logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब के नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के कबीरपुर के रहने वाले जयकरण निषाद पुत्र रामकुमार निषाद उम्र करीब 37 वर्ष, यह आज शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही पहुंची मरका थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के 2 पुत्र व 1 पुत्री है, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां मिर्री देवी पत्नी पूनम देवी भाई शिरोमणि पुत्र पवन किशन पुत्री सोनम सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर हो रहा है। वही इस घटना को देखते हुए मरका थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में छूट गई, वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी,

2 hrs ago
user_JSB NEWS UP
JSB NEWS UP
पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शराब के नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के कबीरपुर के रहने वाले जयकरण निषाद पुत्र रामकुमार निषाद उम्र करीब 37 वर्ष, यह आज शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही पहुंची मरका थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के 2 पुत्र व 1 पुत्री है, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां मिर्री देवी पत्नी पूनम देवी भाई शिरोमणि पुत्र पवन किशन पुत्री सोनम सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर हो रहा है। वही इस घटना को देखते हुए मरका थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में छूट गई, वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    3
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *डीएम आसेरी की गर्मी में राहत वाली पहल* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ जिला अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का वितरण अपने हाथों से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें। जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है। जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो सके। तपती धूप से उनका बचाव हो सके। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत वाली एवं सहज होगी।
    2
    *डीएम आसेरी की गर्मी में राहत वाली पहल*  
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ जिला अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का वितरण अपने हाथों से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें। जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है। जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो सके। तपती धूप से उनका बचाव हो सके। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत वाली एवं सहज होगी।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रामनगर कौहन यमुना पुल पर काल बनकर दौड़ा ओवरलोड डंपर दो नवयुवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक; शव सड़क पर रख ग्रामीणों का भारी हंगामा राष्ट्रीय भारत ब्यूरो चीफ असोथर फतेहपुर असोथर/फतेहपुर असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल पर गुरुवार की देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो होनहार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस भीषण दुर्घटना ने न केवल दो परिवारों के चिराग बुझा दिए, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की खबर मिलते ही जरौली गांव में चीख-पुकार मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और हंगामे का दौर समाचार लिखे जाने तक जारी रहा, जिससे जरौली-कौहन मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। हादसे का शिकार हुए जरौली कटगांव निवासी 18 वर्षीय शिवम सिंह और 22 वर्षीय शनी निषाद अपने साथी 20 वर्षीय बसंता के साथ बाइक पर सवार होकर पड़ोसी जनपद बांदा के मर्का बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही पास उनकी बाइक यमुना नदी के पुल पर पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शिवम व शनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बसंता को तत्काल जिला अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस घटना ने मृतक शनी निषाद के घर में खुशियों को मातम में बदल दिया है। परिजनों ने रुंधे गले से बताया कि शनी की शादी अभी बीते 21 अप्रैल 2026 को ही हुई थी। घर में अभी शादी की बधाइयां और रस्में पूरी भी नहीं हुई थीं कि सिर से सेहरा उतरने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। नवविवाहिता पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन है और लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह हादसा व्यवस्था की अनदेखी का परिणाम है। लंबे समय से यमुना पुल पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है और पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रात के अंधेरे में इन गड्ढों के कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और तेज रफ्तार डंपर काल बनकर गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही पुल पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई, जिसके कारण आज दो मासूम जानें चली गईं। हादसे के बाद भड़के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज के साथ ही थरियांव, राधानगर और गाजीपुर थाने की फोर्स पहुंच गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह और एडिशनल एसपी ज्ञान चंद्र रॉय स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रदर्शनकारी चुनहा कुआं के पास शवों को रखकर इस बात पर अड़े हैं कि जब तक जिला प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर आकर आर्थिक सहायता, सड़क सुधार और आरोपी चालक की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस प्रशासन लगातार वार्ता कर ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है।
    4
    रामनगर कौहन यमुना पुल पर काल बनकर दौड़ा ओवरलोड डंपर दो नवयुवकों की दर्दनाक मौत,
एक की हालत नाजुक; शव सड़क पर रख ग्रामीणों का भारी हंगामा
राष्ट्रीय भारत ब्यूरो चीफ असोथर फतेहपुर
असोथर/फतेहपुर असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल पर गुरुवार की देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो होनहार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस भीषण दुर्घटना ने न केवल दो परिवारों के चिराग बुझा दिए, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की खबर मिलते ही जरौली गांव में चीख-पुकार मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और हंगामे का दौर समाचार लिखे जाने तक जारी रहा, जिससे जरौली-कौहन मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।
हादसे का शिकार हुए जरौली कटगांव निवासी 18 वर्षीय शिवम सिंह और 22 वर्षीय शनी निषाद अपने साथी 20 वर्षीय बसंता के साथ बाइक पर सवार होकर पड़ोसी जनपद बांदा के मर्का बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही पास उनकी बाइक यमुना नदी के पुल पर पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शिवम व शनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बसंता को तत्काल जिला अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
इस घटना ने मृतक शनी निषाद के घर में खुशियों को मातम में बदल दिया है। परिजनों ने रुंधे गले से बताया कि शनी की शादी अभी बीते 21 अप्रैल 2026 को ही हुई थी। घर में अभी शादी की बधाइयां और रस्में पूरी भी नहीं हुई थीं कि सिर से सेहरा उतरने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। नवविवाहिता पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन है और लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है।
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह हादसा व्यवस्था की अनदेखी का परिणाम है। लंबे समय से यमुना पुल पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है और पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रात के अंधेरे में इन गड्ढों के कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और तेज रफ्तार डंपर काल बनकर गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही पुल पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई, जिसके कारण आज दो मासूम जानें चली गईं।
हादसे के बाद भड़के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज के साथ ही थरियांव, राधानगर और गाजीपुर थाने की फोर्स पहुंच गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह और एडिशनल एसपी ज्ञान चंद्र रॉय स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रदर्शनकारी चुनहा कुआं के पास शवों को रखकर इस बात पर अड़े हैं कि जब तक जिला प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर आकर आर्थिक सहायता, सड़क सुधार और आरोपी चालक की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस प्रशासन लगातार वार्ता कर ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है।
    user_Vimal kumar
    Vimal kumar
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    2
    Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    user_संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    Academy करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट पहाड़ी के नहरा गांव में बिना पूछे गैस सिलेंडर ले जाने का विरोध करने पर भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से किया वार घायल महिला जिला अस्पताल रेफर। मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव का आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 का है जहां भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से वार कर दिया जिससे चाची गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला बरखा पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि उसके भतीजे आजाद सिंह पुत्र राम निरंजन उनका गैस सिलेंडर उनसे बिना पूछे उठाकर किसी दूसरे को ले जाकर दे दिया जिसका विरोध करने पर आजाद उसके के साथ मारपीट करते हुए फावड़े से वार कर दिया जिससे फावड़ा उसके जांघ में लगा है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं जहां से बरखा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है
    4
    चित्रकूट पहाड़ी के नहरा गांव में बिना पूछे गैस सिलेंडर ले जाने का विरोध करने पर भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से किया वार घायल महिला जिला अस्पताल रेफर।                 मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव का आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 का है जहां भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से वार कर दिया जिससे चाची गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला बरखा पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि उसके भतीजे आजाद सिंह पुत्र राम निरंजन उनका गैस सिलेंडर उनसे बिना पूछे उठाकर किसी दूसरे को ले जाकर दे दिया जिसका विरोध करने पर आजाद उसके के साथ मारपीट करते हुए फावड़े से वार कर दिया जिससे फावड़ा उसके जांघ में लगा है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं जहां से बरखा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उसे न सही जानकारी मिलती है, न समय पर मदद।मेरा सरकार से आग्रह है कि व्यवस्था ऐसी बनाई जाए,जिससे आम आदमी को भटकना न पड़े।
    1
    उसे न सही जानकारी मिलती है, न समय पर मदद।मेरा सरकार से आग्रह है कि व्यवस्था ऐसी बनाई जाए,जिससे आम आदमी को भटकना न पड़े।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बबेरू कस्बे का है, जहां आज शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे बबेरू चौकी प्रभारी व कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा उप निरीक्षक सैफ अहमद उपनिरीक्षक महेंद्र मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा,कमासिन रोड, रोडवेज बस स्टैंड, मां मढ़ीदाई मंदिर पुरानी तहसील रोड, सुंदर कुआं, औगासी रोड, होते हुए मुख्य चौराहे पर पैदल गस्त किया गया। वहीं सड़क के किनारे लगे दुकानदारों को अतिक्रमण न फैलाने की हिदायत भी दिया है, तथा कस्बा वासियों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया है। इस मौके पर आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    बबेरू कस्बे का है, जहां आज शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे बबेरू चौकी प्रभारी व कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा उप निरीक्षक सैफ अहमद उपनिरीक्षक महेंद्र मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा,कमासिन रोड, रोडवेज बस स्टैंड, मां मढ़ीदाई मंदिर पुरानी तहसील रोड, सुंदर कुआं, औगासी रोड, होते हुए मुख्य चौराहे पर पैदल गस्त किया गया। वहीं सड़क के किनारे लगे दुकानदारों को अतिक्रमण न फैलाने की हिदायत भी दिया है, तथा कस्बा वासियों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया है। इस मौके पर आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चित्रकूट पहाड़ी के नहरा गांव में बिना पूछे गैस सिलेंडर ले जाने का विरोध करने पर भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से किया वार घायल महिला जिला अस्पताल रेफर। मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव का आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 का है जहां भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से वार कर दिया जिससे चाची गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला बरखा पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि उसके भतीजे आजाद सिंह पुत्र राम निरंजन उनका गैस सिलेंडर उनसे बिना पूछे उठाकर किसी दूसरे को ले जाकर दे दिया जिसका विरोध करने पर आजाद उसके के साथ मारपीट करते हुए फावड़े से वार कर दिया जिससे फावड़ा उसके जांघ में लगा है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं जहां से बरखा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है
    4
    चित्रकूट पहाड़ी के नहरा गांव में बिना पूछे गैस सिलेंडर ले जाने का विरोध करने पर भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से किया वार घायल महिला जिला अस्पताल रेफर।                 मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव का आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 का है जहां भतीजे ने चाची के ऊपर फावड़े से वार कर दिया जिससे चाची गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला बरखा पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि उसके भतीजे आजाद सिंह पुत्र राम निरंजन उनका गैस सिलेंडर उनसे बिना पूछे उठाकर किसी दूसरे को ले जाकर दे दिया जिसका विरोध करने पर आजाद उसके के साथ मारपीट करते हुए फावड़े से वार कर दिया जिससे फावड़ा उसके जांघ में लगा है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं जहां से बरखा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट पहाड़ी के खरसेंड़ा गांव में अचानक बीमार हुए व्यक्ति की पहाड़ी सीएचसी में इलाज के दौरान मौत से परिजनों ने मचा कोहराम मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेड़ा गांव का आज शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे का है जहां अचानक बीमार हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक संतोष कुमार के परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गया जिसको परिजनों द्वारा पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले संतोष टीबी की मर्ज से ग्रसित थे लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे वही संतोष की अचानक मौत से परिजनों में कोहरा मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
    4
    चित्रकूट पहाड़ी के खरसेंड़ा गांव में अचानक बीमार हुए व्यक्ति की पहाड़ी सीएचसी में इलाज के दौरान मौत से परिजनों ने मचा कोहराम                      मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेड़ा गांव का आज शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे का है जहां अचानक बीमार हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक संतोष कुमार के परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार की  अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गया जिसको परिजनों द्वारा पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले संतोष टीबी की मर्ज  से ग्रसित थे लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे वही संतोष की अचानक मौत से परिजनों में कोहरा मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.