संस्था प्रधान अपनी क्षमता संवर्धन कर विद्यालयों को उत्कृष्टता का कैन्द्रबनाए बलाई उम्मेद जोया नाडोल पाली शुरू ऐप्स रिपोर्टर संस्था प्रधान अपनी क्षमता संवर्धन कर विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए -बलाई देसूरी 11मई। संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी है। संस्था प्रधान इक्कीसवीं सदी की चुनौससतियों के अनुरूप अपनी क्षमताओं का संवर्धन कर अपने विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए। उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में आयोजित देसूरी ब्लाक उच्च माध्यमिक संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्पीठ के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए। बलाई ने कहा कि इक्कीसवीं सदी में विभागीय चुनौतियां बढ़ने से संस्था प्रधानों से अपेक्षाएं बढ़ी है। विभाग की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने के लिए हमारी क्षमताओं के संवर्धन में यह वाक्पीठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने विद्यालयों में चल रहे पुस्तकालयों को जीवंत व सक्रिय बनाने व नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। माली ने कहा कि हमें विद्यालयों में युगानुकुल परिवर्तन लाकर विद्यालय को समाज परिवर्तन का केंद्र बनाना होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रशासक केसाराम भील ने की। सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस वाक्पीठ में सर्वप्रथम वाक्पीठ अध्यक्ष उम्मेदराम पालीवाल, सचिव तुलसाराम बोगरेचा व संयोजक जगदीश के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने दो दिवसीय वाक्पीठ में होने वाली वार्ताओं की जानकारी दी। वाक्पीठ के पहले दिन बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के सार्थक प्रयास, जीवंत व सक्रिय पुस्तकालय, विभिन्न छात्रवृतियों व लाभकारी योजनाओं की वार्ता क्रमशः प्रधानाचार्य प्रकाश परमार,एसीबीईओ विजय सिंह माली, प्रधानाचार्य श्रवण लाल ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात प्रधानाचार्य मानसिंह चौहान ने शैक्षिक वातावरण उन्नयन हेतु सहशैक्षणिक गतिविधियों का महत्व, शांतिलाल सोलंकी ने एस एमसी एस डी एम सी गठन, दायित्व और कानूनी शक्तियों व प्रधानाचार्य संदीप देवल ने तनाव प्रबंधन व लीडरशिप विषयक वार्ताएं दी। संयोजक प्रधानाचार्य जगदीश ने आभार व्यक्त किया। वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने बताया कि वाक्पीठ के दूसरे दिन भी विभिन्न विषयों पर वार्ताएं दी जाएगी। वाक्पीठ में ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र देवपाल, मूलचंद मालवीय, सोहनलाल गर्ग ने अपने रचनात्मक सुझाव दिए।इस सत्रारंभ वाक्पीठ में मधु पांडेय, विष्णु दत्त टाक, चंदन सिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह सोलंकी, शंकरलाल माली, नैनाराम पचार, चुन्नीलाल चौधरी, नरेंद्र कुमार, स्नेहलता गोस्वामी व अशोक कुमार समेत देसूरी ब्लाक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष दो बार दो दिवसीय सत्रारंभ व सत्रांत वाक्पीठ आयोजित की जाती है।
संस्था प्रधान अपनी क्षमता संवर्धन कर विद्यालयों को उत्कृष्टता का कैन्द्रबनाए बलाई उम्मेद जोया नाडोल पाली शुरू ऐप्स रिपोर्टर संस्था प्रधान अपनी क्षमता संवर्धन कर विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए -बलाई देसूरी 11मई। संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी है। संस्था प्रधान इक्कीसवीं सदी की चुनौससतियों के अनुरूप अपनी क्षमताओं का संवर्धन कर अपने विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए। उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में आयोजित देसूरी ब्लाक उच्च माध्यमिक संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्पीठ के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए। बलाई ने कहा कि इक्कीसवीं सदी में विभागीय चुनौतियां बढ़ने से संस्था प्रधानों से अपेक्षाएं बढ़ी है। विभाग की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने के लिए हमारी क्षमताओं के संवर्धन में यह वाक्पीठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने विद्यालयों में चल रहे पुस्तकालयों को जीवंत व सक्रिय बनाने व नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। माली ने कहा कि हमें विद्यालयों में युगानुकुल परिवर्तन लाकर विद्यालय को समाज परिवर्तन का केंद्र बनाना होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रशासक केसाराम भील ने की। सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस वाक्पीठ में सर्वप्रथम वाक्पीठ अध्यक्ष उम्मेदराम पालीवाल, सचिव तुलसाराम बोगरेचा व संयोजक
