पलिया क्षेत्र के ग्राम बोझवा में आग से तीन परिवारों का हुआ भारी नुकसान आग से घर जलकर राख, प्रशासन ने तात्कालिक राहत प्रदान की पलिया क्षेत्र के ग्राम बोझवा में आज लगभग 05:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना ने तीन परिवारों को झकझोर कर रख दिया। आग इतनी भीषण थी कि इसने विक्रम, छत्रपाल और कौशल पुत्रगण खुशीराम के घरों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, लेखपाल अजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवारों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की की जा रही है और वाकी सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जाएगा और शीघ्र ही पीड़ितों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन की ओर से जल्द ही राहत कार्यों को पूरा किया जाएगा ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। यह घटना क्षेत्र में चिंता का विषय बन गई है, और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्दी से जल्दी मदद की उम्मीद कर रहे हैं। विक्रम, छत्रपाल और कौशल पुत्रगण खुशीराम ने बताया कि वो लोग खेतों पर काम करने गये हुए थे। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे अपने बच्चे और जानवर बाहर निकाल पाए। वाकी सब जलकर राख हो गया। बताया कि घर में रखा लाखों का सामान जल गया है।

- Post by अमित कुमार3
- लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम बौधिया कलां में बीमारी से मरी एक गाय को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा गौकशी की फर्जी अफवाह फैलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से गांव में संभावित बड़ा उपद्रव टल गया। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी किसान दूंदी यादव की गाय बीमारी के कारण मर गई थी। मृत पशु को दूंदी यादव ने ग्रामीणों की मदद से नहर किनारे डाल दिया था। रात में जंगली जानवरों द्वारा शव को नोचने से वह क्षत-विक्षत हो गया, जिसे आधार बनाकर कुछ लोगों ने गौकशी की झूठी अफवाह फैलानी शुरू कर दी। आरोप है कि गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से व्हाट्सएप, वीडियो और भड़काऊ साम्प्रदायिक संदेशों के माध्यम से गलत सूचना प्रसारित की। इसके चलते कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मझगई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और किसान दूंदी यादव के घर पहुंचकर तथ्य जुटाए। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि गाय की मृत्यु बीमारी से हुई थी। ग्रामीणों ने गौकशी की अफवाह को निराधार बताया और इसके साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। पुलिस ने बताया कि फर्जी और भ्रामक संदेश फैलाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की बात कही गई है। ग्रामवासियों ने समय पर हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।3
- कहने और करने में बहुत बड़ा फर्क होता है। किसी काम के लिए केवल कहने से काम नहीं चलता, बल्कि उसे करने से काम चलता है। मित्रों मैं बात कर रहा हूं पलिया अग्निशमन विभाग की। आज गुरुवार को पलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा में शाम 5:30 बजे अचानक आग लग गयी। जिससे तीन सगे भाईयों के घर जलकर राख हो गये। आग लगते ही ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन विभाग समय से मौके पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीण खुद आग बुझाने में लग गये। करीब सात बजे यानि कि डेढ़ घंटा देरी से अग्निशमन विभाग की गाड़ी सायरन बजाते और भौकाल बनाते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। दमकल की गाड़ी सायरन बजाती ही रह गयी। ग्रामीणों का कहना था कि पलिया अग्निशमन केन्द्र पर जब से नये केन्द्र प्रभारी आए हैं, तब से क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर समय से दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती है। केन्द्र प्रभारी की इस लापरवाही को लेकर जनता में काफी आक्रोश है।1
- जय हो मराठा सम्राट क्षत्रपति शिवा जी महाराज 🙏 के जन्मोत्सव को सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💪💪 जय भवानी , जय परशुराम 🙏🙏1
- यह लोग कहां से जाकर छोटे-छोटे बच्चों को उठाते हैं और उठाने के बाद उनके कितनी फेफड़े लीवर इसी तरह से और बहुत सारे सामान को अस्पताल में ले जाकर के भेजते हैं अगर इस तरह का कोई भी पकड़ा जाए तो फार्म से पहले उसकी अच्छी धुलाई करें उसके बाद में पुलिस के हवाले कर दी1
- फूलबेहड़ क्षेत्रश्रीनगर में हुआ भयानक एक्सीडेंट युवक की मौके पर मौत ट्रैक्टर से हुआ हादसा1
- राजपाल यादव जैसे जेल से रिहा हुये सीधा अपने गाँव पहुंच गये है वह अपनी भतीजी की मेहंदी रस्म मे डांस करते नजर आये है1
- आग से घर जलकर राख, प्रशासन ने तात्कालिक राहत प्रदान की पलिया क्षेत्र के ग्राम बोझवा में आज लगभग 05:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना ने तीन परिवारों को झकझोर कर रख दिया। आग इतनी भीषण थी कि इसने विक्रम, छत्रपाल और कौशल पुत्रगण खुशीराम के घरों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, लेखपाल अजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवारों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की की जा रही है और वाकी सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जाएगा और शीघ्र ही पीड़ितों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन की ओर से जल्द ही राहत कार्यों को पूरा किया जाएगा ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। यह घटना क्षेत्र में चिंता का विषय बन गई है, और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्दी से जल्दी मदद की उम्मीद कर रहे हैं। विक्रम, छत्रपाल और कौशल पुत्रगण खुशीराम ने बताया कि वो लोग खेतों पर काम करने गये हुए थे। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे अपने बच्चे और जानवर बाहर निकाल पाए। वाकी सब जलकर राख हो गया। बताया कि घर में रखा लाखों का सामान जल गया है।1