logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा में लेंसकार्ट शोरूमों पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शहर में स्थित लेंसकार्ट के विभिन्न शोरूमों पर मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम पर जाकर तिलक लगाया और हाथ में कलावा बांधा। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नरेश मीणा ने इस दौरान कहा कि “यह देश भगवान राम, श्याम और हनुमान का देश है। यहां किसी भी प्रकार की ऐसी मानसिकता स्वीकार नहीं की जाएगी, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ हो। यदि कोई इस प्रकार की सोच रखता है, तो उसे भारत छोड़कर अन्य देश में जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि देश में किसी भी संस्था या कंपनी को काम करते समय भारतीय संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख कपिल गौड़, प्रखंड संयोजक हिमांशु मेवाड़, राजू सोनी, गोलू जी, जोश जी, भरत, राकेश, योगेंद्र, पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
23 hrs ago

कोटा में लेंसकार्ट शोरूमों पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शहर में स्थित लेंसकार्ट के विभिन्न शोरूमों पर मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम पर जाकर तिलक लगाया और हाथ में कलावा बांधा। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नरेश मीणा ने इस दौरान कहा कि “यह देश भगवान राम, श्याम और हनुमान का देश है। यहां किसी भी प्रकार की ऐसी मानसिकता स्वीकार नहीं की जाएगी, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ हो। यदि कोई इस प्रकार की सोच रखता है, तो उसे भारत छोड़कर अन्य देश में जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि देश में किसी भी संस्था या कंपनी को काम करते समय भारतीय संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख कपिल गौड़, प्रखंड संयोजक हिमांशु मेवाड़, राजू सोनी, गोलू जी, जोश जी, भरत, राकेश, योगेंद्र, पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लहसुन के 104 कट्टों में छुपा कर ले जाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों से लहसुन के बैगों में छिपाकर ले जा रहे डोडा चूरा को पकड़ा। कोटा। मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा की टीम ने 23 अप्रैल को कोटा-झालावाड़ हाईवे पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों को रोका। इन गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा (पोस्त की भूसी) बरामद किया गया। विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN कोटा की टीम को अलर्ट किया गया था कि राजस्थान नंबर वाली दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां मंदसौर क्षेत्र से नागौर की ओर अवैध डोडा चूरा ले जा रही हैं। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को सवारियों समेत सफलता पूर्वक रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सवार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि लहसुन के बैगों के अंदर डोडा चूरा छिपाया गया है। सुरक्षा कारणों से हाईवे पर पूरी तलाशी संभव न होने के चलते दोनों गाड़ियों को CBN कार्यालय ले जाया गया। वहां विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें प्रत्येक गाड़ी से 52-52 बैग निकले। कुल 104 बैगों में 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडा चूरा दोनों महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    लहसुन के 104 कट्टों में छुपा कर ले जाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ 
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों से लहसुन के बैगों में छिपाकर ले जा रहे डोडा चूरा को पकड़ा। कोटा। मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा की टीम ने 23 अप्रैल को कोटा-झालावाड़ हाईवे पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों को रोका। इन गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा (पोस्त की भूसी) बरामद किया गया। विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN कोटा की टीम को अलर्ट किया गया था कि राजस्थान नंबर वाली दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां मंदसौर क्षेत्र से नागौर की ओर अवैध डोडा चूरा ले जा रही हैं। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को सवारियों समेत सफलता पूर्वक रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सवार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि लहसुन के बैगों के अंदर डोडा चूरा छिपाया गया है। सुरक्षा कारणों से हाईवे पर पूरी तलाशी संभव न होने के चलते दोनों गाड़ियों को CBN कार्यालय ले जाया गया। वहां विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें प्रत्येक गाड़ी से 52-52 बैग निकले। कुल 104 बैगों में 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडा चूरा
दोनों महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 min ago
  • झालावाड़, 25 अप्रैल। कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने राजस्थान सरकार से अपील करते हुए कहा है कि 1 अप्रैल 2026 से देशभर में बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी को राजस्थान में भी ठेका कर्मियों के हित में शीघ्र लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के बढ़ते दौर में श्रमिक वर्ग को आर्थिक राहत देने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। गुनगुना ने बताया कि कई राज्यों में संशोधित न्यूनतम मजदूरी लागू हो चुकी है, जिससे वहां के श्रमिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि ठेका कर्मियों के साथ न्याय करते हुए जल्द से जल्द नई दरों को लागू कर श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में पहल की जाए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी। साथ ही यह कदम सामाजिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।
    1
    झालावाड़, 25 अप्रैल। कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने राजस्थान सरकार से अपील करते हुए कहा है कि 1 अप्रैल 2026 से देशभर में बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी को राजस्थान में भी ठेका कर्मियों के हित में शीघ्र लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के बढ़ते दौर में श्रमिक वर्ग को आर्थिक राहत देने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है।
गुनगुना ने बताया कि कई राज्यों में संशोधित न्यूनतम मजदूरी लागू हो चुकी है, जिससे वहां के श्रमिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि ठेका कर्मियों के साथ न्याय करते हुए जल्द से जल्द नई दरों को लागू कर श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में पहल की जाए।
उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी। साथ ही यह कदम सामाजिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    50 min ago
  • Post by Akshay Gurjar
    1
    Post by Akshay Gurjar
    user_Akshay Gurjar
    Akshay Gurjar
