Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीतिश जी को तो जहाँ ले जाते हैं बेचारे जाते हैं . . . टेंशन नहीं है डा अनुज जीत रहे हैं : अनंतसिंह Mobile Tv News
मोबाइल टीवी न्यूज
नीतिश जी को तो जहाँ ले जाते हैं बेचारे जाते हैं . . . टेंशन नहीं है डा अनुज जीत रहे हैं : अनंतसिंह Mobile Tv News
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र और बेगूसराय जिले में दशहरा पर्व को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन ने संपन्न करवाया. शहर के बड़ी पक्की पोखर में सभी प्रतिमा का विसर्जन किया गया. दुर्गा समिति के ने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन को दशहरा पर्व संपन्न कराने धन्यवाद और शुक्रिया किया.3
- नीतिश जी को तो जहाँ ले जाते हैं बेचारे जाते हैं . . . टेंशन नहीं है डा अनुज जीत रहे हैं : अनंतसिंह Mobile Tv News1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर हुई बैठक, दिए कई निर्देश कार्यालय कक्ष में DM रिची पांडे की अध्यक्षता में आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार की देर रात 10:00 बजे मिली. बैठक के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्र के भूतल पर होने का सत्यापन करने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिले में निर्वाचन की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इस मौके पर संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन में हवाई फायरिंग करने के मामले में हथियार जप्त एवं 01 गिरफ्तार दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन में हवाई फायरिंग करने के मामले में हथियार जप्त एवं 01 गिरफ्तार दिनांक-21.10.2026 को लखीसराय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के क्रम में एक वायरल विडियो प्राप्त हुआ, जिसमें दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के क्रम में दो व्यक्तियों द्वारा बंदूक से हवाई फायरिंग की जा रही है। उक्त विडियो के सत्यापन हेतु सभी थाना को निर्देशित किया गया, जिसमें सत्यापन के पश्चात् उक्त वायरल विडियो मानिकपुर थाना क्षेत्र के चकशिवगंज का पाया गया।वायरल विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान 1. अमित कुमार आरोही उर्फ गुड्डु, पे०-अनिल कुमार साह, सा०-चकशिवगंज, थाना-मानिकपुर, 2. अंकित कुमार, पे०-नारायण प्रसाद साह, सा०-बिजली ऑफिस गली, वार्ड नं0-14, थाना-सूर्यगढ़ा, दोनों जिला-लखीसराय के रूप में की गई।वायरल विडियो में दिख रहा हथियार 315 राईफल है, जो कि लाइसेंसी (Licensed) है, तथा उक्त हथियार का लाइसेंस अमित कुमार के पिता अनिल कुमार साह, पे०-स्व० कमलेश्वरी प्रसाद साह, सा०-चकशिवगंज, थाना-मानिकपुर, जिला-लखीसराय के नाम पर है। सत्यापन उपरांत पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देशानुसार वायरल विडियो के आधार पर मानिकपुर थाना कांड संख्या-142/26, दिनांक-21.10.2026 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया। थाना द्वारा उक्त कांड में कार्रवाई करते हुए हथियार एवं कारतूस को जप्त कर लिया गया है तथा विडियो में दिख रहे व्यक्ति अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल विडियो में हथियार को AK-56 बताया जा रहा है, जिसका लखीसराय पुलिस खंडन करती है। उक्त हथियार के सत्यापन से ज्ञात हुआ कि वह एक 315 राईफल है। हथियार 315 राईफल के लाइसेंस को रद्द करने के लिए उचित माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता 1. अंकित कुमार, पे०-नारायण प्रसाद साह, सा०-बिजली ऑफिस गली, वार्ड नं0-14, थाना-सूर्यगढ़ा, जिला-लखीसराय ।बरामदगी-1. .315 राईफल- 01 और कारतूस - 45 जप्त किया गया। लखीसराय पुलिस आमजनों से अपील करती है कि हर्ष / हवाई फायरिंग करना, सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना/ रील बनाना अपराध की श्रेणी में आते है। ऐसा करने से आपके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।1
- बेगूसराय में तेघरा प्रखंड #स्नान के दौरान #गंगा नदी में डूबने से कक्षा के# छात्र की #मौत1
- मुंगेर में रास्ते व कुर्सी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष; जमकर चले ईंट-पत्थर, महिलाओं समेत 9 घायल जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में गुरुवार की सुबह रास्ते और कुर्सी पर बैठने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं और गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा लाठी-डंडों और भीषण पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हिंसक झड़प में महिलाओं सहित दोनों पक्षों के कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक आनंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। पत्थरबाजी और लाठी के वार से घायल हुए लोगों में एक पक्ष से वसंत कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, रीता देवी, गगन कुमार, काजल कुमारी और भारती कुमारी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से विपुल कुमार सिंह, मुकुल कुमार सिंह और मोनू कुमार सिंह गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मुंगेर में रास्ते व कुर्सी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष; जमकर चले ईंट-पत्थर, महिलाओं समेत 9 घायल जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में गुरुवार की सुबह रास्ते और कुर्सी पर बैठने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं और गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा लाठी-डंडों और भीषण पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हिंसक झड़प में महिलाओं सहित दोनों पक्षों के कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक आनंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। पत्थरबाजी और लाठी के वार से घायल हुए लोगों में एक पक्ष से वसंत कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, रीता देवी, गगन कुमार, काजल कुमारी और भारती कुमारी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से विपुल कुमार सिंह, मुकुल कुमार सिंह और मोनू कुमार सिंह गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।1
- बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र बड़ी दुर्गा को लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। जगह-जगह भक्तों ने मां का आशीर्वाद दिया और एक झलक मां को देखने के लिए लोग दूर-दूर से बेगूसराय के बड़ी ।पोखर स्थित। बड़ी दुर्गा मां के प्रतिमा को विसर्जन किया जाएगा।4