Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। आरोपियों की उम्र सिर्फ 10 साल और 14 साल है। दोनों फोन पर पोर्न क्लिप देखते थे। पुलिस ने दोनों को कस्टडी में लेकर बाल सुधार गृह भेजा। यूपी, बदायूं
MAKKI TV
बदायूं में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। आरोपियों की उम्र सिर्फ 10 साल और 14 साल है। दोनों फोन पर पोर्न क्लिप देखते थे। पुलिस ने दोनों को कस्टडी में लेकर बाल सुधार गृह भेजा। यूपी, बदायूं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रशासनिक लाहपरवाहीः दिल्ली हाइवे पर गड्ढे भरे पानी में पलटी टैक्टर ट्राली, बाल-बाल बचे किसान बदायूं। जिले के उझानी-दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप हाइवे की सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढों में फंस कर गुरूवार की सुबह गेंहू से भरी ट्राली पलट गयी, इस दौरान ट्राली पर के ऊपर बैठे किसानों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अगर किसान ट्राली से न कूदते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली में लदा गेेंहू पानी में भींग कर बड़ी मात्रा खराब हो गया। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी उदय शर्मा गुरूवार की सुबह गेंहू बेंचने के लिए ट्राली में लाद कर उझानी की नई मंडी ला रहे थे। बताते हैं कि ट्राली दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पहुंची जहां हाइवे पर पानी भरा हुआ था जिसे टैªक्टर चालक ने सामान्य समझा और अपने वाहन को आगे बढ़ा दिया तभी अचानक ट्राली का पहिया सड़क पर बने पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया जिससे गेंहू से भरी ट्राली पलट गई और गंेहू से भरी बोरियां पानी में जा गिरी। बताते हैं कि इस दौरान ट्राली पर बैठे किसानों ने कूद कर अपनी जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।1
- जनपद बदायूं जिले के कस्बा उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर ग्राम में आज 5 फरवरी 2026 को प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दिल्ली रोड नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में किसान की ट्रॉली गिर गई, जिससे ट्रॉली में लदा पूरा गेहूं पानी में डूब गया। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से सड़क पर बना हुआ है। बारिश व पानी भराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि “आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक किसानों और राहगीरों का नुकसान होता रहेगा?” ग्रामीणों की मांग है कि गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए, सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता। खबर का असर सबसे पहले आप तक संवाददाता: नवीन गोस्वामी जनपद न्यूज 24 यूपी1
- जनपद बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुंदर नगर में बुधवार गुरुवार को एक अनोखी और याद कर शादी चर्चा का विषय बनी हुई है गांव सुंदर नगर निवासी इंजीनियर अमित चौहान का सपना था की बारात भी कुछ खास हो और बहू का गृह प्रवेश भी कुछ अलग अंदाज में हो उनका यह सपना हकीकत में बदल गया आपको बता दे कि गांव सुंदर नगर निवासी अमित चौहान की बारात बुधवार को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई जहां विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार को हेलीकॉप्टर द्वारा दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने गांव करीब 1:00 बजे पहुंचा जहां लोगों ने नव विवाहित जोड़े का फूल बरसा कर तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया ग्रामीणों के अनुसार उनके गांव में ऐसा पहली बार हुआ है कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर द्वारा आई है इस अनोखे पल को लोग मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैनात रहा और परिवार वालों की तरफ से इस शादी को यादगार बनाने के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था जितेन्द्र कुमार यादव PNP न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश2
- रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया। लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।2
- जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना अलीगंज पुलिस ने अपराध और अपराधियों की रोकथाम के अभियान के तहत 5 फरवरी 2026 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में नरेश पुत्र दुलीचन्द्र (22 वर्ष), निवासी तिगाईदत्त नगर, थाना अलीगंज, जिला बरेली को पकड़ा गया।1
- Post by Thakur Subodh Singh1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- खबर का असर सबसे पहले आप तक जनपद न्यूज 24 यूपी से नवीन गोस्वामी की रिपोर्ट बदायूं। बदायूं जिले के कस्बा उझानी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कछला रोड स्थित सनी मंदिर के पीछे किशोर वर्मा की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 5 से 6 हजार रुपये नकद व साड़ियों समेत लगभग 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। — जनपद न्यूज 24 यूपी1
- ➡️ बदायूँ के बिल्सी तहसील क्षेत्र के सहसपुर गांव में एक घर में निकला कोबरा सांप ➡️ 7 घंटे से एक ही स्थान पर बैठा रहा, ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मान लिया ➡️ दावा – ‘गुड़िया’ नाम की महिला से सांप के “बात करने” का दावा ➡️ दूध चढ़ाने और रुपए चढ़ाने पहुंच रहे लोग, मौके पर भारी भीड़।1