा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए लगातार घंटों तक जद्दोजहद जारी रही। वन विभाग की टीम ने शाम 6 बजे से लेकर रात करीब 11:30 बजे तक बिना रुके आग बुझाने का अभियान चलाया। कड़ी मेहनत और रणनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार रात लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। तब जाकर अधिकारियों और कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान रूंगटा प्रबंधन की ओर से भी एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया गया, जिसने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए मानवता का परिचय दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी और सूखे हालात को संभावित वजह माना जा रहा है। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।1
- पामपाड़ा के तालाब में घुसा ट्रैक्टर! बालीडीह के दो की दर्दनाक मौत 😢 पाम पड़ा स्कूल के पास स्थित एक तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुजू पंचायत के बाली डीह निवासी 23 वर्षीय समीर वरदा और 15 वर्षीय परमेश्वर टोयू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में डूबे ट्रैक्टर से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। #ChaibasaaccidentNews #westsinghbhumnews #Accident #TractorAccident #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KolhanNews #LocalNews #SadNews #TrendingNews #IndiaNews1
- गोमिया : डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135वा जयंती ललपनिया में मनाई गई।1
- Post by ARBIND KUMAR1
- Post by Jharkhand News Feed1
- कोणार्क नवयुवक संघ कोलाबाड़िया नीचे टोला द्वारा आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैंकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये,जिससे पूरा गांव भक्ति में हो गया। हरि संकीर्तन देखने के लिए आसपास, दूरदराज से हजारों दर्शक गण पहुंचे थे। समिति के द्वारा सभी दर्शकों को प्रसाद एवं खीर खिचड़ी दिया गया। हरि संकीर्तन में योगदान देने वाले संकीर्तन मंडलियां का नाम : - कृष्टोपदो दास एदोल झारखंड , पलटू महतो पटाहेंसल झारखंड , रूद्र महतो मुण्डाकाटी झारखंड , सुनील सिमली सुपलडीह झारखंड , राम लखन राउत कोलाबाड़िया झारखंड ,सानकू महतो पान्ड्रा झारखंड। हरि संकीर्तन को सफल बनाने में समिति के सदस्य - रामनाथ राउत , राधा कृष्ण राउत , विभीषण सामल ,गौरांग सामल , अजीत राउत किशोर राउत , असस्तमा सामल, सुधांशु नायक , रंजन सामल ,विनोद राउत, आमिर राउत, पार्थों राउत,अभिमन्यु राउत , सानो मोहंती सुधीर सामल एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।1
- 🚨जश्न के बीच भड़की आग ! मधु बाजार होटल के जनरेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला चाईबासा: शहर के मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेजिडेंस में देर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे। इस मौके पर होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान होटल के नीचे रखे लगभग 30 केवी के डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। घटना के बाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सक्रियता दिखाते हुए दमकल विभाग, बिजली विभाग और स्थानीय थाना को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। #ChaibasaNews #kolhannews #westsinghbhumnews #FireIncident #BreakingNews #Madhubazar #HotelFire #GeneratorBlast #JharkhandNews #EmergencyAlert #FireSafety1
- Post by ARBIND KUMAR1