जगदीश के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने दो दिवसीय वाक्पीठ में होने वाली वार्ताओं की जानकारी दी। वाक्पीठ के पहले दिन बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के सार्थक प्रयास, जीवंत व सक्रिय पुस्तकालय, विभिन्न छात्रवृतियों व लाभकारी योजनाओं की वार्ता क्रमशः प्रधानाचार्य प्रकाश परमार,एसीबीईओ विजय सिंह माली, प्रधानाचार्य श्रवण लाल ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात प्रधानाचार्य मानसिंह चौहान ने शैक्षिक वातावरण उन्नयन हेतु सहशैक्षणिक गतिविधियों का महत्व, शांतिलाल सोलंकी ने एस एमसी एस डी एम सी गठन, दायित्व और कानूनी शक्तियों व प्रधानाचार्य संदीप देवल ने तनाव प्रबंधन व लीडरशिप विषयक वार्ताएं दी। संयोजक प्रधानाचार्य जगदीश ने आभार व्यक्त किया। वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने बताया कि वाक्पीठ के दूसरे दिन भी विभिन्न विषयों पर वार्ताएं दी जाएगी। वाक्पीठ में ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र देवपाल, मूलचंद मालवीय, सोहनलाल गर्ग ने अपने रचनात्मक सुझाव दिए।इस सत्रारंभ वाक्पीठ में मधु पांडेय, विष्णु दत्त टाक, चंदन सिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह सोलंकी, शंकरलाल माली, नैनाराम पचार, चुन्नीलाल चौधरी, नरेंद्र कुमार, स्नेहलता गोस्वामी व अशोक कुमार समेत देसूरी ब्लाक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष दो बार दो दिवसीय सत्रारंभ व सत्रांत वाक्पीठ आयोजित की जाती है।
- रानी में रजाई गोदाम में भीषण आग अग्निशमन दल ने समय रहते पाया काबू रिपोर्टर । भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी कस्बे में सोमवार को एक रजाई बिस्तर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई आग लगने की सूचना पुलिस थाना रानी को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई जिसके बाद तुरंत प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी स्थित भारत रजाई बिस्तर गोदाम जिसके संचालक सलीम बाबू खाँ बताए जा रहे हैं गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखी रजाइयों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया आग से गोदाम में रखा बड़ा मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया घटना की सूचना मिलते ही रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुँचा अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो आसपास स्थित रहवासी मकानों एवं अन्य गोदामों में रखा सामान भी आग की चपेट में आ सकता था अग्निशमन दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आसपास के मकानों और गोदामों को सुरक्षित बचा लिया गया आग लगने के दौरान क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा घटनास्थल पर रानी तहसीलदार मोहनलाल थानाधिकारी आनंद कुमार सांखला सहित पुलिस प्रशासन एवं पालिका प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है1
- उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।1
- भामाशाह जयंतीलाल घांची ने तखतगढ़ अस्पताल को भेंट किया डी-फ्रिज, जनसेवा का दिया संदेश सुमेरपुर, 11 मई। तखतगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार शाम सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। भामाशाह जयंतीलाल घांची की ओर से अस्पताल में शव सुरक्षित रखने हेतु डी-फ्रिज भेंट किया गया। यह सहयोग भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश कुमार घांची की प्रेरणा से अस्पताल प्रशासन को प्रदान किया गया। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में कई बार आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों एवं परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल को मिला यह डी-फ्रिज जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जयंतीलाल घांची ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र की 36 कौम एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों में सभी सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर नगरवासियों की ओर से जयंतीलाल घांची का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज नामा ने कहा कि तखतगढ़ नगर के भामाशाह समय-समय पर अस्पताल एवं जनहित कार्यों में अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने इसे सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम सिंह राजपुरोहित, नर्सिंग स्टाफ के परशुराम कुमावत, गजेंद्र सिंह, महेश रावल, खेताराम सुथार, लक्ष्मण कुमार घांची, पीराराम कुमावत, लालाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बाँगड अस्पताल में घटिया निर्माण का आरोप, शिवसेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन पाली।