logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को सुजानपुर एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।   जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।।

1 day ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 day ago
2ea82bf6-5dab-456c-8a93-c2aa85053a80

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को सुजानपुर एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।   जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।।

  • user_User6683
    User6683
    Kangra, Himachal Pradesh
    💣
    59 min ago
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में मध्य रात्रि अज्ञात चोर आ रहे हैं! इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और सुरक्षा कर्मी लगाने की उठाई मांग है अस्पताल में एडमिट हुए पेशेंट बोले कि कमरों में कुंडीया नहीं लगी है
    1
    सुजानपुर
सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में मध्य रात्रि अज्ञात चोर आ रहे हैं! 
इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और सुरक्षा कर्मी लगाने की उठाई मांग है
अस्पताल में एडमिट हुए पेशेंट बोले कि कमरों में कुंडीया नहीं लगी है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।   इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें। इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। ------ सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।
    2
    हमीरपुर 
सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।  
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें।
इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।
समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
------
सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब
समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बंगाणा, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाम लाल चौधरी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग टूर्नामेंट में नेशनल टेक्निकल ऑफिसियल (मुख्य रेफरी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता 04 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक Shivaji University, Kolhapur द्वारा आयोजित की जा रही है। शाम लाल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रेफरी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें खेल को एक नए दृष्टिकोण से देखने और तकनीकी नियमों के निष्पक्ष संचालन में योगदान देने का अवसर देगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
    1
    बंगाणा, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाम लाल चौधरी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग टूर्नामेंट में नेशनल टेक्निकल ऑफिसियल (मुख्य रेफरी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता 04 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक Shivaji University, Kolhapur द्वारा आयोजित की जा रही है।
शाम लाल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रेफरी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें खेल को एक नए दृष्टिकोण से देखने और तकनीकी नियमों के निष्पक्ष संचालन में योगदान देने का अवसर देगा।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हिमकोफेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कार्यकाल बढ़ा विक्रम शर्मा को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स चेयरमैन नियुक्त ll नहीं बने हैं हिमकोफेड के अध्यक्ष सिर्फ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रहेंगे अध्यक्ष
    1
    हिमकोफेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स  का कार्यकाल बढ़ा  विक्रम शर्मा को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स चेयरमैन नियुक्त ll नहीं बने हैं हिमकोफेड के अध्यक्ष सिर्फ  बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रहेंगे अध्यक्ष
    user_SHARMA AS
    SHARMA AS
    its A Digital news website and web tv कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जोगिंदर नगर मेले की सांस्कृतिक संध्या में ईशांत भारद्वाज के गानों SP, SDM, तहसीलदार सहित थिरका पूरा पंडाल।
    1
    जोगिंदर नगर मेले की सांस्कृतिक संध्या में ईशांत भारद्वाज के गानों SP, SDM, तहसीलदार सहित थिरका पूरा पंडाल।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित एक दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदार विनोद की दुकान के अंदर भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर दिखाई दिया। सांप चुपचाप दुकानदार की कुर्सी के पीछे बैठा हुआ था । जैसे ही विनोद की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों को दूर रहने को कहा और मामले की सूचना रामपुर के स्नेक कैचर को दी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर जितेंद्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बड़ी सावधानी और सूझबूझ के साथ रसल वाइपर को रेस्क्यू किया। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन जितेंद्र ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि रसल वाइपर बेहद जहरीला और आक्रामक स्वभाव का सांप होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले तो वे झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं। सही समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचाई जा सकती है।
