रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को योगी सरकार की सौगात, तीन दिन मुफ्त सफर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री समेत निशुल्क बस यात्रा, 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पूरे प्रदेश में मुफ्त रोडवेज यात्रा लखीमपुर खीरी, । रक्षाबंधन के पर्व से पहले योगी सरकार ने मातृशक्ति को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक सभी महिलाएं अपने सहयात्री के साथ रोडवेज एवं सिटी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके साथ ही 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार की इस घोषणा से महिलाओं में खुशी की लहर है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने देखा और सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं पालिकाध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के साथ किया। महिला परिचालकों को किया सम्मानित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिलाओं के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत महिला परिचालकों को भी सम्मानित किया। महिला परिचालकों को साड़ी एवं मिठाई का डिब्बा भेंट किया गया। रक्षाबंधन से पहले मिली निशुल्क यात्रा की सौगात और सम्मान से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का संयोजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लखीमपुर डिपो गीता सिंह एवं एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। संचालन पीटीओ डॉ. कौशलेंद्र यादव ने किया। बहनों के लिए मायके पहुंचना होगा आसान सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। तीन दिन तक महिलाएं अपने सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। इससे बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके पहुंचने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और पात्र परिवारों के हित में लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। बुजुर्ग माताओं की तीर्थयात्रा होगी सुगम भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क रोडवेज यात्रा की सुविधा मिलने से बुजुर्ग माताओं के लिए धार्मिक एवं तीर्थस्थलों की यात्रा भी सुगम होगी। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने देश के प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नाम पर शुरू की गई योजना महिलाओं को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल, जिला मंत्री रश्मि गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कीर्ति गुप्ता, प्रतिभा भदौरिया, डीसी एनआरएलएम जितेंद्र कुमार मिश्र सहित जिला स्तरीय अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

- ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल जुलूस ने बांधा समां कस्बा खीरी, लखीमपुर खीरी। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बा खीरी में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कस्बे में धार्मिक नारों और नातों की गूंज से माहौल खुशनुमा नजर आया। जुलूस में शामिल लोग पूरे जोश और अकीदत के साथ आगे बढ़ते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों की मौजूदगी ने जुलूस की रौनक बढ़ा दी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान “लब्बैक या रसूल अल्लाह” की सदाएं गूंजती रहीं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बा खीरी में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशाल जुलूस ने पूरे कस्बे में समां बांध दिया। कस्बा खीरी की गलियों में अकीदत, मोहब्बत और मिलादुन्नबी की रौनक साफ दिखाई दी।1
- लखीमपुर में बारावफात का जुलूस निकाला भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग1
- मितौली में निकला भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल किया1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मा.मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश अनुसार 27,28 और 29 अगस्त को 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- *ईद मिलादुन्नबी पर गुरुदेव खेड़ा में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम* *मैगलगंज, खीरी। 12* रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर ग्राम गुरुदेव खेड़ा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की और अमन, मोहब्बत, भाईचारे तथा इंसानियत का पैगाम दिया। कार्यक्रम में मौलाना लियाकत हैदरी, इमाम कमेटी अध्यक्ष राजू, मौलाना युसुफ रजा, मौलाना साद रजा, ग्राम प्रधान लल्लू उर्फ कादिर, सरबर रजा कादरी, आफरान, मौलाना मुकीम सहित पूर्व प्रधान इरफान खान, हिदायत अली, सहीमन खान, रिजवान कुरैशी, शाहनवाज हाशमी, आजम खान, सलमान खान, जावेद खान, सोहेल खान, गुफरान खान मोहम्मद फैजान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का है। सभी ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली एवं बरकत की दुआ की। वहीं कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मैगलगंज इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल कायम रहा तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- शारदा नहर की ब्रांच गांव नरदवल पुरवा और रेलवे पुल के बीच देखा गया मगरमच्छ1
- लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस ने लूट की घटनाओं का किया सफल अनावरण, माल बेचने वाले लुटेरों समेत खरीदार गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश नेशनल न्यूज़ लाइव एंकर लखीमपुर खीरी: जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देकर माल बेचने वाले लुटेरों और लूटे गए जेवरात खरीदने वाले खरीदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। ऑपरेशन और गिरफ्तारी का विवरण पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। थाना मोहम्मदी में 25 अगस्त 2026 को पंजीकृत मु०अ०सं० 499/2026 व 500/2026 (धारा 309(4), 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट) से जुड़े अभियुक्तों को 26 अगस्त 2026 को तड़के 03:22 बजे मोहम्मदी-शाहजहाँपुर मार्ग पर ग्राम शंकरपुर राजा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की भूमिका व पहचान * लूट करने व माल बेचने वाले: रोहित गौतम (21 वर्ष), निवासी ग्राम आंवा दुगईयाँ, पुवायां (शाहजहाँपुर) एवं नितिन गौतम (18 वर्ष), निवासी सुआताली मडैया, मोहम्मदी (खीरी)। * लूट का माल खरीदने वाला: लक्ष्मण गुप्ता (54 वर्ष), निवासी मोहल्ला बाजारगंज, कस्बा व थाना मोहम्मदी (खीरी)। बरामदगी की सूची * वाहन: 01 अदद लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक (बिना नंबर प्लेट)। * हथियार: 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर) व 01 अदद जिंदा कारतूस। * नकदी: तलाशी के दौरान लुटेरों से कुल ₹7,800 नकद। * जेवरात: खरीदार के पास से पीली धातु का 01 अदद कान का कुंडल व 01 अदद कान का झाला। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस ने लूट की घटनाओं का किया सफल अनावरण, माल बेचने वाले लुटेरों समेत खरीदार गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश नेशनल न्यूज़ लाइव एंकर लखीमपुर खीरी: जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देकर माल बेचने वाले लुटेरों और लूटे गए जेवरात खरीदने वाले खरीदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। ऑपरेशन और गिरफ्तारी का विवरण पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। थाना मोहम्मदी में 25 अगस्त 2026 को पंजीकृत मु०अ०सं० 499/2026 व 500/2026 (धारा 309(4), 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट) से जुड़े अभियुक्तों को 26 अगस्त 2026 को तड़के 03:22 बजे मोहम्मदी-शाहजहाँपुर मार्ग पर ग्राम शंकरपुर राजा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की भूमिका व पहचान * लूट करने व माल बेचने वाले: रोहित गौतम (21 वर्ष), निवासी ग्राम आंवा दुगईयाँ, पुवायां (शाहजहाँपुर) एवं नितिन गौतम (18 वर्ष), निवासी सुआताली मडैया, मोहम्मदी (खीरी)। * लूट का माल खरीदने वाला: लक्ष्मण गुप्ता (54 वर्ष), निवासी मोहल्ला बाजारगंज, कस्बा व थाना मोहम्मदी (खीरी)। बरामदगी की सूची * वाहन: 01 अदद लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक (बिना नंबर प्लेट)। * हथियार: 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर) व 01 अदद जिंदा कारतूस। * नकदी: तलाशी के दौरान लुटेरों से कुल ₹7,800 नकद। * जेवरात: खरीदार के पास से पीली धातु का 01 अदद कान का कुंडल व 01 अदद कान का झाला। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।2
- ईद मिलादुन्नबी पर गुरुदेव खेड़ा में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम *ईद मिलादुन्नबी पर गुरुदेव खेड़ा में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम* *मैगलगंज, खीरी। 12* रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर ग्राम गुरुदेव खेड़ा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की और अमन, मोहब्बत, भाईचारे तथा इंसानियत का पैगाम दिया। कार्यक्रम में मौलाना लियाकत हैदरी, इमाम कमेटी अध्यक्ष राजू, मौलाना युसुफ रजा, मौलाना साद रजा, ग्राम प्रधान लल्लू उर्फ कादिर, सरबर रजा कादरी, आफरान, मौलाना मुकीम सहित पूर्व प्रधान इरफान खान, हिदायत अली, सहीमन खान, रिजवान कुरैशी, शाहनवाज हाशमी, आजम खान, सलमान खान, जावेद खान, सोहेल खान, गुफरान खान मोहम्मद फैजान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का है। सभी ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली एवं बरकत की दुआ की। वहीं कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मैगलगंज इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल कायम रहा तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1