*आईजीआरएस फीडबैक में लापरवाही पर डीएम सख्त, नौ विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के दिए आदेश* *फीडबैक 80 फीसदी से कम हुआ तो नपेंगे अधिकारी, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी* *सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारें, वरना होगी कार्रवाई: डीएम* बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। आईजीआरएस के निस्तारण की समीक्षा में नौ विभागों द्वारा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने की प्रगति 80 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। इससे कम फीडबैक मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने की समीक्षा में खंड शिक्षा अधिकारी नगर द्वारा संपर्क नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, दो विभागों में शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने की प्रगति शून्य पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस पोर्टल पर विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा गलत निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री संदर्भ से संबंधित शिकायतों का निस्तारण सात दिन तथा जिलाधिकारी संदर्भ की शिकायतों का निस्तारण 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी विभाग की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीएम डैशबोर्ड की भी समीक्षा की गई। जननी सुरक्षा योजना की रैंकिंग सी, जल जीवन मिशन की रैंकिंग बी तथा फैमिली आईडी की रैंकिंग बी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग अपनी रैंकिंग को ए श्रेणी में लाएं, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान राजकीय निर्माण निगम द्वारा शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को अपनी-अपनी निर्माण परियोजनाओं की प्रगति तेज करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करें। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन जी, एडीएम अनिल कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- बलिया: बालेश्वर मंदिर में मोबाइल चोरी का लाइव वीडियो आया सामने, CCTV में कैद हुई पूरी घटना प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में मोबाइल चोरी का कथित वीडियो सामने आने से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी करता नजर आ रहा है। घटना के वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज की जांच कर घटना की वास्तविकता और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि मंदिर में दर्शन के दौरान अपने मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें।1
- 🚨 हत्या के प्रयास में पुलिस का बड़ा एक्शन! 🔴 गड़वार पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्तों को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद 📍 गड़वार (बलिया)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर धर्मेन्द्र कुमार यादव निवासी हरपुर बगइचा और रोहित राजभर उर्फ रोहित कुमार निवासी भरखरा को रतसड़-जजनऊपुर मार्ग तिराहे के पास पुलिया से सुबह करीब 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया। 🔎 तलाशी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी बरामद किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना गड़वार में मुकदमा अपराध संख्या 213/2026, धारा 109(1), 115(2), 351(3) BNS के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। 👮 गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 बांक बहादुर सिंह, का0 अशोक कुमार यादव, का0 नागेन्द्र कुमार एवं का0 प्रदीप सोनी। 📢 आपके क्षेत्र की हर बड़ी और सटीक खबर के लिए चैनल को Follow करें। 👍 Like करें | ↗️ Share करें | 💬 Comment करें 🔔 लेटेस्ट लोकल न्यूज के लिए जुड़े रहें। #Ballia #Garwar #BalliaPolice #GarwarPolice #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #बलिया #गड़वार #पुलिस #गिरफ्तारी #अपराधसमाचार1
- सिसवन में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर प्रशासन अलर्ट सिसवन में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर प्रशासन अलर्ट सिसवन प्रखंड के भीखपुर, घूर घाट, रामपुर, ग्यासपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार और अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने स्थलों का निरीक्षण कर शांति बनाए रखने की अपील की।1
- यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता1
- आंदर मीरपुर शक्ति उप केंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आज 26 अगस्त को 2 बजे तक रहेगा बाधित,कनीय विधुत अभियंता ने दि जानकारी। आंदर शक्ति उप केंद्र मीरपुर से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति 26 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।मेंटेनेंस कार्य और ईद-ए -मिलाद जुलुश को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान शक्ति उप केंद्र मीरपुर से संचालित सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।वही कनीय विद्युत अभियंता राजीव रंजन ने बताया की शक्ति उपकेंद्र मीरपुर में तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हो गई है।जिसे दूर करने के लिए मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा साथ ही ईद-ए -मिलाद जुलुश है जिसको लेकर आंदर नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने और ईद-ए -मिलाद जुलुश समाप्ति के बाद प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।कनीय विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पानी की मोटर या अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग नियमित रूप से होता है, वे निर्धारित समय से पहले पानी की टंकियां भर लें और जरूरी कार्य निपटा लें,ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।1
- डॉगी रखना भी आसान नहीं बच्चों के जैसे नखरे होते हैं इनको भी1
- फेफना में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी पर 5 वारदातों के आरोप थम्हनपुरा में 18 वर्षीय ऋषिकांत दुबे पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर। स्थानीय लोगों का आरोप—आरोपी पूर्व में भी करीब पांच वारदात कर चुका है, रिकॉर्ड पुलिस के पास होने का दावा। कार्रवाई को लेकर पुलिस पर उठे सवाल। #UPPolice #BalliaPolice #DGP #YogiAdityanath1
- बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया।।सादर अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को शाम समय लगभग 6:00 बजे फेफना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे निवासी थम्मनपुर को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान के द्वारा पेट में चाकू मार दिया गया है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मजरुब को तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की टीम द्वारा मजरुब को BHU हास्पिटल वाराणसी रेफर कर दिया गया है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार की वीडियो बाइट👇1