    1
    ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित एक दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदार विनोद की दुकान के अंदर भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर दिखाई दिया। सांप चुपचाप दुकानदार की कुर्सी के पीछे बैठा हुआ था । जैसे ही विनोद की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों को दूर रहने को कहा और मामले की सूचना रामपुर के स्नेक कैचर को दी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर जितेंद्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बड़ी सावधानी और सूझबूझ के साथ रसल वाइपर को रेस्क्यू किया। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन जितेंद्र ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि रसल वाइपर बेहद जहरीला और आक्रामक स्वभाव का सांप होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले तो वे झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं। सही समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचाई जा सकती है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ग्यारहवां सत्र संपन्न हो चुका है, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर, विधानसभा का उपयोग जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जाता है, परंतु हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने इस पवित्र मंच को अपनी निजी ढाल और परिवार के व्यापारिक बचाव का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता ने एक प्रतिनिधि इसलिए चुना था कि वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगा और हाल करवायेगा। लेकिन पूरे सत्र के दौरान विधायक ने केवल अपने भाई, चाचा और अपने डूबते हुए अवैध कारोबार का विलाप करते नजर आए। यह न केवल विधायक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि हमीरपुर की उस जनता के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिसने उन्हें सदन में अपनी आवाज़ बनाकर भेजा था। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि अवैध खनन जैसे गंभीर अपराध पर विधायक आशीष शर्मा का तर्क सुनकर प्रदेश दंग है। उनका कहना है कि— "अगर रॉयल्टी या पेनल्टी बाकी थी, तो सीधे पैसे जमा करवा लेते, एफआईआर की क्या जरूरत थी?" यह बयान कानून-व्यवस्था का सीधा अपमान है। क्या अब प्रदेश में अपराध करने का नया तरीका यह होगा कि 'पकड़े जाओ तो पैसे दे दो, और न पकड़े गए तो मौज करो '? एक चुने हुए विधायक द्वारा सदन में ऐसी भाषा का प्रयोग करना यह दर्शाता है कि वे स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं। आशीष शर्मा ने अपने स्वार्थ के लिए अपने कारोबार को अपने सगे भाई और चाचा के नाम पर स्थानांतरित कर दिया और सारा अवैध कारोबार का सारा दोष अपने परिवार के सर मढ़ दिया । उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भी, उनके व्यवहार में न तो कोई पश्चाताप है और न ही नैतिकता। 'शराफत' का जो चोला ओढ़कर उन्होंने हमीरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह किया था, वह अब तार-तार हो चुका है। सच सबके सामने आ रहा है कि उनके लिए विधायक का पद केवल अपने निजी साम्राज्य को बचाने का एक जरिया मात्र है।
    1
    हमीरपुर
कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ग्यारहवां सत्र संपन्न हो चुका है, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर, विधानसभा का उपयोग जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जाता है, परंतु हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने इस पवित्र मंच को अपनी निजी ढाल और परिवार के व्यापारिक बचाव का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता ने एक प्रतिनिधि इसलिए चुना था कि वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगा और हाल करवायेगा। लेकिन पूरे सत्र के दौरान विधायक  ने केवल अपने भाई, चाचा और अपने डूबते हुए अवैध कारोबार का विलाप करते नजर आए। यह न केवल विधायक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि हमीरपुर की उस जनता के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिसने उन्हें सदन में अपनी आवाज़ बनाकर भेजा था।
कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि अवैध खनन जैसे गंभीर अपराध पर विधायक आशीष शर्मा का तर्क सुनकर प्रदेश दंग है। उनका कहना है कि— "अगर रॉयल्टी या पेनल्टी बाकी थी, तो सीधे पैसे जमा करवा लेते, एफआईआर की क्या जरूरत थी?" यह बयान कानून-व्यवस्था का सीधा अपमान है। क्या अब प्रदेश में अपराध करने का नया तरीका यह होगा कि 'पकड़े जाओ तो पैसे दे दो, और न पकड़े गए तो मौज करो '? एक चुने हुए विधायक द्वारा सदन में ऐसी भाषा का प्रयोग करना यह दर्शाता है कि वे स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं। आशीष शर्मा ने अपने स्वार्थ के लिए अपने कारोबार को अपने सगे भाई और चाचा के नाम पर स्थानांतरित कर दिया और सारा अवैध कारोबार का सारा दोष अपने परिवार के सर मढ़ दिया ।
उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भी, उनके व्यवहार में न तो कोई पश्चाताप है और न ही नैतिकता। 'शराफत' का जो चोला ओढ़कर उन्होंने हमीरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह किया था, वह अब तार-तार हो चुका है। सच सबके सामने आ रहा है कि उनके लिए विधायक का पद केवल अपने निजी साम्राज्य को बचाने का एक जरिया मात्र है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.