Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाँव गालिबपुर, पोस्ट बूढ़ा गांव, गलियारे में पानी भराव से लोगो को निकलने के दिक्कत
Narendra Kumar yadav
गाँव गालिबपुर, पोस्ट बूढ़ा गांव, गलियारे में पानी भराव से लोगो को निकलने के दिक्कत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #अलीगढ़ में #ग्रीन_कॉरिडोर के विरोध में #ऑटो चालकों के प्रदर्शन, थाना #प्रभारी ने प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालक को #डंडे के पीटा, सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे ऑटो चालक, #इंस्पेक्टर द्वारा ऑटो चालक को दंड से पीटने का वीडियो #वायरल See more... #viralnews #viralreelsシ #viralshorts #viralvideochallenge #viralreelschallenge1
- Post by Irfan Tomar1
- Post by Its Arvind1
- इगलास तहसील क्षेत्र गाँव कलिंजरी निवासी विनय कुमार तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में 2019 से अपनी शिकायत करता फिर रहा. फिर भी नहीं मिल रहा विनय कुमार को न्याय. आज फिर विनय कुमार उक्त शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में लेकर पहुँचे. पीड़ित विनय कुमार का कहना है की गाँव के सरकारी रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रैंप का निर्माण कर रखा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों व ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा. इसी शिकायत को लेकर विनय कुमार 2019 से लेकर 2026 तक 264 शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में कर चुका है. फिर भी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है. वहीं आज एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा द्वारा पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर गाँव के सेकेट्री को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए. पीड़ित विनय कुमार को कार्यवाही करने का अस्वासन दिया है.1
- अलीगढ़ ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में कंपनी बाग पर प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों की पुलिस से हुई भिड़ंत, SHO ने डंडे से पीटा वीडियो वायरल1
- रौनक पिछले 10-15 सालों से हरियाणा में रह रहा था और पिछले दो साल से गाजियाबाद में निवास कर रहा था। लगभग एक वर्ष पहले रौनक के पिता रविंद्र के बड़े भाई विजेंद्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य गांव आए थे, जहां उन्होंने मकान और जमीन का बंटवारा किया था। इसके बाद गांव में पुरानी ईंटों से एक मकान भी बनाया गया था। यह मकान बनने के बाद से बंद पड़ा है। परिवार के सदस्य, जिनमें रौनक भी शामिल है, कभी-कभी एक-दो महीने में गांव आते-जाते रहते थे। गांव में रौनक को विकास के नाम से जाना जाता है। गांव के राशन डीलर विनोद ने बताया कि रौनक का पूरा परिवार गांव से बाहर रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। गांव के अधिकांश लोगों को यही जानकारी है। रजापुर गांव ग्राम पंचायत चांदौक का एक माजरा है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि रौनक उर्फ विकास और उसके पिता रविंद्र का कोतवाली में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है।1
- सिकंद्राराऊ में ताजे फलों के जूस और शेक का बेहतर विकल्प, अब स्थानीय लोगों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर सिकंद्राराऊ। कस्बे के लोगों के लिए अब ताजे फलों के जूस, विभिन्न प्रकार के शेक और गन्ने के रस का बेहतर विकल्प स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गया है। एचपी गैस एजेंसी के सामने स्थित न्यू दिल्ली जूस एंड शेक सेंटर पर लोगों को ताजे फलों से तैयार जूस, सभी प्रकार के शेक और गन्ने के रस की सुविधा मिल रही है। खास बात यह है कि यहां परिवार के साथ बैठकर आराम से जूस और शेक का आनंद लेने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में सिकंद्राराऊ के लोगों के लिए अब एक ऐसा स्थान उपलब्ध हुआ है, जहां कम खर्च में ताजे फलों से तैयार जूस और पौष्टिक शेक मिल सकेंगे। सेंटर संचालक आसिफ ने बताया कि यहां मौसमी फलों के ताजा जूस के साथ-साथ कई तरह के शेक तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें ग्राहकों की पसंद के अनुसार विशेष रूप से ड्राई फ्रूट्स शेक भी उपलब्ध है। उनका कहना है कि लोगों को शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे में लंबे समय से इस तरह की सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। अक्सर लोगों को अच्छे जूस और शेक के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए यह स्थान आकर्षण का केंद्र बन सकता है। मूल रूप से हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी आसिफ ने बताया कि उनका प्रयास है कि सिकंद्राराऊ के लोगों को उचित दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले ताजे फलों का जूस, शेक और गन्ने का रस उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ऐसी सुविधाएं न केवल स्वाद बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी उपयोगी साबित होती हैं।2
- इगलास तहसील क्षेत्र में कल हुई ओलावृष्टि को लेकर किसानों के माथे चिंता बनी दिखाई दे रही है. ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गाँव रुदायनपुर तारापुर के ग्रामीणों ने एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा को लिखित में शिकायत देते हुए बताया की कल क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण आलू गेहूँ व दाल की फसल पूर्ण रूप से खराब हो गईं हैं. किसान दाने दाने को मोहताज हो गया है. किसान के परिवार के पालन पोषण खेती करके होता है. ओलावृष्टि के कारण फ़सल ही नष्ट हो गईं हैं. कैसे किसान अपने परिवार का पालन पोषण करे. किसानों ने एसडीएम इगलास से गुहार लगाते हुए कहा गाँव रुदायनपुर तारापुर में किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाये. जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके.1
- Tahsil sahaswan Mein Aaj sampurn Samadhan Divas Kiya gaya hai jismein up jiladhikari sign aashrit ki adhyakshata mein kiya gaya hai jismein 15 Sthal kar diya gaya hai shikayati Prathna Patra ko jaldi se nistaan karne ka Aadesh Diya gaya hai samvaddata Deepak Saksena4