शहर के बाँगड अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन प्रसूति भवन में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर सोमवार को शिवसेना (शिंदे) ने कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोला। जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जाँच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बन रहे वार्डों में ठेकेदार द्वारा निविदा शर्तों की अनदेखी की जा रही है। सीमेंट-रेत का मिश्रण मानक के अनुरूप नहीं होने से प्लास्टर अभी से झड़ने लगा है। साथ ही उपयोग में लिया जा रहा सरिया, कंक्रीट और टाइल्स भी निम्न स्तर की हैं। कार्यकर्ताओं ने रोष जताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यह खेल खुलेआम चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, उदय शेट्टी, राजु सिंह रावत, लीलावती राव, मनीषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- बांगड अस्पताल मे बन रहे प्रसूति भवन मे घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप, शिव सेना ने जताया विरोध वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर आफिस पर जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां पर बागंड अस्पताल एमसीएच विंग के पीछे निर्माणाधीन प्रसूति कक्ष व वार्ड मे ठेकेदार द्वारा खुलेआम उपयोग ली गई घटिया निर्माण सामग्री पर आक्रोश जताया तथा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे ठेकेदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बने प्रसूति कक्ष व वार्ड में ठेकेदार ने निविदा शर्तो के अनुरूप कार्य नही किया है। सीमेंट तथा रेत का अनुपात भी सही नही रखा निर्माण मे उपयोग लिए गये सरिये, कंक्रीट, टाईल्स व सनेटरी का सामान निचले व घटिया स्तर का उपयोग लिया गया है जिस कारण चुनाई का प्लास्टर अभी से बिखर रहा है। उक्त घटिया निर्माण की जानकारी निगरानी कर रहे सम्बन्धित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई संझान ठेकेदार के खिलाफ नही लिया जा रहा है जिस कारण शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है। कार्यकताओं ने जिला कलेक्टर आफिस पर ठेकेदार व सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा कार्यवाही की मांग की। उक्त प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, एडवोकेट नरेश प्रजापत नगर प्रमुख उदय शेट्टी,नगर संगठन प्रमुख राजु सिंह रावत, तेजराज मांगलिया,केवल राम,दिपक पंवार, दिनेश देवडा, विशाल सिह,हिरालाल माली, प्रकाश प्रजापत,रमेश सोनारीवाल, लीलावती राव,मनीषा कुमारी,सन्तोष माली,बाली कंवर,हेमा सोलकी, प्रवीण वेष्णव सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।1
- राजस्थान के पाली में देवेंद्र शिवपुरा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके मासूम बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।1
- देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। शनिवार को हरिओम आश्रम के पास नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त से भरी एक कार में तस्करों ने आग लगा दी। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर दो कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस के अनुसार, चारभुजा की ओर से देसूरी आ रही एक संदिग्ध कार को हरिओम आश्रम के पास रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर वाहन को वापस चारभुजा की दिशा में भगा ले गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। रिद्धि सिद्धि गणपति मंदिर के पास तस्कर ने मौका देखकर कार में आग लगा दी। देसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके से दबोच लिया। जलती हुई कार से दो कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। कार में रखा अन्य मादक पदार्थ आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1