logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरादाबाद स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख से अधिक राजस्व वसूला मुरादाबाद स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख से अधिक राजस्व वसूला मुरादाबाद। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और रेलवे परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में मंगलवार, 25 अगस्त को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान कुल 237 मामलों में ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव की उपस्थिति में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हरि सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री भावेश शर्मा, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा नौ रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने संयुक्त रूप से सघन टिकट जांच की। अभियान के दौरान मुरादाबाद स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों के साथ ही कुल 27 रेलगाड़ियों में टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 122 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹81,060 का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, अनियमित यात्रा के 93 मामलों में ₹63,175 तथा स्टेशन एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने के 22 मामलों में ₹6,500 का राजस्व अर्जित किया गया। इस प्रकार विशेष अभियान में कुल 237 मामलों से ₹1,50,735 का राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे के नियमों का पालन करें तथा ट्रेनों और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सघन टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है। मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

5 hrs ago
user_Ajeet Mishra
Ajeet Mishra
Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
5 hrs ago
610f63ef-504c-4bcf-adcd-e80fc8e95765

मुरादाबाद स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख से अधिक राजस्व वसूला मुरादाबाद स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख से अधिक राजस्व वसूला मुरादाबाद। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और रेलवे परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में मंगलवार, 25 अगस्त को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के

f99ed0b6-ad43-4ef5-ad6a-25b39e817469

निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान कुल 237 मामलों में ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव की उपस्थिति में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हरि सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री भावेश शर्मा, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा नौ रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने संयुक्त रूप से सघन टिकट जांच की। अभियान के दौरान मुरादाबाद स्टेशन के विभिन्न

412cd25f-ed97-4645-96f2-7a821f7a9858

प्लेटफॉर्मों के साथ ही कुल 27 रेलगाड़ियों में टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 122 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹81,060 का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, अनियमित यात्रा के 93 मामलों में ₹63,175 तथा स्टेशन एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने के 22 मामलों में ₹6,500 का राजस्व अर्जित किया गया। इस प्रकार विशेष अभियान में कुल 237 मामलों से ₹1,50,735 का राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील

24fae497-b3be-497d-b5c6-7c35926299a1

की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे के नियमों का पालन करें तथा ट्रेनों और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सघन टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है। मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया
    1
    ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।
    4
    शाहजहांपुर यूपी।

11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन।

ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई।

शाहजहांपुरके  खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11  दिनों तक आयोजित इस  शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक  प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस  ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने  तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की  कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में  दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।
    1
    जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला
शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व*** शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।
    1
    ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व***
शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर  पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया।
पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया।
शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए। कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
    1
    मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व
मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए।
कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    1
    बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी


बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें #शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। #काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे #निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। Suresh Kumar Khanna
    1
    #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें

#शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। 

#काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे 

#निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। 
Suresh Kumar Khanna
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है? वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान। DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन
    2
    वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई

शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है?

वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान।
DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh 
Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.