*जर्जर विद्यालय भवनों पर डीएम सख्त, शेष का मूल्यांकन कर ध्वस्तीकरण करने के दिए निर्देश* *स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम सख्त, बिजली से लेकर सफाई तक पर दिए निर्देश* *बाल वाटिका केंद्रों के संचालन को लेकर डीएम ने दिए अधिकारियों को दिए निर्देश* *स्टील के बर्तनों में ही बनेगा मिड-डे मील, डीएम ने रोजाना जांच के दिए निर्देश* *आंगनबाड़ी केंद्र समय से खोलें, बाल वाटिका शिक्षा सुनिश्चित करें: डीएम* बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका केंद्रों के संचालन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मिल योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में 517 विद्यालयों के भवन जर्जर हैं, जिनमें से 503 जर्जर भवनों का मूल्यांकन कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में स्थित जर्जर विद्यालय भवनों का शेष मूल्यांकन भी जल्द पूरा कराया जाए और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों की नीलामी से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही सभी ग्राम पंचायत भवनों पर नीलामी संबंधी सूचना चस्पा कराई जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। जिन विद्यालयों के जर्जर भवन टूट चुके हैं, वहां पढ़ने वाले बच्चों को कहां स्थानांतरित किया जाएगा और नए भवन के निर्माण की व्यवस्था किस स्थान पर होगी, इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि 48 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्युत कनेक्शन से वंचित विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही सभी विद्यालय परिसरों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने तथा पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियों की भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की जानकारी भी मांगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कितने दिव्यांग बच्चे हैं, कितने बच्चों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है और किन बच्चों को अभी तक आवश्यक उपकरण नहीं मिले हैं, इसकी सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या गलत खबरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। विद्यालयों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए। खाना बनाने वाले स्थान पर साफ-सफाई रखने तथा स्टील के बर्तनों में ही भोजन पकाने को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन जांच कराने को कहा। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा सभी विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे विद्यालयों की जांच करने के निर्देश दिए, जो वर्तमान में खाली हैं उन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वहां बाल वाटिका केंद्र संचालित किए जा सकें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों पर आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका केंद्र और बाल पेंटिंग के माध्यम से आकर्षक रूप से प्रदर्शित कराया जाए। वहीं, जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि केंद्र समय से खुलें और बच्चों को बाल वाटिका की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- बागी बलिया के लाल विवेक यादव की शानदार एंट्री! 🇮🇳 दुबहर क्षेत्र के रामपुर टीढ़ी गांव निवासी विवेक कुमार यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जिले का मान बढ़ाया है। पहली बार वर्दी पहनकर गृह जनपद पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से लेकर भृगु मंदिर तक लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हर तरफ भारत माता की जय और विवेक के सम्मान में नारे गूंजते रहे। विवेक के पिता यूपी पुलिस में रहे हैं। पिता का जो सपना अधूरा रह गया था, उसे बेटे ने कंधों पर सितारे सजाकर पूरा कर दिखाया। 🇮🇳 युवाओं को विवेक का संदेश भी प्रेरणादायक है— “शिकायतें छोड़ो, खुद पर काम करो... मंजिल जरूर मिलेगी।” ❤️ बलिया के इस जांबाज बेटे को दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳 #VivekYadav #Lieutenant #IndianArmy #Ballia #बलिया #जयहिंद #IndianArmyPride1
- 🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe1
- बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद बलिया।। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भुवाल साहनी, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इस दौरान आभूषण और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी की गई थी। मामले में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम ने ग्राम मनियारी-जसांव मार्ग से दोपहर 13:45 बजे मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,224 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध बलिया के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी और कांस्टेबल विभूति यादव शामिल रहे।1
- सहयोग शिविर बना सहारा, ग्यासपुर में जमाबंदी की गड़बड़ी तुरंत ठीक सिसवन/ग्यासपुर। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्यासपुर शिविर में राजेन्द्र यादव ने जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कागजात देखते ही मौके पर ही जमाबंदी ठीक करा दी। पीड़ित ने कहा, अब महीनों नहीं, मिनटों में हो रहा है काम।1
- पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।1
- Ganesh pujan samaroh ke taraf se hamare samiti sabhi parivar ko Hardik shubhkamnaen dete hue Jay ho ganpati bappa moriya Ganesh Bhagwan ki aarti sham ko Jaan se manae gai hamare hamare samiti ki taraf se Ganesh pujan ke madhyam se sabhi deshvasiyon aur mere parivar ko Ganesh ji ki hamesha aashirwad banae rakhen aur Har parivar ko Khushi milta rahe yah hamare samiti ki taraf se Ganesh ji ki se kamna Karte Hain ganpati bappa moriya ganpati bappa moriya ganpati bappa moriya4
- जीतन राम की पार्टी हम पार्टी के जगदीशपुर नगर अध्यक्ष बने अजीत कुमार सोनी देखें व सुनें -1
- बलिया जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची सैकड़ो महिला अपने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय1