Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा के उद्योग नगर में बालिका की सूझबूझ से टला बाल विवाह उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की सक्रियता से उसका बाल विवाह रुकवाया गया। बालिका ने स्वयं जागरूकता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया को तुरंत रुकवा दिया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर बालिका को अस्थायी आश्रय गृह में भेजा गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बालिका के माता-पिता को भी आगामी बैठक में उपस्थित होकर जवाब देने के लिए पाबंद किया गया है।
Mangilal Charan
कोटा के उद्योग नगर में बालिका की सूझबूझ से टला बाल विवाह उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की सक्रियता से उसका बाल विवाह रुकवाया गया। बालिका ने स्वयं जागरूकता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया को तुरंत रुकवा दिया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर बालिका को अस्थायी आश्रय गृह में भेजा गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बालिका के माता-पिता को भी आगामी बैठक में उपस्थित होकर जवाब देने के लिए पाबंद किया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की सक्रियता से उसका बाल विवाह रुकवाया गया। बालिका ने स्वयं जागरूकता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया को तुरंत रुकवा दिया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर बालिका को अस्थायी आश्रय गृह में भेजा गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बालिका के माता-पिता को भी आगामी बैठक में उपस्थित होकर जवाब देने के लिए पाबंद किया गया है।1
- Post by Akshay Gurjar1
- झालावाड़। कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ द्वारा Jta और jen के बीच कार्य विभाजन का लेकर पंचायत राज द्वारा 03/04/26 को आदेश निकाला गया जिसमें gkn 2025 के अनुसार jta और jen को क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण विकास पंचायती राज की समस्त योजनाओं का पूर्व में प्रचलित sop के अनुसार कार्य संपादित करने के आदेश किए गए लेकिन इस आदेश को पंचायती राज विभाग द्वारा 14/04//26 को स्थगित कर दिया गया जिसके विरोध में जिले के सभी कनिष्ठ तकनीकी सहायक द्वारा जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र निमेष के मार्फत माननीय गमाननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान को ज्ञापन दिया गया 14/04 /26 आदेश को जब तक निरस्त नहीं किया जाएगाऔर पूर्व की प्रचलित sop 2018 or Gkn ग्रामीण कार्य निर्देशिका 2025 अनुसार jen और jta को समकक्ष मानकर क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण एवं पंचायती राज की समस्त योजनाओं का कार्य संपादित का आदेश नहीं होगा तब तक धरना देने का निश्चय किया गया है साथ ही कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की वेतन विसंगति की लंबित मांगों एवं ग्रामीण विकास में प्रतिनियुक्ति पर लगे अभियंताओं की महा नरेगा से समाप्त कर वरिष्ठ कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को 09,18 वर्ष के अनुभव के आधार पर लगाए।2
- #jhalawar1
- Post by Prince1
- रावतभाटा नगर पालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रावतभाटा के अग्निशमन विभाग को ग्राम लसाना खेत/वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सूखी घास और झाड़ियों में लगी थी, जो तेजी से फैलकर आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले सकती थी। समय पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। अग्निशमन दल ने पानी और आवश्यक उपकरणों की मदद से आग बुझाई। इस दौरान खेत में खड़े पेड़-पौधों और आसपास की फसल को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर मौजूद मोहम्मद सलीम, राजेश मीणा, चुन्नी सिंह व ग्रामीणों ने भी दमकल टीम का सहयोग किया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर सूखी झाड़ियों में लगी आग को वजह माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में खेतों और सूखी घास के पास आग से सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।3
- Post by Ramprasad dhangar1
- एमबीएस अस्पताल की इमरजेंसी विभाग में देर रात एक मरीज के परिजनों ने ईसीजी स्टाफ को बुरी तरह पीट दिया, जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। रात करीब 11 बजे हुई इस मारपीट के बाद इमरजेंसी के सभी नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर और अन्य कर्मचारी बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गईं। नयापुरा थाने से पुलिस जाब्ता और अस्पताल अधीक्षक डॉ धर्मराज मीणा भी मौके पर पहुंचे और समझाइश करके फिर से काम शुरू करवाया। घटना इस प्रकार हुई कि करीब 60 वर्षीय महिला मरीज नूरजा बेगम को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। ईसीजी स्टाफ विष्णु प्रकाश ने बताया कि जैसे ही मरीज को लाया गया, उन्होंने एंट्री की और पूछा कि उनके साथ महिला अटेंडेंट है या नहीं। महिला अटेंडेंट मौजूद थी, इसलिए उन्हें अंदर ले लिया गया। स्टाफ ने कपड़ों संबंधी जरूरी निर्देश दिए, जिनका अटेंडेंट ने पालन किया। ईसीजी जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी गई।2