Shuru
Apke Nagar Ki App…
16 साल की मासूम और शादीशुदा अपहरणकर्ता! पीड़ित पिता ने SP मैनपुरी से लगाई न्याय की गुहार। हैरानी की बात यह है कि थाना कोतवाली मैनपुरी में मुकदमा दर्ज होने और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद, नाबालिग बेटी अब तक बरामद नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का दावा है कि उनकी बेटी को अलीगढ़ के ग्राम रोहिना में छिपाकर रखा गया है, लेकिन वहां जाने पर उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया गया। सवाल यह है कि जब मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, तो वे लड़की का पता क्यों नहीं उगल रहे? क्या पुलिस प्रशासन पर कोई दबाव है? इस वीडियो को शेयर करें ताकि यह आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचे। अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
GD NEWS NETWORK
16 साल की मासूम और शादीशुदा अपहरणकर्ता! पीड़ित पिता ने SP मैनपुरी से लगाई न्याय की गुहार। हैरानी की बात यह है कि थाना कोतवाली मैनपुरी में मुकदमा दर्ज होने और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद, नाबालिग बेटी अब तक बरामद नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का दावा है कि उनकी बेटी को अलीगढ़ के ग्राम रोहिना में छिपाकर रखा गया है, लेकिन वहां जाने पर उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया गया। सवाल यह है कि जब मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, तो वे लड़की का पता क्यों नहीं उगल रहे? क्या पुलिस प्रशासन पर कोई दबाव है? इस वीडियो को शेयर करें ताकि यह आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचे। अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैनपुरी जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया, जब इंटरमीडिएट की छात्रा मानसी गंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानसी ने कुल 500 में से 458 अंक हासिल कर 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और अपने परिवार तथा पूरे जनपद का नाम रोशन किया। मानसी गंगा कोतवाली क्षेत्र के गोसलपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता एक साधारण किसान हैं, जबकि उनकी मां विकलांग हैं। आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद मानसी ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। वह दो बहनों में से एक हैं और परिवार में कोई भाई नहीं है, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। मानसी ने बताया कि उनकी मां को अक्सर समाज के ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन उन्होंने उन बातों को अपनी प्रेरणा बना लिया। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर यह सफलता हासिल की। मानसी एससीएमडी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देती हैं। मानसी का सपना है कि वह एनडीए में चयनित होकर भारतीय सेना में अधिकारी बनें और देश की सेवा करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील शाक्य ने मानसी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस सफलता से पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है।1
- Haryanvi Music Industry की उभरती सितारा Divyanka Sirohi का 21 अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। आखिर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन वाले घर में उस रात क्या हुआ था? भाई को भेजे गए आखिरी मैसेज में दिव्यांका ने क्या कहा? जानिए पूरी सच्चाई। [Video Summary] इस वीडियो में देखिए दिव्यांका सिरोही की मौत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी: कैसे घर में मिली दिव्यांका की लाश? परिवार ने हार्ट अटैक और सिर की चोट पर क्या दावा किया? मौत से कुछ घंटे पहले भाई के साथ हुई आखिरी बातचीत। इंस्टाग्राम पर 13 लाख फॉलोअर्स वाली स्टार का बुलंदशहर से शुरू हुआ सफर। दिव्यांका ने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया था। उनके अचानक चले जाने से पूरे हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। सच्ची श्रद्धांजलि के लिए वीडियो को अंत तक देखें और कमेंट में RIP जरूर लिखें।1
- हैरानी की बात यह है कि थाना कोतवाली मैनपुरी में मुकदमा दर्ज होने और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद, नाबालिग बेटी अब तक बरामद नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का दावा है कि उनकी बेटी को अलीगढ़ के ग्राम रोहिना में छिपाकर रखा गया है, लेकिन वहां जाने पर उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया गया। सवाल यह है कि जब मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, तो वे लड़की का पता क्यों नहीं उगल रहे? क्या पुलिस प्रशासन पर कोई दबाव है? इस वीडियो को शेयर करें ताकि यह आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचे। अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।1
- गाड़ी पंचर होने की वजह से दूल्हे की बारात 2 घंटे देरी से पहुंची, बारात लेट पहुंची तो डीजे वाले ने डीजे बजाने से मना कर दिया,, क्योंकि उसकी 11:00 बजे दूसरी जगह बुकिंग थी. इसी बात को लेकर बारातियों ने मिलकर डीजे वाले को पीट दिया. डीजे वाले ने पुलिस को कॉल मिलाया,, अब सभी बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है, और पुलिस के साथ-साथ डीजे वाले भैया भी जमकर लाठियां भांज रहे है।1
- Post by Devendra Kumar1
- 🔥 फिरोजाबाद से बड़ी खबर आगरा निवासी पीसीएस अधिकारी राखी शर्मा, जो 4 सितंबर 2024 से टूंडला तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं, ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में उन्होंने डीएम रमेश रंजन पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि ओएसडी के माध्यम से आईफोन मंगवाया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अब सभी की नजर शासन की कार्रवाई पर टिकी है। 👉 क्या होगी निष्पक्ष जांच? क्या मिलेगी न्याय? #फिरोजाबाद #PCS #राखीशर्मा #योगीआदित्यनाथ #UPNews #BreakingNews1
- एटा मंडी के विभिन्न क्रय केंद्रों का अधिकारियों ने लिया जायजा। किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर दिया गया जोर। बारदाने की उपलब्धता और इलेक्ट्रॉनिक कांटों की नियमित जांच के निर्देश। तौल में पारदर्शिता न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी। पेयजल, छाया, बैठने और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश। क्रय केंद्रों पर दलाली और अवैध गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने के निर्देश। किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने पर प्रशासन का फोकस।3
- मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में एक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक इस दर्दनाक घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद मौके से 11 जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि घाटी क्षेत्र में वाहनों के ब्रेक फेल होने की समस्या लगातार सामने आती रही है, जिसके चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाटी के खराब स्ट्रक्चर को लेकर कई बार शिकायतें National Highways Authority of India से की जा चुकी हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। बता दे कि हादसे के बाद वाहन में आग लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे कई लोग जिंदा जल गए। मृतकों में राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर और जिगना के श्री निवासधाम के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य शवों की पहचान की कोशिश जारी है।1