Shuru
Apke Nagar Ki App…
सर्व ब्राह्मण समाज, सागर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का सम्मान किया गया! जिला सागर; भगवान श्री परशुराम भवन के लिए सांसद निधि से ₹10 लाख की राशि प्रदान करने पर सर्व ब्राह्मण समाज, सागर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का सम्मान किया गया। विप्र बंधुओं ने उन्हें शॉल, सम्मान पत्र एवं भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज सागर के अध्यक्ष पं. श्री रामावतार पांडे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ब्राह्मण बन्धुओं ने कहा कि परशुराम भवन के लिए मिला यह सहयोग सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Rohit sharma
सर्व ब्राह्मण समाज, सागर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का सम्मान किया गया! जिला सागर; भगवान श्री परशुराम भवन के लिए सांसद निधि से ₹10 लाख की राशि प्रदान करने पर सर्व ब्राह्मण समाज, सागर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का सम्मान किया गया। विप्र बंधुओं ने उन्हें शॉल, सम्मान पत्र एवं भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज सागर के अध्यक्ष पं. श्री रामावतार पांडे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ब्राह्मण बन्धुओं ने कहा कि परशुराम भवन के लिए मिला यह सहयोग सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नेपाल में आई अभी तक की सबसे बड़ी आपदा जनजीवन अस्त-व्यस्त भारी नुकसान!! नेपाल में कोसी नदी के पानी से भारी बाढ़ का पानी बिहार की ओर जा रहा है बिहार में भी अलर्ट घोषित किया गया।2
- एमपी मध्य प्रदेश जिला सागर नरयावली विधानसभा क्षेत्र मुल्लाजी का खेड़ा ग्राम पंचायत वार्ड क्रमांक की सड़क है यह मीडिया वाले सभी सत्ता के दलाल है भाजपा सरकार की दलाल बन चुकी है मीडिया वाले1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की पहल, महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री और बच्चों को बांटे नए कपड़े व उपहार राजेश बबेले बीना।कटनी।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं उनके साथ रह रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच खुशियां बांटने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सार्थक पहल की गई। भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को रक्षाबंधन की सामग्री एवं सोलह श्रृंगार का सामान तथा बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी, वहीं बंदी मातृशक्तियों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। *श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी रहे, जबकि अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दादा भाई अरविंद कुमार शाह, कृषि विस्तार अधिकारी संगीता सिंह, डॉ. उर्मिला साई प्रीत, सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग की प्रदेशाध्यक्ष सरस्वती सोनी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान बहनों ने समाजसेवी लक्ष्मी रजक के साथ गीत के माध्यम से रक्षाबंधन के भाव को प्रस्तुत किया और श्रीकृष्ण को रेशम का धागा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। *अतिथियों का किया स्वागत* कार्यक्रम में जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार, अधिवक्ता पूनम रैदास एवं आशा कार्यकर्ता रीता दुबे ने अतिथियों का रोली-तिलक एवं बैज लगाकर स्वागत किया। सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी के हाथों में रक्षासूत्र बांधा और महिलाओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। *गीतों के माध्यम से दिया सकारात्मक संदेश* समाजसेवी लक्ष्मी रजक ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को सत्य एवं सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने बंदी मातृशक्तियों से अपनी गलतियों पर आत्ममंथन करने तथा जेल से बाहर निकलने के बाद सामाजिक विकास और सकारात्मक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। *शिक्षित होकर सक्षम बनें, समाज की मुख्यधारा से जुड़ें* जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी बहनें शिक्षित होकर सक्षम बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान एवं सुखमय जीवन व्यतीत करें। उन्होंने समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी तथा उनके साथियों द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे मानवतावादी एवं जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सार्थक पहल बताया। *महिलाओं को सोलह श्रृंगार, बच्चों को बांटे उपहार* रक्षाबंधन के अवसर पर समाजसेवी महिलाओं द्वारा बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रृंगार की सामग्री, राखी, रूमाल, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी एवं मिठाई सहित विभिन्न सामग्री प्रदान की गई। वहीं जेल में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों को नए कपड़े, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल, मिठाई एवं अन्य उपहार दिए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से जेल परिसर के माहौल में रह रही मातृशक्तियों के चेहरों पर भी रक्षाबंधन के अवसर पर खुशी और अपनत्व की झलक दिखाई दी। *जेल स्टाफ का भी रहा सहयोग* कार्यक्रम को सफल बनाने में झिंझरी जेल में पदस्थ शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा, ईमान सिंह, रानी सिंह ठाकुर, किशोर दुबे, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि बंदी महिलाओं एवं बच्चों के बीच मानवीय संवेदना, अपनत्व, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को मजबूत करना रहा।4
- भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा पथरिया टीम कार्यकर्ता द्वारा ग्राम सगुनी खुर्द मैं रोड पर अवैध शराब सप्लाई की जा रही थी भागवती मानव कल्याण संगठन पर कार्यकर्ताओं ने देखा और उसे शराब अभी शराब को जपती की और जीरतों की को सूचना देकर जगती बनाई गई भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आवश्यक शराब पकड़ी गुरुवर जी के संदेश नशा मुक्त हो सारा देश1
- ईद मिलनादुनवी पर गुना में जुलूस निकालने के पूर्व बजा जैन भजन गुना में दिखी भारत की एकता वाली तस्वीर ईद मिलनादुनवी जुलूस में आए बाध्य यंत्र से गूंजा जैनधर्म के 23वे तीर्थंकर श्रीपार्श्वनाथजी की स्तुति भजन1
- ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह बाद नमाज फज्र के सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया एवं जामा मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया गया और रसूले खुदा की शान में मकतब के बच्चों द्वारा हमद व नात पढ़ी गई। परचम कुशाई के बाद बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बेरियर चौराहा होते हुये डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंची जहां बच्चों द्वारा सुंदर नग़मे सुनाये और फातिहा ख्वानी की गई। इस दौरान समाजसेवी युवाओं द्वारा जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता और मुँह मीठा कराकर त्यौहार की मुबारकबाद दी गई। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे समेत देश दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई। जलसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत तमाम पुलिसनबल मौजूद रहा। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल, भौंटा, सतवांसा में भी जलसा ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज़्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।4
- नेपाल में सैलाब का खौफनाक मंजर! नेपाल से सामने आया एक और खौफनाक वीडियो नेपाल में सैलाब का खौफनाक मंजर! 😱🌊 नेपाल से सामने आया एक और खौफनाक वीडियो, जिसमें सैलाब का रौद्र रूप साफ नजर आ रहा है। चारों तरफ पानी का कहर और लोगों में चीख-पुकार का माहौल दिखाई दे रहा है। प्रकृति के इस विकराल रूप ने हर किसी को दहला दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए कैसे पलभर में तबाही का मंजर बन गया पूरा इलाका!1
- अवैध शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश1