Shuru
Apke Nagar Ki App…
माननीय अध्यक्ष महोदय,मैं दिलीप कुमार भारती, आज भी गरीब और अनपढ़ आदमी छोटे-छोटे दस्तावेज़ों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। उसे न सही जानकारी मिलती है, न समय पर मदद।मेरा सरकार से आग्रह है कि व्यवस्था ऐसी बनाई जाए,जिससे आम आदमी को भटकना न पड़े।
Dilip Kumar Bharti
माननीय अध्यक्ष महोदय,मैं दिलीप कुमार भारती, आज भी गरीब और अनपढ़ आदमी छोटे-छोटे दस्तावेज़ों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। उसे न सही जानकारी मिलती है, न समय पर मदद।मेरा सरकार से आग्रह है कि व्यवस्था ऐसी बनाई जाए,जिससे आम आदमी को भटकना न पड़े।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना। नियम की बात करे तो सर्किट हाउस या विश्राम भवन में डीजे (DJ) बजाना आमतौर पर अनुचित माना जाता है, क्योंकि ये स्थान प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायाधीशों या अतिथियों के विश्राम के लिए होते हैं। यद्यपि, विशिष्ट परिस्थितियों में प्रशासन की अनुमति होनी चाहिए।1
- आज का सिमरिया /अमानगंज क्षेत्र में बारिश ने अपना तत्व बल्दा और तूफान काफी जोर-जोर से आया जिसमें कई जगह की बिजली का खराब होने की समस्या लोगों को हुई और पेड़ पौधे भी गिर सड़को मै जिससे कई जहां की रोड जाम हो गई और शादी वाले घरों में समस्या बहुत ज्यादा हुई1
- से बड़ी खबर! जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी? सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परास गांव के रहने वाले बल्लू राजपूत पुत्र राम मनोहर उम्र करीब 75 वर्ष, यह गुरुवार की देर शाम खेतों से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में निकली 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में रात्रि करीब 9:00 लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्री थी, इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी बिटोला देवी पुत्र चंद्र भवन सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट2
- चित्रकूट पहाड़ी के नहरा गांव में बिना पूछे गैस सिलेंडर ले जाने का विरोध करने पर भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से किया वार घायल महिला जिला अस्पताल रेफर। मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव का आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 का है जहां भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से वार कर दिया जिससे चाची गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला बरखा पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि उसके भतीजे आजाद सिंह पुत्र राम निरंजन उनका गैस सिलेंडर उनसे बिना पूछे उठाकर किसी दूसरे को ले जाकर दे दिया जिसका विरोध करने पर आजाद उसके के साथ मारपीट करते हुए फावड़े से वार कर दिया जिससे फावड़ा उसके जांघ में लगा है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं जहां से बरखा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है4
- सतना। शहर के वॉर्ड क्रमांक 28 स्थित खूंथी गली नं. 1, हसन चौराहा के पास लगे बिजली के खंभे में रात से करंट फैलने का मामला सामने आया है। सुबह से अब तक करंट लगने की वजह से दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना विद्युत विभाग को सुबह से दो बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के कबीरपुर के रहने वाले जयकरण निषाद पुत्र रामकुमार निषाद उम्र करीब 37 वर्ष, यह आज शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही पहुंची मरका थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के 2 पुत्र व 1 पुत्री है, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां मिर्री देवी पत्नी पूनम देवी भाई शिरोमणि पुत्र पवन किशन पुत्री सोनम सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर हो रहा है। वही इस घटना को देखते हुए मरका थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में छूट गई, वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी,1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे2