logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुई में हथियारों का जखीरा बरामद, 4 बदमाश गिरफ्तार डीआईयू और एसटीएफ के साथ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक मास्केट, तीन कट्टा और 23 जिंदा कारतूस जब्त.... जमुई में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमुई थाना, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी मास्केट, तीन देसी कट्टा और कुल 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप, सुमन कुमार उर्फ पप्पू पासवान, चंदन कुमार उर्फ कृष्ण साव और बजरंगी कुमार उर्फ छोटू उर्फ शंकर पाण्डेय के रूप में हुई है। सभी सिमरिया विक्रमपुर के रहने वाले बताए गए हैं। डीएसपी अभिषेक कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा बाबू अवैध हथियार और कारतूस के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। 🔴 बरामदगी: • 1 देसी मास्केट • 3 देसी कट्टा • 23 जिंदा कारतूस • 4 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार राजा बाबू का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📍 स्थान: सिमरिया विक्रमपुर, जमुई, बिहार 📌 मुख्य खबर: अवैध हथियार और कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment 🔔 ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।

1 hr ago
user_Ankita Priya Sinha
Ankita Priya Sinha
Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
1 hr ago

जमुई में हथियारों का जखीरा बरामद, 4 बदमाश गिरफ्तार डीआईयू और एसटीएफ के साथ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक मास्केट, तीन कट्टा और 23 जिंदा कारतूस जब्त.... जमुई में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमुई थाना, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी मास्केट, तीन देसी कट्टा और कुल 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप, सुमन कुमार उर्फ पप्पू पासवान, चंदन कुमार उर्फ कृष्ण साव और बजरंगी कुमार उर्फ छोटू उर्फ शंकर पाण्डेय के रूप में हुई है। सभी सिमरिया विक्रमपुर के रहने वाले बताए गए हैं। डीएसपी अभिषेक कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा बाबू अवैध हथियार और कारतूस के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। 🔴 बरामदगी: • 1 देसी मास्केट • 3 देसी कट्टा • 23 जिंदा कारतूस • 4 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार राजा बाबू का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📍 स्थान: सिमरिया विक्रमपुर, जमुई, बिहार 📌 मुख्य खबर: अवैध हथियार और कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment 🔔 ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।

More news from बिहार and nearby areas
  • राजद का राजभवन घेराव संग्राम: पटना में कार्यकर्ताओं पर चलीं वाटर कैनन की तेज़ बौछारें, पुलिस ने तेजस्वी यादव को लिया हिरासत में राजद का राजभवन घेराव संग्राम: पटना में कार्यकर्ताओं पर चलीं वाटर कैनन की तेज़ बौछारें, पुलिस ने तेजस्वी यादव को लिया हिरासत में
    1
    राजद का राजभवन घेराव संग्राम: पटना में कार्यकर्ताओं पर चलीं वाटर कैनन की तेज़ बौछारें, पुलिस ने तेजस्वी यादव को लिया हिरासत में
राजद का राजभवन घेराव संग्राम: पटना में कार्यकर्ताओं पर चलीं वाटर कैनन की तेज़ बौछारें, पुलिस ने तेजस्वी यादव को लिया हिरासत में
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
  • लखीसराय। संत रविदास जयंती पर निकली कलश शोभा यात्रा डीएम एसपी वह विधायक में दिखाई हरी झंडी लखीसराय। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। डीएम शैलेंद्र कुमार, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल एवं एसपी प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। कलश शोभायात्रा जिले के सातों प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में पहुंचेगी। इस दौरान संत रविदास जी के कार्यों, उनकी वाणी एवं शिक्षाओं के माध्यम से समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।बताया जाता है कि संत रविदास की शिक्षाएं देश की सभ्यता और संस्कृति को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती हैं। कलश शोभायात्रा के माध्यम से उनकी विचारधारा और सामाजिक समरसता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की गई है।
    1
    लखीसराय। संत रविदास जयंती पर निकली कलश शोभा यात्रा डीएम एसपी वह विधायक में दिखाई हरी झंडी
लखीसराय। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। डीएम शैलेंद्र कुमार, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल एवं एसपी प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
कलश शोभायात्रा जिले के सातों प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में पहुंचेगी। इस दौरान संत रविदास जी के कार्यों, उनकी वाणी एवं शिक्षाओं के माध्यम से समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।बताया जाता है कि संत रविदास की शिक्षाएं देश की सभ्यता और संस्कृति को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती हैं। कलश शोभायात्रा के माध्यम से उनकी विचारधारा और सामाजिक समरसता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की गई है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    19 hrs ago
  • लोजपा के राट्रीय महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोलबम के जयघोष से गूंज उठा। आस्था के इस सैलाब के बीच लोजपा (रामविलास) की ओर से सेवा शिविर लगाकर डाकबम कांवरियों की सेवा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व फ्रूटी वितरित की। उन्होंने कांवरियों का हालचाल भी जाना। शिविर में पेयजल, नींबू-चीनी का शरबत, केला, सेब, फ्रूटी के साथ प्राथमिक उपचार की दवाओं की व्यवस्था की गई थी। थके कांवरियों ने कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कांवरियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले कई वर्षों से बोलबम सेवा शिविर लगाती आ रही है। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह, नितेश कुमार, जयराम मंडल, जीवन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    लोजपा के राट्रीय महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ
सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोलबम के जयघोष से गूंज उठा। आस्था के इस सैलाब के बीच लोजपा (रामविलास) की ओर से सेवा शिविर लगाकर डाकबम कांवरियों की सेवा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व फ्रूटी वितरित की। उन्होंने कांवरियों का हालचाल भी जाना।
शिविर में पेयजल, नींबू-चीनी का शरबत, केला, सेब, फ्रूटी के साथ प्राथमिक उपचार की दवाओं की व्यवस्था की गई थी। थके कांवरियों ने कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की।
मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कांवरियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले कई वर्षों से बोलबम सेवा शिविर लगाती आ रही है। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह, नितेश कुमार, जयराम मंडल, जीवन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के समीप से रथ के माध्यम से किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी भाग लिया।कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। रथ के साथ निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान संत रविदास जी के आदर्शों एवं उनके संदेशों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार, आवास सहायक अशोक कुमार, विजय कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने कलश यात्रा में शामिल होकर आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। आयोजकों ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    1
    संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के समीप से रथ के माध्यम से किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी भाग लिया।कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। रथ के साथ निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान संत रविदास जी के आदर्शों एवं उनके संदेशों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार, आवास सहायक अशोक कुमार, विजय कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने कलश यात्रा में शामिल होकर आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
    1
    धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • सदर ब्लॉक में डीएम का औचक निरीक्षण, अवैध गुमटियों पर कार्रवाई के निर्देश शेखपुरा सदर ब्लॉक के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम शेखर आनंद ने परिसर और आसपास की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित गुमटियों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।उन्होंने सीओ और पुलिस प्रशासन को सरकारी परिसर के आसपास बनी अतिक्रमणकारी गुमटियों को तत्काल हटाने तथा गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    सदर ब्लॉक में डीएम का औचक निरीक्षण, अवैध गुमटियों पर कार्रवाई के निर्देश
शेखपुरा सदर ब्लॉक के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम शेखर आनंद ने परिसर और आसपास की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित गुमटियों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।उन्होंने सीओ और पुलिस प्रशासन को सरकारी परिसर के आसपास बनी अतिक्रमणकारी गुमटियों को तत्काल हटाने तथा गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    13 hrs ago
  • तीन दिन बाद परिवार से मिले बिछड़े कांवरिया, तारापुर पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर अपनों से बिछड़े कांवरिया को तारापुर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी रामचंद्र मोची, पिता स्व. जगदीश मोची, सुल्तानगंज से बाबा धाम जाने के दौरान अपने गांव के लोगों से बिछड़ गए थे। उन्हें तारापुर थाना क्षेत्र के छत्रहार मोड़ के समीप अकेले भटकते हुए पाया गया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनके साथ यात्रा कर रहे लोग नहीं मिले। इसके बाद रामचंद्र मोची को सुरक्षित तारापुर थाना लाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज कराया गया। करीब तीन दिन बाद बुधवार को उनके पुत्र चंदन कुमार और भतीजे तारापुर थाना पहुंचे। पुलिस ने रामचंद्र मोची को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद वे उन्हें अपने साथ घर ले गए। पुत्र चंदन कुमार ने तारापुर पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता सुल्तानगंज से बाबा धाम की यात्रा पर निकले थे और रास्ते में गांव के लोगों से बिछड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न सिर्फ उनके पिता को सुरक्षित रखा, बल्कि तबीयत खराब होने पर इलाज भी कराया। इसके लिए परिवार पुलिस का आभारी है।
    1
    तीन दिन बाद परिवार से मिले बिछड़े कांवरिया, तारापुर पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर अपनों से बिछड़े कांवरिया को तारापुर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी रामचंद्र मोची, पिता स्व. जगदीश मोची, सुल्तानगंज से बाबा धाम जाने के दौरान अपने गांव के लोगों से बिछड़ गए थे। उन्हें तारापुर थाना क्षेत्र के छत्रहार मोड़ के समीप अकेले भटकते हुए पाया गया।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनके साथ यात्रा कर रहे लोग नहीं मिले। इसके बाद रामचंद्र मोची को सुरक्षित तारापुर थाना लाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज कराया गया।
करीब तीन दिन बाद बुधवार को उनके पुत्र चंदन कुमार और भतीजे तारापुर थाना पहुंचे। पुलिस ने रामचंद्र मोची को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद वे उन्हें अपने साथ घर ले गए।
पुत्र चंदन कुमार ने तारापुर पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता सुल्तानगंज से बाबा धाम की यात्रा पर निकले थे और रास्ते में गांव के लोगों से बिछड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न सिर्फ उनके पिता को सुरक्षित रखा, बल्कि तबीयत खराब होने पर इलाज भी कराया। इसके लिए परिवार पुलिस का आभारी है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • जिलाधिकारी शेखर आनंद ने गुरुवार को शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने गुरुवार को शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, परिसर की व्यवस्था तथा आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड परिसर एवं आसपास अवैध रूप से बनाई गई गुमटियों में संदिग्ध एवं नाजायज गतिविधियों की शिकायत सामने आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सरकारी परिसर एवं उसके आसपास की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारी (सीओ) एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवैध रूप से संचालित गुमटियों और अतिक्रमण को तत्काल हटाने तथा गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों और जन-परिसर के आसपास किसी भी प्रकार की अराजकता, अतिक्रमण या अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और ऐसी गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण का कार्य गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे की गई।
    1
    जिलाधिकारी शेखर आनंद ने गुरुवार को शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। 
जिलाधिकारी शेखर आनंद ने गुरुवार को शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, परिसर की व्यवस्था तथा आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड परिसर एवं आसपास अवैध रूप से बनाई गई गुमटियों में संदिग्ध एवं नाजायज गतिविधियों की शिकायत सामने आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सरकारी परिसर एवं उसके आसपास की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारी (सीओ) एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवैध रूप से संचालित गुमटियों और अतिक्रमण को तत्काल हटाने तथा गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
डीएम ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों और जन-परिसर के आसपास किसी भी प्रकार की अराजकता, अतिक्रमण या अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और ऐसी गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण का कार्य गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे की गई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
    1
    धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.