आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह 14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार हमीरपुर सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें। इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। ------ सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।
आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह 14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार हमीरपुर सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह
मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें। इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। ------ सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।
- हमीरपुर सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें। इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। ------ सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।2
- Post by Dinesh Kumar1
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटेहडी स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू रानी ने स्कूल में रिटेल ट्रेड लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं के छात्र इस शैक्षणिक सत्र से रिटेल को वोकेशनल कोर्स में विकल्प के विषय के रूप में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोकेशनल शिक्षा में रिटेल मैनेजमेंट का क्षेत्र भारत में सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक है। रिटेल वोकेशनल टीचर श्री अमन शर्मा ने कहा कि इसमें स्टोर मैनेजर, रिटेल बायर, विजुअल मर्चेंडाइज़र और ई-कॉमर्स मैनेजर जैसे पदों के साथ, 12वीं या डिग्री (B.Voc) के बाद ई-कॉमर्स, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड रिटेलिंग में नौकरियों की बेहतरीन संभावनाएं मौजूद हैं। रिटेल ट्रेड अध्यापक अमन शर्मा ने छात्रों को बताया कि यह क्षेत्र अपना खुद का रिटेल व्यवसाय या स्टोर शुरू करने के लिए भी कौशल प्रदान करता है। रिटेल में करियर बनाने के लिए धैर्य, संचार कौशल और ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने की क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में छात्र और अध्यापक मौजूद रहे।1
- सुजानपुर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुजानपुर बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रागण में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारा लगाया गया ! इस भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया!4
- ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का गांव में उस समय हडक़ंप मच गया जब स्थानीय निवासी राजिंद्र कुमार की पशुशाला में एक किलबैक प्रजाति का मादा सांप दिखाई दिया। सांप के दिखाई देते ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर के स्नैक कैचर जतिंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पाया गया कि यह एक मादा किलबैक सांप है, जिसके साथ उसके अंडे भी मौजूद थे। स्नैक कैचर ने बेहद सतर्कता और कुशलता के साथ सांप और उसके अंडों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया, ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। रेस्क्यू के बाद सांप और उसके अंडों को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान स्नैक कैचर ने लोगों को जागरूक भी किया और बताया कि किलबैक सांप आमतौर पर जहरीले नहीं होते और इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और खुद से कोई जोखिम भरा कदम उठाने की बजाय विशेषज्ञों को बुलाएं।1
- घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।1
- हमीरपुर की सड़कों पर सियासत गरम 🔥 राजेंद्र राणा का बड़ा हमला | “सिस्टम गड्ढों में”1
- हमीरपुर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ग्यारहवां सत्र संपन्न हो चुका है, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर, विधानसभा का उपयोग जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जाता है, परंतु हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने इस पवित्र मंच को अपनी निजी ढाल और परिवार के व्यापारिक बचाव का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता ने एक प्रतिनिधि इसलिए चुना था कि वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगा और हाल करवायेगा। लेकिन पूरे सत्र के दौरान विधायक ने केवल अपने भाई, चाचा और अपने डूबते हुए अवैध कारोबार का विलाप करते नजर आए। यह न केवल विधायक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि हमीरपुर की उस जनता के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिसने उन्हें सदन में अपनी आवाज़ बनाकर भेजा था। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि अवैध खनन जैसे गंभीर अपराध पर विधायक आशीष शर्मा का तर्क सुनकर प्रदेश दंग है। उनका कहना है कि— "अगर रॉयल्टी या पेनल्टी बाकी थी, तो सीधे पैसे जमा करवा लेते, एफआईआर की क्या जरूरत थी?" यह बयान कानून-व्यवस्था का सीधा अपमान है। क्या अब प्रदेश में अपराध करने का नया तरीका यह होगा कि 'पकड़े जाओ तो पैसे दे दो, और न पकड़े गए तो मौज करो '? एक चुने हुए विधायक द्वारा सदन में ऐसी भाषा का प्रयोग करना यह दर्शाता है कि वे स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं। आशीष शर्मा ने अपने स्वार्थ के लिए अपने कारोबार को अपने सगे भाई और चाचा के नाम पर स्थानांतरित कर दिया और सारा अवैध कारोबार का सारा दोष अपने परिवार के सर मढ़ दिया । उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भी, उनके व्यवहार में न तो कोई पश्चाताप है और न ही नैतिकता। 'शराफत' का जो चोला ओढ़कर उन्होंने हमीरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह किया था, वह अब तार-तार हो चुका है। सच सबके सामने आ रहा है कि उनके लिए विधायक का पद केवल अपने निजी साम्राज्य को बचाने का एक जरिया मात्र है।1