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • झालावाड़। कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ द्वारा Jta और jen के बीच कार्य विभाजन का लेकर पंचायत राज द्वारा 03/04/26 को आदेश निकाला गया जिसमें gkn 2025 के अनुसार jta और jen को क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण विकास पंचायती राज की समस्त योजनाओं का पूर्व में प्रचलित sop के अनुसार कार्य संपादित करने के आदेश किए गए लेकिन इस आदेश को पंचायती राज विभाग द्वारा 14/04//26 को स्थगित कर दिया गया जिसके विरोध में जिले के सभी कनिष्ठ तकनीकी सहायक द्वारा जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र निमेष के मार्फत माननीय गमाननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान को ज्ञापन दिया गया 14/04 /26 आदेश को जब तक निरस्त नहीं किया जाएगाऔर पूर्व की प्रचलित sop 2018 or Gkn ग्रामीण कार्य निर्देशिका 2025  अनुसार jen और jta को समकक्ष मानकर क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण एवं पंचायती राज की समस्त योजनाओं का कार्य संपादित का आदेश नहीं होगा तब तक धरना देने का निश्चय किया गया है साथ ही कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की वेतन विसंगति की लंबित मांगों एवं ग्रामीण विकास में प्रतिनियुक्ति पर लगे अभियंताओं की महा नरेगा से समाप्त कर वरिष्ठ कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को  09,18 वर्ष के अनुभव के आधार पर लगाए।
    2
    झालावाड़। कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ द्वारा Jta और jen के बीच कार्य विभाजन का लेकर पंचायत राज द्वारा 03/04/26 को आदेश निकाला गया जिसमें gkn 2025 के अनुसार jta और jen को क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण विकास पंचायती राज की समस्त योजनाओं का पूर्व में प्रचलित sop के अनुसार कार्य संपादित करने के आदेश किए गए लेकिन इस आदेश को पंचायती राज विभाग द्वारा 14/04//26 को स्थगित कर दिया गया जिसके विरोध में जिले के सभी कनिष्ठ तकनीकी सहायक द्वारा जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र निमेष के मार्फत माननीय गमाननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान को ज्ञापन दिया गया 14/04 /26 आदेश को जब तक निरस्त नहीं किया जाएगाऔर पूर्व की प्रचलित sop 2018 or Gkn ग्रामीण कार्य निर्देशिका 2025  अनुसार jen और jta को समकक्ष मानकर क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण एवं पंचायती राज की समस्त योजनाओं का कार्य संपादित का आदेश नहीं होगा तब तक धरना देने का निश्चय किया गया है साथ ही कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की वेतन विसंगति की लंबित मांगों एवं ग्रामीण विकास में प्रतिनियुक्ति पर लगे अभियंताओं की महा नरेगा से समाप्त कर वरिष्ठ कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को  09,18 वर्ष के अनुभव के आधार पर लगाए।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • #jhalawar
    1
    #jhalawar
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Prince
    1
    Post by Prince
    user_Prince
    Prince
    पचपहाड़, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका रावतभाटा से दो अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल दल ने देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सूखे पत्तों एवं झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज गर्मी और चारों ओर फैलती आग की लपटों के बावजूद अग्निशमन दल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिटिंग मेथड, होजरील होज एवं मॉनिटर का उपयोग कर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी वन दुर्घटना टल गई। आग बुझाने के कार्य में नगर पालिका अग्निशमन दल के वाहन चालक त्रिलोक सोनी, अमित भाटी, यशपाल सिंह, राजेश मीणा, साहिल खान, हर्ष सपेला, नजीर खान सहित वन विभाग एनपीसीआईएल,एनएफसी दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे सूखे मौसम में जंगल या आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहें आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड या वन विभाग को सूचना दें अग्नि दुर्घटना पर जाते अग्निशमन वाहन को रास्ता दें जंगल या सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट जलाकर न फेंके,सूखी घास या कचरे में आग न लगाएं ,कांच की बोतलें या ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न छोड़ें, तेज हवा के समय आग जलाने से बचें,थोड़ी सी सावधानी बड़ी आपदा को रोक सकती है।
    3
    रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका रावतभाटा से दो अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।
घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल दल ने देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सूखे पत्तों एवं झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज गर्मी और चारों ओर फैलती आग की लपटों के बावजूद अग्निशमन दल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिटिंग मेथड, होजरील होज एवं मॉनिटर का उपयोग कर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी वन दुर्घटना टल गई।
आग बुझाने के कार्य में नगर पालिका अग्निशमन दल के वाहन चालक त्रिलोक सोनी, अमित भाटी, यशपाल सिंह, राजेश मीणा, साहिल खान, हर्ष सपेला, नजीर खान सहित वन विभाग एनपीसीआईएल,एनएफसी दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे
सूखे मौसम में जंगल या आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहें
आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड या वन विभाग को सूचना दें अग्नि दुर्घटना पर जाते अग्निशमन वाहन को रास्ता दें
जंगल या सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट जलाकर न फेंके,सूखी घास या कचरे में आग न लगाएं
,कांच की बोतलें या ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न छोड़ें,
तेज हवा के समय आग जलाने से बचें,थोड़ी सी सावधानी बड़ी आपदा को रोक सकती है।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की सक्रियता से उसका बाल विवाह रुकवाया गया। बालिका ने स्वयं जागरूकता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया को तुरंत रुकवा दिया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर बालिका को अस्थायी आश्रय गृह में भेजा गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बालिका के माता-पिता को भी आगामी बैठक में उपस्थित होकर जवाब देने के लिए पाबंद किया गया है।
    1
    उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की सक्रियता से उसका बाल विवाह रुकवाया गया। बालिका ने स्वयं जागरूकता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया को तुरंत रुकवा दिया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर बालिका को अस्थायी आश्रय गृह में भेजा गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बालिका के माता-पिता को भी आगामी बैठक में उपस्थित होकर जवाब देने के लिए पाबंद किया गया है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.