Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर में मिला लेपर्ड का शवः अधिकारी बोले- मौत का कारण दो तेंदुओं के बीच आपसी लड़ाई हो सकती है राजधानी के नाहरगढ़ अभ्यारण्य में एक फीमेल लेपर्ड की मौत का मामला सामने आने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार दोपहर नायला बाग नाके के पास वन विभाग के कर्मचारियों को लेपर्ड का शव मिला। इसके बाद तुरंत पोस्टमार्टम करवाया गया। वन विभाग के रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार प्रारंभिक जांच में लेपर्ड की मौत का कारण आपसी संघर्ष सामने आ रहा है। संभावना है कि दो लेपर्ड के बीच हुई लड़ाई में फीमेल लेपर्ड के शरीर पर गंभीर चोटें आई। इससे उसकी मौत हो गई। लेपर्ड का शव करीब दो से तीन दिन पुराना होने की संभावना है। बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच लेपर्ड का शव मिला। इसकी उम्र डेढ़ से 2 साल के बीच है।
Anil Verma

More news from राजस्थान and nearby areas
- लाडनूं विधायक मुकेश भाकर व कोमल मीणा (RJS) को शादी सोशल मीडिया पर इन दिनों नागौर जिले(Nagaur) की लाडनूं विधानसभा(Ladnu MLA) सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर(Mukesh Bhakar) अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। वजह कोई राजनीतिक बयान या आंदोलन नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला है। 9 मार्च को होने जा रही उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर(Mukesh Bhakar Marriage) वायरल हो गया है, जिसके बाद यह विवाह प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है।छात्र राजनीति में सियासत के मैदान में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाले भाकर को इस बार प्यार के मैदान में (RJS Komal Meena)कोमल मीणा ने 'क्लीन बोल्ड' कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर वह शख्सियत कौन है, जिसने राजस्थान के इस फायरब्रांड युवा नेता का दिल जीता है।1
- Post by Kishor Singh Rajput2
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश और विशेषकर हमारे राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे हमारे निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश के ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुलेंगे, जिससे निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।1
- तापसी पन्नू आज जयपुर मे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के सिलसिले में आईं #bollywood #trendingreel #jaipur #trendingvideo #viralvideoシ #viralvideochallenge #viralvideo #viralvideoシfyp #viralvideoreelsfb #videoviralシ #videoviral #tapsipannu1
- राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां हिट एंड रन की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, साइकिल पर जा रहे चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई है,हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।1
- जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में सीकर रोड पर एक तेज रफ्तार कार के कैटरिंग का काम करके लौट रहे साइकिल सवार तीन मजदूरों को कुचलने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार देर रात तीनों मजदूर अलग-अलग साइकिल से विद्याधर नगर से जालूपुरा कैटरिंग का काम कर घर लौट रहे थे। हालांकि एक्सीडेंट के बाद कार चालक तेजी से कार लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं एक्सीडेंट की सूचना के बाद विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को कांवरिया अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर घायलों का उपचार जारी है। वही एक्सीडेंट में एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव को कांवरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।1
- विराटनगर से खाटूधाम के लिए 21वीं पदयात्रा रवाना,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शाहपुरा में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा किए1
- BBD राजकीय(PG) महाविद्यालय चिमनपुरा से 14 फरवरी को शिफ्ट किया जाएगा बाबा नारायणदास राजकीय कला महाविद्यालय चिमनपुरा शाहपुरा का 14 फरवरी को कॉलेज की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण जानकारी1
- Post by Kishor Singh Rajput1